न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को संभालना भी है एक चुनौती, रखें इन बातों का ध्यान

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को संभालने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 18 Apr 2022 3:44:48

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को संभालना भी है एक चुनौती, रखें इन बातों का ध्यान

जब भी आप कभी किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो अप पर जिम्मेदारी आती हैं उस रिलेशनशिप को सही से निभाने की ताकि आप और आपके पार्टनर के बीच प्यार बढ़ते हुए रिश्ते में मजबूती आए। और बात जब लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की हो तो यह और भी बड़ी चुनौती बन जाता हैं। जी हां, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप एक-दूसरे से बहुत दूर होते हैं तो दूर रहकर भी अपने पार्टनर को पास होने का अहसास दिलाना जरूरी होता हैं। कई बार यह अहसास नहीं हो पाता हैं तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे तरीके जिनसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को संभालने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to follow in long distance relationship,mates and me,relationship tips

कम्यूनिकेशन गैप न आने दें

बहुत से लोग कहेंगे कि रिश्ते में थोड़ा बहुत साइलेंस वाला टाइम आना चाहिए, मगर उसकी वजह से गलतफहमी इतनी न बढ़ जाए कि वो पूरा रिश्ता ही खत्म कर दे। किसी भी रिश्ते में कम्यूनिकेशन ही एक ऐसा ऐलिमेंट होता है, जो दो लोगों को एक-दूसरे से जोड़े रखता है। ऐसे में बातें होती रहनी चाहिए, क्योंकि अगर बात होगी तभी तो बात बनेगी।

सरप्राइस दें

अगर आप एक ही देश में हैं और हालात इसकी मंजूरी दें, तो एक-दो महीने में पार्टनर से जरूर मिलना चाहिए। क्यों? क्योंकि विडियो कॉल और एक-दूसरे के सामने होने में जमीन आसमान का फर्क होता है। आप चाहे तो पार्टनर को अचानक पहुंचकर सरप्राइज दे सकते हैं। हालांकि, अभी जिस परिस्थिति में हम लोग हैं उसमें मिलने जाना खतरे से खाली नहीं। ऐसे में भले ही ये थोड़ा ओल्ड फैशन ही क्यों न लगे लेकिन आप उन्हें लेटर लिखकर भेज सकते हैं, जो काफी रोमांटिक होगा। अगर आपको खत का ऑप्शन नहीं अपनाना, तो इसकी जगह ईमेल या फिर लॉन्ग मेसेज का सहारा लिया जा सकता है, जिसमें आप अपने दिल की वो बातें लिख सकते हैं, जिन्हें आपने अभी तक उनके सामने एक्सप्रेस न किया हो। वैसे आप चाहें, तो एक विडियो में भी ये भावनाएं जाहिर कर सकते हैं और साथी को इसे भेजकर स्वीट सरप्राइज दे सकते हैं। ये छोटी सी लगने वाली चीजें रिश्ते में स्पार्क को जिंदा रखेंगी।

पर्सनल स्पेस दें

किसी भी रिश्ते को थोड़ा सा खुलकर सांस लेने की जरूरत होती है। भले ही आप रिलेशन में हैं, लेकिन ये बात समझनी जरूरी है कि हर रिश्ता थोड़ी-सी प्राइवेसी की डिमांड करता है। इसलिए अपने पार्टनर को भी थोड़ी सी आजादी दें। ज्यादा ताकाझांकी ना करें। ये ना सोचें कि वो वहां मुझसे इतना दूर है ना जाने क्या कर रहा होगा। ऐसा कर आप एक तरह से अपने पार्टनर की जासूसी कर रहे हैं जो आपके रिश्ते के लिए ठीक नहीं है।

tips to follow in long distance relationship,mates and me,relationship tips

समर्पण होना जरूरी

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रिश्ते में एक-दूजे के प्रति समर्पण बहुत ही आवश्यक है। छोटी-छोटी चीजों और बातों पर आपका पार्टनर के प्रति समर्पित होना रिश्ते को कायम रखने में मददगार साबित हो सकता है। इससे पार्टनर एक-दूजे के प्रति फिक्रमंद हो जाएंगे जो आपके बीच के प्यार को बढ़ाएगा।

रोक-टोक से बचें

हर रिश्ता महत्वपूर्ण है ,जैसे एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता महत्वपूर्ण है, वैसे ही जिंदगी में दोस्तों का होना और उनके साथ वक्त बिताना जरूरी है, तो उसकी जगह अपनी जिंदगी में रखें और अपने साथी को भी रखने दें। उन पर जबरन रोक-टोक न लगाएं, नहीं तो चीजें बिगड़ सकती हैं। भले ही आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में ही क्यों न हों, लेकिन अगर आप ये चाहते हैं कि आपके अलावा आपका पार्टनर किसी भी दूसरे व्यक्ति से बात न करे या फिर मिले ना, तो उसके लिए रिश्ता दम घोंटू बन जाएगा। कपल की लाइफ में दूसरे लोगों का होना भी जरूरी है। इसके बिना रिश्ता उबा देने वाला बन जाएगा।

टाइम तय करें

जरूरी नहीं कि सामने वाला हर समय फ्री हो। वह किसी काम में व्यस्त हो सकता है, जिस वजह से उसके लिए बात कर पाना संभव न हो। ऐसे में बार-बार पिंग करना या फिर कॉल करना उसे इरिटेट कर सकता है। बेहतर है कि दोनों मिलकर दिन में एक टाइम तय करें और इस दौरान पूरा अटेंशन सिर्फ एक-दूसरे को दें। ये टाइम भले ही थोड़ा हो, लेकिन ये रिश्ते के लिए काफी अहम है।

निकालें मिलने का समय

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में जरूरी है कि बीच-बीच में आप मिलते भी रहें। अगर विदेश में रहते हैं तो कम से कम 3 या 4 महीने में मिलने का वक्त जरूर निकालें। अगर फिर भी पॉसिबल ना हो पाए तो साल में एक बार जरूर मिलें। इसके लिए आप 1 या 2 हफ्तों को छुट्टी लेकर कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं। उसके लिए सरप्राइज प्लान करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत