न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों में अनबन का कारण बन सकती हैं पार्टनर को कही गई ये बातें, बोलें जरा संभलकर

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गुस्से में भी अपने पार्टनर से ना कहे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 5:20:50

रिश्तों में अनबन का कारण बन सकती हैं पार्टनर को कही गई ये बातें, बोलें जरा संभलकर

किसी भी रिलेशनशिप को संभालना इतना आसान नहीं होता हैं। आपको रिलेशनशिप के हर मोड़ पर सावधानी बरतनी पड़ती हैं ताकि रिश्ते में अनबन के लिए कोई जगह ना हो, खासतौर से पार्टनर से बात करते वक्त। जी हां, अक्सर देखने को मिलता हैं कि आपके कहे गए कुछ शब्द पार्टनर को बुरे लग जाते हैं और अनबन शुरू हो जाती हैं। कपल्स की बीच नोकझोंक होना आम बात है लेकिन कभी-कभी छोटी सी बात बड़ी बन जाती है। कभी-कभी तो ये बात इतनी बढ़ जाती है कि रिश्ता टूटने की नौबत आ जाती है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें गुस्से में भी अपने पार्टनर से ना कहे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to follow to avoid fight in relationship,mates and me,relationship tips

अपशब्दों से बचना है जरूरी

पार्टनर के साथ काफी करीबी रिश्ता होने पर हम साथ में काफी सहज महसूस करते हैं। आपस में हर तरह की बातें शेयर करते हैं और किसी भी भाषा में बात करने में संकोच नहीं करते हैं। आज-कल गालियां देना भी काफी आम हो चुका है। कई कपल्स भी एक-दूसरे को हंसी-मजाक में गाली दे देते हैं। लेकिन लड़ाई के समय ऐसा करना आपके रिश्ते के लिए बहुत गलत साबित हो सकता है। इससे पार्टनर का ईगो तो हर्ट होगा ही, उसकी नजरों में आपकी इज्जत भी कम हो जाएगी।

बात-बात पर तलाक की धमकी देना

कई बार जब कपल्स के बीच लड़ाईयां बढ़ने लगती हैं, तो वे एक-दूसरे को छोड़ने की बातें भी करने लगते हैं। गुस्से में कही गई ऐसी कई बातें हम बोल जाते हैं, जिनके बारे में सोचकर हमें पछतावा होता है। इसी में से एक है बात-बात पर तलाक देने की धमकी देना। अपने पार्टनर को डिवोर्स की बात कहकर आप न सिर्फ उसे बुरी तरह से हर्ट करते हैं, बल्कि अपने रिश्ते की वेल्यू को भी घटा देते हैं। ऐसे में साथी को लगने लगता है कि आप उनके साथ शायद नहीं रहना चाहते हैं और कई बार वह खुद ही आपसे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं।

नीचा दिखाने वाले कड़वे शब्द बोलना

कपल्स के बीच अपने-अपने परिवार को लेकर कई बार जंग छिड़ जाती है, लेकिन इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं कि आप एक-दूसरे को कड़वी बातें बोलने लगें। आपको यह समझना होगा कि जितना जरूरी आपके लिए आपकी फैमिली है, उतना ही महत्वपूर्ण आपका पार्टनर भी है। इसलिए बहस के दौरान पार्टनर या उसके परिवार को नीचा दिखाने की कोशिश न करें, बल्कि उस वक्त कुछ भी बोलने से बचें। आपके द्वारा बोले गए कड़वे शब्द साथी के मन पर छप सकते हैं और वह अंदर ही अंदर आपसे रिश्ता खत्म करने का फैसला ले सकते हैं।

tips to follow to avoid fight in relationship,mates and me,relationship tips

एक्स से तुलना कर उसे बेहतर बताना

कपल्स के बीच उनके एक्स को लेकर अक्सर मजाक होना आम बात है, मगर जब आप अपने पार्टनर के सामने उसकी तारीफ करने लगते हैं, तो उन्हें थोड़ा बुरा लगता है। वहीं अगर आप किसी बात पर अपने पार्टनर की तुलना एक्स से करने लगते हैं, तो उन्हें आपके प्यार पर संदेह होने लगता है। जब आप उन्हें इस बात का एहसास कराते हैं कि आपका एक्स उनसे बहुत बेहतर था, तब उन्हें रिश्ते में अपनी वेल्यू खोती हुई दिखाई देती है। अपने आत्म-सम्मान के लिए भी कई बार पार्टनर ऐसे रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझते हैं।

न करें दोस्तों और परिजनों की बुराई

लड़की हो या लड़का, कोई भी लड़ाई के दौरान अपने परिजनों या दोस्तों की बुराई सुनना कभी पसंद नहीं करता है। इसलिए एक-दूसरे के वीक पॉइंट्स या इस तरह की बातें न करें, जो सामने वाले को तोड़ कर रख दें। अगर आपको पार्टनर से जुड़े किसी रिश्ते से कोई दिक्कत है तो शांत दिमाग से उसके बारे में बात करें। लड़ाई करके दोनों का मूड ऑफ न करें।

लुक्स पर भद्दे कमेंट करना

जब आप किसी के साथ अपने रिश्ते की शुरुआत करते हैं, तो उसके पीछे प्यार या खूबियां मुख्य कारण होता है। ऐसे में बात-बात पर अपने साथी को लुक्स के लिए कमेंट्स करना या ताने देना बिल्कुल भी सही नहीं। आपने जिसे अपने पार्टनर के रूप में चुना है, उससे लुक्स पर जब आप कमेंट करते हैं, तो बेशक उन्हें बुरा लगता है। आपकी ऐसी धारणा देखकर पार्टनर के मन में आपके लिए प्यार और सम्मान खत्म हो सकता है। वहीं वह आपके साथ रिश्ता खत्म करने को लेकर निर्णय भी ले सकता है।

गलत है इल्जामों का खेल

हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते-जाते रहते हैं। उन पर टिके रहकर लड़ाई को आगे बढ़ाते रहना आप ही की बेवकूफी साबित होगी। लड़ाई के दौरान कई बार बातों का होश नहीं रहता है और हम कुछ भी कह-सुन जाते हैं। आप कितने भी बड़े मुद्दे पर लड़ाई कर रहे हों लेकिन अपनी बात को सही साबित करने के चक्कर में पार्टनर पर झूठा इल्जाम लगाने से बचें। आप एक इल्जाम लगाएंगे तो सामने वाला भी चुप नहीं रहेगा और फिर बात संभलने के बजाय बिगड़ती ही जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत