न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूठी हुई पत्नी को मनाना बेहद जरुरी, काम आएंगे ये सटीक उपाय

किस तरह से पत्नी को मनाना चाहिए कि वो झट से मान जाए, यहां हमने नाराज पत्नी को मनाने के इस लेख के जरिए बेस्ट तरीके बताए हैं।

Posts by : Karishma | Updated on: Sat, 25 Jun 2022 7:09:41

रूठी हुई पत्नी को मनाना बेहद जरुरी, काम आएंगे ये सटीक उपाय

शादीशुदा जिंदगी में पति-पत्नी में छोटे-मोटे झगड़े होना आम है। लेकिन अगर आपका झगड़ा ज्यादा लंबा खींच जाए तो यह खींचतान आपके रिश्ते को खराब सकता है। ऐसा अगर पति-पत्नी के रिश्ते में हो, तो एक दूसरे को मनाने के लिए काफी कोशिशें करनी पड़ती है। इसमें सबसे मुश्किल काम नाराज पत्नी को मनाना है। किस तरह से पत्नी को मनाना चाहिए कि वो झट से मान जाए, यहां हमने नाराज पत्नी को मनाने के इस लेख के जरिए बेस्ट तरीके बताए हैं।

tips to handle your angry wife,mates and me,relationship tips

नाराजगी का कारण पता करें

अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज है तो सबसे पहले आपको उनकी नाराजगी के कारण का पता होना चाहिए। ऐसे में सबसे पहले वो क्यों गुस्सा है, यह जानने का प्रयास करें। इसके लिए उनसे बैठकर बात करें। अगर वो घर की किसी बात को लेकर नाराज है, तो उन्हें समझें। उनकी नाराजगी का जो भी कारण है, अगर आप उसे सुनेंगे और समझेंगे तो आधी समस्या ऐसे ही खत्म हो जाएगी।

प्यार जताये

आपकी पत्नी अगर नाराज है तो उनका मूड ठीक करने के लिए अपनी पत्नी पर खूब सारा प्यार लुटाएं। इस समय उन्हें गले लगाकर रोमांटिक बातें करने से उनके मूड में सुधार हो सकता है और वो अपनी नाराजगी भूल सकती हैं।अगर आपकी पत्नी इस समय पत्नी कुछ कहने लगे, तो अपना पूरा ध्यान पत्नी की बातों पर ही रखें और भूलकर भी फोन चेक न करें।

पत्नी को दे सरप्राइज

किसी की नाराजगी दूर करने का सबसे अच्छा तरीका सरप्राइज देना है। अगर आपकी पत्नी आपसे नाराज हो गई है, तो उसे मनाने के लिए आप सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इसके लिए उनके करीबी दोस्तों को घर बुलाकर सरप्राइज पार्टी दें या फिर पत्नी के साथ बिताए प्यारे लम्हों की तस्वीर से कमरे को सजा लें। इसके अलावा, पत्नी के सुबह उठते ही बेड पर चाय और नाश्ता तैयार करके एक प्यार भरा नोट भी दे सकते हैं।

tips to handle your angry wife,mates and me,relationship tips

घर के कामों में हाथ बटाए

अगर आपकी पत्नी एक वर्किंग वीमेन है तो उनके लिए घर संभालना कोई आसान काम नहीं है। पत्नी घर और ऑफिस के हर काम को मैनेज करती है। ऐसे में कई बार उनका मन चिड़चिड़ा हो जाता है। इसलिए जब वो नाराज हों तो उन्हें मनाने के लिए एक तरीका यह हो सकता है कि घर के काम में आप उनका हाथ बंटा सकते हैं। हर रोज के कामों से उन्हें आजादी देंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा और उनका गुस्सा भी छू मंतर हो जाएगा।

पत्नी के लिए बनाए पसंदीदा खाना

अगर आपको कुकिंग आती है तो आप अपनी इस स्किल्स से अपनी नाराज पत्नी को मन सकते है। अगर पत्नी रूठ गई है और बात नहीं कर रही, तो मनाने के लिए अपने हाथों से उनका पसंदीदा खाना बना सकते हैं। पत्नी को अच्छा लगेगा जब उन्हें पता चलेगा कि उन्हें मनाने के लिए आपने इतनी मेहनत करके उनका पसंदीदा खाना खुद तैयार किया है। इससे उनकी नाराजगी दूर हो सक

tips to handle your angry wife,mates and me,relationship tips

शॉपिंग पर ले जाए

शॉपिंग करना हर महिला को पसंद है। नाराज पत्नी को मनाना है तो आप उन्हें शॉपिंग पर लेकर जा सकते है।अगर बीवी का मूड ऑफ है या फिर वो किसी बात को लेकर नाराज है, तो उन्हें शॉपिंग पर ले जाने का प्लान बनाएं। शॉपिंग पर जाकर उनका मूड फ्रेश हो सकता है। तभी मौके की तलाश कर उनसे अपनी गलती की माफी मांगे। वो पक्का मान जाएंगी। हो सके तो वापसी में उन्हें किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर भी कराएं।

फूल देकर करे प्यार का इजहार

महिलाओं को जितना शॉपिंग करना पसंद है उतना ही उन्हें फूलों से प्यार है।कई बार मनाने पर भी पत्नी नहीं मानती है, तो झट से बाहर जाकर पत्नी के लिए फूलों का गुच्छा ले आएं। फूलों की मनमोहक खुशबू आपकी पत्नी की नाराजगी दूर कर सकती है। अगर किसी बड़ी बात पर पत्नी नाराज हैं, तो फूलों के साथ ही उनके लिए कोई ज्वैलरी लेकर जाएं। जरूरी नहीं कि कोई महंगी ज्वेलरी ही देनी है। आप पत्नी की किसी ड्रेस से मेल खाती ईयर रिंग भी खरीद सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती