न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पति के खराब मूड को मिनटों में करें ठीक, आजमाए ये आसान से तरीके

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में अपने पार्टनर का मूड सही कर सकते हैं और माहौल को हल्का कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 21 Apr 2022 3:35:36

पति के खराब मूड को मिनटों में करें ठीक, आजमाए ये आसान से तरीके

जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो आपका हर एक दिन समान नहीं होता हैं। हर दिन आपके सामने एक नई चुनौती ला सकता हैं जिसमें से एक हैं पति का खराब मूड। जी हां, कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि पति का मूड किन्हीं कारणों से बिगड़ा हुआ होता हैं और इस दौरान की गई कोई भी बात जल्द ही झगड़े का कारण बन सकती हैं। ऐसे में हर व्यक्ति की अलग-अलग प्रतिक्रिया होती है। किसी को चुप रहना पसंद होता है, तो कोई गुस्से से भर जाता है। ऐसे में अपने पार्टनर को समझने और उनका मूड सही करने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में अपने पार्टनर का मूड सही कर सकते हैं और माहौल को हल्का कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to handle your husband mood,mates and me,relationship tips

काम में करें उनकी मदद

पार्टनर जो भी काम कर रहा हो, उनसे पूछ लें कि उन्हें आपकी मदद तो नहीं चाहिए। अगर वह कोई जवाब न भी दें, फिर भी कोशिश करें कि आप उनके साथ बैठें और उनके काम में कुछ मदद कर पाएं। अगर उनका मूड इससे और खराब होता दिखे, तो ऐसा करने से बचें। आप उनके साथ बैठकर उनसे पूछ सकते हैं कि उनके अपसेट होने का क्या कारण है। वहीं अगर पार्टनर का मूड खराब होने का कारण आपसे हुआ झगड़ा है और इसमें आपकी गलती है, तो झट से सॉरी बोलकर बात खत्म करने का प्रयास करें। आप उन्हें फोन पर सॉरी के प्यारे जीआईएफ मैसेज भी भेज सकते हैं।

सरप्राइज दें

आपके पार्टनर का मूड खराब होने पर आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। आप किसी भी तरह का सरप्राइज देकर उनके मूड को अच्छा करने की कोशिश कर सकती है। आप चाहें तो उनकी पसंद का कोई गिफ्ट खरीद लें। या फिर उसको किसी मैसेज के साथ कार्ड दे सकती हैं। इससे बॉयफ्रेंड को अच्छा लगेगा और वह जल्द ही मान भी सकता है।

बनाएं उनकी पसंद का खाना

ऐसा कहा जाता है कि लड़कों के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। ऐसे में जब पार्टनर का मूड खराब हो, तो इस वक्त इससे अच्छा रास्ता भला क्या हो सकता है। साथी को जो चीजें खाने में पसंद हों, उन्हें बनाकर टेबल पर लगाएं और अगर यह सब देखकर उनका मूड थोड़ा ठीक हो, तो आप इसे कैंडल लाइट डिनर में भी तब्दील कर सकती हैं। वैसे अगर आपको खाना बनाना न आता हो, तो आप बाहर से भी साथी की फेवरेट डिश ऑर्डर करके मंगा सकती हैं।

tips to handle your husband mood,mates and me,relationship tips

पॉजिटिव फील कराएं

मन जब नकारात्मकता से घिर जाता है तो सकरात्मकता की एक किरण भी कमाल कर जाती है। अपने पार्टनर को सपोर्ट करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उनमें उम्मीद की किरण जगाएं। उन्हें एहसास कराएं कि जो भी होता है, अच्छे के लिए होता है और बुरा वक्त ज्यादा समय का मेहमान नहीं होता। इन सब बातों से वे इमोशनली मजबूत होंगे और साथ ही आप दोनों के बीच रिश्ते भी।

उनकी परेशानी जानने की करें कोशिश

जब पार्टनर का किसी वजह से मूड खराब होता है और वह आपसे बुरी तरह से बात कर बैठते हैं, तो आप भी उन्हें समझने के बजाय पलटकर जवाब दे देते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार बेहद अकेला महसूस होता है। अगर आपके मेल पार्टनर का मूड सही नहीं है, तो सबसे पहले उनसे इसकी वजह जानने की कोशिश करें। जब आप एक-दो बार उनसे जानने का प्रयास करेंगी, तो बेशक वह अपने अंदर की भड़ास जरूर निकालेंगे और आपको बताएंगे कि किस कारण वह इतने ज्यादा अपसेट हैं।

आपकी नॉटी शरारतें करेगी मन को हल्का

कई बार आपकी छोटी-मोटी शरारत भरी नोक-झोंक भी आपके रिलेशनशिप को जवां बना देती है। अगर पार्टनर लो फील कर रहा है तो उसे रिचार्ज करने के लिए आप कुछ नॉटी शरारतें भी कर सकते हैं। अगर आप पार्टनर के सामने खुलकर अपनी बातें नहीं कह पा रहे हैं तो उन्हें एक रोमांटिक वीडियो मैसेज भेज सकते हैं। यकीन मानिए, वे जब भी आपका वीडियो देखेंगे तो अपना सारा गम भूल जाएंगे।

tips to handle your husband mood,mates and me,relationship tips

फेवरेट फूल गिफ्ट करें

अक्सर बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करते हैं लेकिन ये दोनों चीजें लड़को को भी पसंद आती है। ऐसे में आप अपने बॉयफ्रेंड को चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते है मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है।

शांति से संभाले परिस्थिति

कपल्स के बीच अक्सर लड़ाई इस वजह से ही होती है कि उनके बीच कम्पेटिबिलिटी नहीं होती। एक पार्टनर गुस्से में है, तो एक साथी को शांत होना पड़ता है। हालांकि आप ऐसा करने में ज्यादातर विफल हो जाते हैं। अगर आपका मेल पार्टनर पहले से ही खराब मूड में है, तो ठान ने कि आपको उनसे किसी भी बात पर बहस नहीं करनी है वरना बात बढ़ सकती है। आपको यह समझना होगा कि साथी का मूड ठीक करना है और ऐसा करने के लिए आपको उनसे शांति से बात करनी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज