न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या घंटों की पढ़ाई के बावजूद नहीं रहता आपके बच्चों को याद, इन बातों पर जरूर करें गौर

? तो ऐसे में आपको यहां बताई जा रही बातों पर गौर करने की जरूरत हैं जिससे आपके बच्चों को बहुत फायदा होगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Mar 2023 8:07:11

क्या घंटों की पढ़ाई के बावजूद नहीं रहता आपके बच्चों को याद, इन बातों पर जरूर करें गौर

परीक्षाओं का दौर जारी हैं जहां बच्चों और उनके पेरेंट्स पर काफी तनाव बढ़ता जा रहा हैं। बच्चों को अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर रखना होता है तो वहीं मां-बाप को भी बच्चों का खास ख्याल रखना होता है। वैसे तो बच्चों का दिमाग क्रिएटिविटी से भरपूर होता है। मगर, पढ़ाई के मामले में अक्सर कुछ बच्चे थोड़े कमजोर होते हैं। पढ़ाई को लेकर सभी बच्चों की क्षमताएं अलग होती हैं। कुछ बच्चे एक नजर में ही चीजों को दिमाग में बिठा लेते हैं। तो वहीं कई बच्चों को बार-बार रटने के बाद भी चीजें याद नहीं हो पाती हैं। कुछ बच्चे ऐसे होते हैं जिन्हें कितना भी अच्छे से पढ़ाओ लेकिन उसे पाठ याद ही नहीं होता। क्या आपके बच्चे के साथ भी यही परेशानी हैं? तो ऐसे में आपको यहां बताई जा रही बातों पर गौर करने की जरूरत हैं जिससे आपके बच्चों को बहुत फायदा होगा। आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to help your child in memorizing fast,mates and me,relationship tips

पढ़ाई के तरीके बदलना

पेंसिल और कॉपी लेकर बैठना और याद करना बेहद जरूरी है लेकिन पढ़ाई करने का कोई निर्धारित रूल नहीं होता है। बच्चों को वीडियो दिखाकर या फिर फोटो के माध्यम से और प्ले कार्ड आदि का इस्तेमाल करते हुए पढ़ाएं। इसके साथ ही जब आप बहुत छोटे बच्चे को पढ़ाई से जुड़ी एक्टीविटीज करवाते हैं तो वे बेहतर तरीके से चीजें याद कर लेता है।

समझाकर याद कराएं
कुछ पेरेंट्स बच्चों को किताब खोलकर विषय को सिर्फ रटवाने मे यकीन रखते हैं। हालांकि, रटी हुई चीजें बच्चों के दिमाग में ज्यादा देर नहीं रह पाती हैं। इसलिए बच्चों को हमेशा हर टॉपिक अच्छे से समझाकर याद करवाएं। क्योंकि एक बार समझने के बाद बच्चे उसे टॉपिक को कभी नहीं भूलेंगे।

किसी वाक्य से जोड़ दें

जो भी बच्चा पढ़ रहा है, आप उसे उसे किसी वाक्य से जोड़ दें। इससे बच्चे को याद रखने में आसानी होगी। उसे याद रहेगा कि आपने उसे वो टॉपिक किस उदाहरण या कहानी के साथ समझाया था। बच्चा पढ़ाई को भले ही याद ना रखे लेकिन लाइफ एक्सपीरियंस को जरूर याद रखेगा। इससे बच्चा सिलेबस या किसी भी चैप्टर या सवाल को लंबे समय तक याद रख पाएगा।

tips to help your child in memorizing fast,mates and me,relationship tips

बच्चे को रट्टा न लगवाएं

पढ़ाते समय ध्यान रखें कि बच्चे को विषय के बारे में समझाएं। अक्सर बच्चे जब विषय को समझ नहीं पाते तो उसे याद करने के लिए रट्टा लगाते हैं। रटने से बच्चा अच्छे नंबर तो ला सकता है, लेकिन विषय की समझ न होने से उसके ज्ञान का विस्तार नहीं होता। साथ ही अगर बच्चा रटा हुआ पाठ भूल जाता है तो वह परीक्षा में उस विषय पर एक लाइन भी खुद से नहीं लिख पाएगा। इसलिए बच्चे में विषय को समझने की आदत डालें, न कि रटने की।

लाइनों को हाइलाइट कर लें

जब आप रीडिंग करते हैं, तो उस दौरान महत्वपूर्ण लाइनों को हाइलाइट कर लें। इससे आपको रिवीजन करने में मदद मिलेगी और एग्जाम के दौरान आपका समय भी बच जाएगा। अपनी बुक में हर चैप्टर की इंपॉर्टेंट लाइनों को मार्क या हाइलाइट करना शुरू कर दें। परीक्षा से पहले सिर्फ इन लाइनों को पढ़ने से ही आपको सब कुछ याद आ सकता है।

गाने की धुन पर याद करवाएं पाठ

जब भी बच्चे को कुछ बोरिंग याद करवा रहे हों तो किसी कविता या गाने के रूप में गाकर या पढ़कर बताएं। साइंस, इंग्लिश और हिंदी आदि विषयों को जब बच्चे किसी गाने की पंक्तियों के तौर पर सुनते और गुनगुनाते हैं, तो उन्हें पाठ याद रखना आसान हो जाता है।

tips to help your child in memorizing fast,mates and me,relationship tips

रिवीजन करना भी जरूरी है

बच्चे अक्सर एक बार किसी पाठ को याद करने के बाद उसे दोबारा नहीं पढ़ते हैं। इसी वजह से जब वह पेपर में उत्तर लिखते हैं तो आधे से ज्यादा भूल जाते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि आप जो भी पढ़ें उसे रिकॉल करते रहें। दोबारा-दोबारा टेस्ट देने से कोई भी विषय लंबे समय कर याद रहता है।

पढ़ाई का माहौल

कई बार माता-पिता बच्चे को पढ़ने तो बैठा देते हैं लेकिन उसे पढ़ाई का सही माहौल नहीं देते। जैसे कि बच्चा पढ़ रहा है लेकिन उसके सामने लगातार कुछ कहते रहना, कभी खाने-पीने की तो कभी कपड़े सुखाते रहने की बातें करना, फोन पर लगे रहना, आपस में चुहल करना, यह सब बच्चे का ध्यान भटकाने वाला हो सकता है। बच्चे को पढ़ने के लिए शांत और खाली कमरा दें जहां उसे फोकस करने में सहायता हो। आप उसके साथ कमरे में शांति से बैठ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती