न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आपका बेस्टफ्रेंड आपसे प्यार करने लगा हैं तो रखें इन बातों का ध्यान, बनी रहेगी दोस्ती

आपका बेस्टफ्रेंड आपके प्यार में पड़ जाता है लेकिन आपके मन में उसके प्रति ऐसा कोई भाव नहीं होता हैं। ऐसी परिस्थिति में जरूरत होती हैं अपने बेस्टफ्रेंड को समझाने की ताकि स्थिति को संभाला जा सके और आपकी दोस्ती भी बनी रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 6:54:50

अगर आपका बेस्टफ्रेंड आपसे प्यार करने लगा हैं तो रखें इन बातों का ध्यान, बनी रहेगी दोस्ती

हर किसी की जिंदगी में एक बेस्टफ्रेंड की जरूरत होती ही हैं जो सुख हो या दुख हर परिस्थिति में आपका साथ दे सकें और आप उसके साथ अपनी सभी बातें शेयर कर सकें। यह बेस्टफ्रेंड लड़का या लड़की दोनों हो सकते हैं। कहा जाता हैं कि आपका बेस्टफ्रेंड ही आपका लाइफ पार्टनर बनता हैं तो जिंदगी बहुत सुखमयी बन जाती हैं। लेकिन कई बार ऐसी परिस्थिति बनती हैं कि आपका बेस्टफ्रेंड आपके प्यार में पड़ जाता है लेकिन आपके मन में उसके प्रति ऐसा कोई भाव नहीं होता हैं। ऐसी परिस्थिति में जरूरत होती हैं अपने बेस्टफ्रेंड को समझाने की ताकि स्थिति को संभाला जा सके और आपकी दोस्ती भी बनी रहे। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि ऐसी स्थिति में क्या किया जाना चाहिए।

सीमाओं का रखें ध्यान

जब भी किसी लड़के लड़की के बीच दोस्ती हो तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपका व्यवहार संयत हो। अपने दोस्त के साथ कोई ऐसा बर्ताव न करें कि उसे गलतफहमी हो जाए। उदाहरण के लिए साथ घूमने के लिए किसी ऐसी जगह का चुनाव न करें जहां केवल कपल जाते हों या फिर बात करने के लिए किसी भी समय फोन न करें क्योंकि दोस्तों के साथ बात करने का भी एक समय होता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,friendship tips

अन्य दोस्तों से बात करने को कहें

अगर आपका दोस्त नहीं मान रहा है या रही हैं और लगातार आपको मनाने की कोशिश कर रही है तो इस बारे में किसी कॉमन दोस्त से बात करें। लेकिन उसी दोस्त को चुने जो आपकी बातों को समझें और उसे भी समझाएं। हो सकता है कि उस दोस्त की बात उसकी समझ में आ जाए।

ईमानदार रहें

जब भी कभी आपके सामने दोस्त ऐसी किसी तरह की भावनाओं को जाहिर करें तो तुरंत ही उसे ये समझा दें कि आप के मन में उसके लिए प्यार वाली भावना नहीं हैं। उसे इस बात का एहसास कराएं कि आप उससे केवल दोस्ती रखना चाहती या चाहते हैं और कुछ नहीं। साथ ही जब ये बात कहें तो गुस्से या बेरुखी में न कहें बल्कि प्यार से समझाएं।

relationship tips,relationship tips in hindi,friendship tips

झेंप महसूस न करें

ऐसी स्थिति में आपका शर्म या झेंप महसूस करना लाजिमी है। हो सकता है कि आपके इंकार से वो नाराज हो। कारण चाहे जो हो लेकिन आपको सामन्य रहने की कोशिश करनी चाहिए। दोस्तों के समूह में या कहीं भी उसको अनदेखा न करें। जब भी मुलाकात हो तो सामान्य बर्ताव करें।

बातों को न फैलाएं

कोई दोस्त आपसे प्यार करता है और अपनी भावनाओं का इजहार करना है तो इसका यह मतलब नहीं कि आप अपने दूसरे दोस्तों को इस बारे में बताएं। ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप इस बात को दो लोगों के बीच ही रखें।

इस बात का पछतावा न करें

किसी दोस्त ने आपके सामने प्यार का इजहार किया और आपने उसे इंकार कर दिया है तो इस बात का कोई मलाल न रखें। इन सब बातों से उबरने के लिए जरूरी है कि कुछ व्यक्तिगत स्पेस रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर