न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नॉन-रोमांटिक हसबैंड से डील करना बहुत मुश्किल, आजमाए ये टिप्स

ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने नॉन-रोमांटिक हसबैंड में रोमांस जगा सकती है। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Feb 2022 1:27:37

नॉन-रोमांटिक हसबैंड से डील करना बहुत मुश्किल, आजमाए ये टिप्स

जब भी आप पति-पत्नी के रिश्ते में बंधते हैं तो एक-दूसरे से सम्मान, भरोसा के साथ ही प्यार की चाहत भी रखते हैं। एक-दूसरे से प्यार का इजहार करना, रोमांटिक होना आपके रिश्ते को हेल्दी बनाने में मदद करता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई पुरुष नॉन-रोमांटिक होते हैं और उन्हें रिझाने के लिए पत्नी कितना ही सज-संवर ले लेकिन वो कॉम्प्लीमेंट नहीं देते हैं। नॉन-रोमांटिक हसबैंड से डील करना बहुत मुश्किल होता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने नॉन-रोमांटिक हसबैंड में रोमांस जगा सकती है। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips to handle a non romantic person,mates and me,relationship tips

वह जैसे हैं, उसके लिए उनकी प्रशंसा करें

सबसे जरूरी बात है चीजों को मान लेना। आपके हसबैंड उन महिलाओं के पतियों की तरह नहीं हैं, जो अपनी बीवियों को रोमांटिक गिफ्ट्स और कॉम्प्लीमेंट्स देते हैं। लेकिन हो सकता है ना कि वह आपके स्व से प्यार करते हों, आपकी इज्जत करते हों। आप उनके एक्शन में प्यार के चिन्ह ढूंढने की कोश्सिः कर सकती हैं। आपको पता चल जाएगा कि वह आपसे कितना प्यार करते हैं।

सोशल मीडिया सही नहीं

सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर पोस्ट की गई तस्वीरें सच नहीं होतीं। बेस्ट कपल गोल्स हैशटैग वाली तस्वीरों को देखकर आहें भरना छोड़ दीजिए! वहां पोस्ट की गईं तस्वीरें और वीडियोज आपको यह भ्रम दिलाते हैं कि आपको छोड़कर पूरी दुनिया रोमांटिक है। सबकी लाइफ में समस्या होती है लेकिन कोई भी उसे सोशल मीडिया पर दिखाता नहीं है। इसलिए अपने हसबैंड या अपने रिश्ते को कभी भी सोशल मीडिया के पैमाने पर न जज करें।

आपके रोमांस का आइडिया

अगर आपके लिए रोमांस का मतलब तारों भरे आसमान के नीचे अपने हसबैंड को किस करना है या फिर बीच समुद्र में टाइटैनिक वाला पोज बनाना है तो आपको अपनी उम्मीदों को कम करना ही होगा। रोमांटिक किताबों और फिल्मों में कैरेक्टर्स बनाए जाते हैं, और एक्टर्स को एक्टिंग करने के लिए कहा जाता है। वे खुद रियल लाइफ में वैसे नहीं होते हैं।

tips to handle a non romantic person,mates and me,relationship tips

तुलना बिल्कुल सही नहीं

अपने हसबैंड की तुलना कभी भी दूसरों के पतियों से नहीं करनी चाहिए। इससे सिफ ईर्ष्या और अस्वस्थ माहौल बनेगा, जो अंततः झगड़े पर खत्म होता है। पुरुषों को तुलना करना बिल्कुल पसंद नहीं होता और इस तरह से खुद पर अविश्वास और कम आत्म- विश्वास जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं। इसके बजाय आप खुद रोमांटिक पहल कर सकती हैं। संभव है कि अगली बार वह आपको सरप्राइज दे दें।

आइडिया दें उन्हें

अगर आपको बहुत ज्यादा बुरा महसूस हो रहा है तो आप अपने हसबैंड को आइडिया दे सकती हैं। साथ में रोमांटिक फिल्में देखें, थोड़ा समय अकेले में बिताएं। अपने हसबैंड को स्पष्ट तरीके से बताएं कि आप उनसे प्यार और रोमांस की उम्मीद कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत