न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या पिम्पल्स खराब कर रहे आपके चहरे का लुक, इन 10 तरीकों से करें इन्हें त्वचा से दूर

ऐसे में आपको जरूरत हैं प्राकृतिक उपायों की जो पिम्पल्स को त्वचा से दूर कर आपको दमकती त्वचा दिला सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिंपल्स को पूरी तरह ठीक कर देते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Mar 2022 2:10:15

क्या पिम्पल्स खराब कर रहे आपके चहरे का लुक, इन 10 तरीकों से करें इन्हें त्वचा से दूर

दमकती त्वचा के लिए महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। महंगे से महंगे उत्पाद के साथ ही घरेलू नुस्खें भी अपनाती हैं। लेकिन महिलाओं की इस मेहनत पर तब पानी फिर जाता हैं जब चहरे पर पिम्पल्स की समस्या होने लगती हैं और लुक खराब दिखने लगता हैं। हांलाकि बाजार में पिम्पल्स दूर करने के भी कई प्रोडक्ट्स हैं लेकिन ये त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आपको जरूरत हैं प्राकृतिक उपायों की जो पिम्पल्स को त्वचा से दूर कर आपको दमकती त्वचा दिला सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिंपल्स को पूरी तरह ठीक कर देते हैं।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

टी-ट्री ऑइल

टी ट्री ऑइल की कुछ बूंदों के साथ एक टी स्पून ऑलिव ऑइल और जोजोबा ऑइल मिक्स करें। फेस अच्छे से धोने के बाद इसे लगाएं। इससे पिंपल के साइज में कमी आने के साथ ही उसकी रेडनेस में भी कमी होगी।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

मुल्तानी मिट्टी

पिम्पल्स के लिए मुल्तानी मिट्टी वरदान है। त्वचा से अत्याधिक तेल और गंदगी हटाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है। इसे रोज नहाते समय गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। पिम्पल्स चेहरे से यूं गायब होंगे जैसे कभी थे ही नही। यदि आप खड़ी मुल्तानी मिट्टी ले रहे हैं तो उसे रातभर गुलाबजल में भीगकर रखें। लगते समय उसमें थोड़ा नींबू मिला लीजिए। इस मिश्रण से आपके पिम्पल्स बहुत जल्दी सूख जाएंगे।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

हल्दी

हल्दी त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान है। एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध और गुलाबजल के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और सीधे पिंपल पर लगाएं। इस उपाय को लगाातर कुछ दिनों तक करने से पिंपल्स की समस्या खत्म हो जाती है।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

एलोवेरा जेल

एलोवेरा के एक नहीं, कई आयुर्वेदिक गुण हैं। इसे खाया भी जा सकता है और लगाया भी जा सकता है। त्वचा संबंधी रोगों के लिए यह अतिउत्तम है। इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से पिम्पल्स को जड़ से खत्म किया सकता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण पिम्पल्स को बहुत जल्दी ठीक करने में सहायता करते हैं। एलोवेरा को रात में सोते वक्त लगाएं। यदि आपके पास विटामिन ई के कैप्सूल उपलब्ध हैं तो उसे इसमें मिलाकर लगाएं।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

शहद

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद भी बहुत कारगर है। शहद को पिंपल्स पर लगा कर छोड़ दें। कुछ देर के बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करते हुए इसे हटा लें। 15 मिनट के इस उपाय को हफ्तेभर लगातार करने से पिंपल्स खत्म हो जाएंगे।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

नींबू

नींबू को काटकर उसका रस एक छोटी कटोरी में निचोड़ लें। इसमें थोड़ा नमक व शहद मिलाकर मिश्रण बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के लिए सूखने दें और फिर त्वचा को गुनगुने पानी से साफ कर लें।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

नीम

पिम्पल्स ठीक करने के लिए यह एक बेहद प्रभावी औषधि है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी तीनों ही गुण पाए जाते हैं। नीम को पीसकर उनका पेस्ट तैयार कर लें और एप्पल साइडर विनेगर व शहद के साथ मिलाकर लगाएं। विनेगर की जगह नींबू भी इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर जो आसानी से मिल जाए उसे ही इस्तेमाल करें। इसे रोजाना चेहरे पर लगाएं,पिम्पल्स बहुत जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसके अलावा आप नीम का पानी भी तैयार कर सकते हैं। इसे आइसट्रे में डाल दें और उन क्यूब्स को चेहरे पर हल्के हाथ से रगड़ें।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

बेकिंग सोडा

अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक संवेदनशील है तो इसका इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। नॉर्मल त्वचा के लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ मात्रा गुलाब जल की मिलाकर पेस्ट बना लें और पिंपल की जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद इसे साफ कर लें।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

लहसुन

लहसुन की 3-4 कलियां लें और उन्हें पीस लें। इसे पानी के साथ मिक्स कर पेस्ट बनाएं और पिंपल पर लगाएं। करीब दस मिनट रखने के बाद फेस को धो लें। यदि आपको इस पेस्ट के लगाने पर खुजली, ज्यादा जलन या स्किन में रेडनेस फील होती है तो बेहतर होगा कि तुरंत अपना चेहरा साफ कर लें।

tips to get rid of pimples,beauty tips,beauty hacks,skin care tips

टमाटर
एक छोटी कटोरी में दो चम्मच टमाटर का रस लें। अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर एक पेस्ट बना लें और पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट तक के बाद ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें और साफ पानी से चेहरा धो लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
Lava Virat V1 Pro 5G पर ₹2000 की सीधी बचत, पहली सेल में मिल रहा सस्ता ऑफर
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद