न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 टिप्स की मदद से रिश्ते को बनाए रखें तारोंताजा, बढ़ेगा प्यार और आएगी नजदीकियां

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो रिश्ते को तारोंताजा बनाए रखेंगे और नजदीकियां बढ़ेगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 02 Feb 2022 10:57:22

इन 5 टिप्स की मदद से रिश्ते को बनाए रखें तारोंताजा, बढ़ेगा प्यार और आएगी नजदीकियां

शादी के नए रिश्ते में जब आप बंधते हैं तो शुरुआत के दिनों में दोनों पार्टनर में प्यार और नजदीकियां देखने को मिलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता हैं ये प्यार और रोमांच कम होने लगता हैं और रिश्ते में उदासीनता आने लगती हैं जो किसी भी रिश्ते के लिए बहुत घातक साबित होती हैं। ऐसे में रिश्ते में कई बार ऐसे मोड़ भी आ जाते हैं जब दोनों पार्टनर की कई दिनों तक एक-दूसरे से बात तक नहीं हो पाती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं रिश्ते में गर्माहट लाने की ताकि रोमांच और प्यार बना रहे। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो रिश्ते को तारोंताजा बनाए रखेंगे और नजदीकियां बढ़ेगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to keep relationship fresh,mates and me,relationship tips

सरप्राइज गिफ्ट

गिफ्ट तो हर किसी को पसंद होते हैं, इसलिए जरूरी नहीं कि आप सिर्फ किसी खास मौके पर ही अपने पार्टनर के लिए गिफ्ट दें, इसके अलावा भी आप अपने पार्टनर को ऐसे ही कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं। आप गिफ्ट के साथ महीने या पंद्रह दिन में सरप्राइज डिनर भी प्लान कर सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में नयापन और ताजगी बनी रहती है।

हल्का-फुल्का मजाक

जब रिश्तें को एक समय बीत जाता है तो धीरे-धीरे मस्ती मजाक भी कम हो जाता है और कपल्स अपने-अपने कामों व जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाते हैं। अपने रिश्तें को जवां बनाए रखने के लिए पार्टनर के साथ मस्ती मजाक करना भी बहुत जरूरी होता है। हर बात पर अगर सिर्फ सीरियस ही रहा जाए तो जिंदगी में बोरियत महसूस होने लगती है, इसलिए अपने पार्टनर के साथ हल्का-फुल्का मस्ती मजाक करते रहना चाहिए। इससे आपके रिश्तें में अट्रैक्शन बना रहता है।

कुछ समय साथ में बिताएं

हर रिश्तें में सबसे पहले लड़ाई-झगड़ा इसी बात को लेकर शुरु होता है कि आप पार्टनर को समय नहीं देते, इसलिए काम की बिजी होने पर भी अपने पार्टनर के लिए थोड़ा समय जरुर निकालना चाहिए, जिसमें सिर्फ आप दोनों साथ हो। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप अपने काम को छोड़कर कहीं लंबी छुट्टियां मनाने जाएं, बल्कि आप अपने पार्टनर को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जा सकते हैं। ज्यादा नहीं सिर्फ एक दो दिन की छुट्टियां लेकर कहीं पास की अच्छी जगह या हिलस्टेशन जाने का प्लान बना सकते हैं ताकि आप दोनों एक दूसरे के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकें। इससे आपके रिश्ते में कम्यूनिकेशन गैप नहीं होता है जिससे गलतफहमियां नहीं बढ़ती, साथ ही रिश्तें में पहले जैसा नयापन और ताजगी बनी रहती है।

tips to keep relationship fresh,mates and me,relationship tips

इन छोटी-छोटी चीजों से कर सकते हैं पार्टनर को खुश

अक्सर हम लोग छोटी-छोटी चीजों को ज्यादा तरजीह नहीं देते हैं लेकिन यही छोटी चीजें आपके रिश्तें में नयापन बनाए रखती हैं और आपके रिश्तें को मजबूती देती हैं। जैसे अपने पार्टनर की तारीफ करना। लड़का हो या लड़की पार्टनर के मुंह से अपनी तारीफ सुनना हर किसी को अच्छा लगता है,इसलिए रिश्ता चाहें कितना भी पुराना क्यों न हो जाए अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ करता है तो उसकी तारीफ करना न भूलें, इसके साथ ही कभी-कभार उसे अच्छे कॉम्पलीमेंट देना,कभी हल्के से गले लगा लेना। अगर आपका और पार्टनर दोनों का ऑफिस से छुट्टी का दिन है तो आप उनके लिए घर पर अपने हाथों से कुछ स्पेशल बना सकते हैं। ये छोटी चीजें ही सच्ची खुशी देती हैं और आपका रिश्ता मजबूत बना रहता है।

रिश्तें में थोड़ा स्पेस भी है जरूरी

पति-पत्नी या फिर लवर्स के बीच ऐसा रिश्ता होता है कि हर कोई चाहता है अपने पार्टनर पर सबसे ज्यादा अधिकार उसी का हो लेकिन कई बार हद से ज्यादा रोक-टोक रिश्ते में दरार की वजह बन जाती है। हर इंसान के अपना एक फ्रेंड सर्कल होता है और वो उनके साथ भी कुछ समय बिताना चाहता है, ऐसे में कपल्स को एक दूसरे को थोड़ा स्पेस देना चाहिए। अगर डोर को हद से ज्यादा खींचों तो वो टूट जाती है, इसी तरह से किसी भी रिश्तें में हद से ज्यादा रोकना-टोकना, हर बात पर नजर रखना, हर जगह अपना अधिकार दिखाना जैसी चीजों के कारण भी रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे में आपको चाहिए कि आप बिना बात के हर बात पर उनके फोन या फिर अन्य चीजों में दखल न दें। अपने पार्टनर को उनके दोस्तों संग समय बितानें दें उनके दोस्तों के साथ खुद भी दोस्तों जैसा व्यवहार रखें। इससे आपका रिश्ता हमेशा मजबूत बना रहता है और पार्टनर भी आपसे खुलकर अपने मन की बात कह सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर