न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी हैं आपका आत्मविश्वास, इन तरीकों से बढाएं इसे

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Aug 2022 4:27:23

जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी हैं आपका आत्मविश्वास, इन तरीकों से बढाएं इसे

हर शख्स अपने जीवन में सफलता की उचाईयां प्राप्त करना चाहता हैं और इस ऊंचाई को प्राप्त करने में मदद करता हैं उनका खुद का आत्मविश्वास। आत्मविश्वास की कमी हो तो इंसान ज्ञान के बावजूद सिमित रह जाता हैं। आत्मविश्वास व्यक्ति के अंदर का मनोबल होता हैं जो व्यक्ति को किसी विषय पर निर्णय लेने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता हैं। कई बार इंसान ऐसा महसूस करता हैं कि उनमें आत्मविश्वास की कमी हो रही हैं जिसे बढ़ाने की जरूरत हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to build self confidence,mates and me,relationship tips

नकारात्मक विचारों से रहें दूर

आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय में सबसे पहले बात करेंगे विचारों की। जब दिल और दिमाग नकारात्मक विचारों से भर जाते हैं, तो आत्मविश्वास में कमी आने लगती है। जीवन की कुछ घटनाएं जैसे कि बार-बार रिश्ता टूटना, लंबे समय तक बीमार रहना, नौकरी न लगना, ये सब नकारात्मक विचार ला सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में अपने अंदर सकारात्मक विचारों को जागृत करें। इस दौरान यह सोचें कि आप ये सारे काम कर सकते हैं।

ज्ञान बढ़ाएं

आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खुद को सशक्त बनाना बेहद जरूरी है। आप यह कई तरीकों से कर सकते हैं। ध्यान दें कि ज्ञान के जरिए भी आप खुद को सशक्त बना सकते हैं। जितना आपमें ज्ञान का भण्डार होगा उतना ही आपका संकोच कम होता जाएगा और आप हमेशा कॉन्फिडेंट रहेंगे। ज्ञान आप किताबें, मैगज़ीन, न्यूज़ और शैक्षिक संस्थानों के जरिए ले सकते हैं। साथ ही आप इंटरनेट की मदद से भी किसी भी विषय पर रिसर्च कर सकते हैं।

प्रशंसा को स्वीकार करें

कई लोग जिनमें आत्मविश्वास की कमी होती है उनके लिए किसी भी तरह की प्रशंसा को स्वीकार करना बेहद मुश्किल होता है। उन्हें यह लगता है कि जो उनकी तारीफ कर रहा है वो उनके बारें में झूठ बोल रहा है। यह इसलिए होता है, क्योंकि आपको अपने ऊपर विश्वास नहीं होता। हमेशा कुछ भी करते समय अपने ऊपर विश्वास जरूर रखें और किसी भी तरह की प्रशंसा के समय दिल से सामने वाले व्यक्ति का शुक्रिया करें। आप इस तरह की प्रशंसा को अपने सकारात्मक गुणों में शामिल कर सकते हैं और उसे अपना सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलें

हर व्यक्ति अपना एक कंफर्ट जोन बनाता है, जिसमें वह आराम से अपना काम करता रहता है। ऐसे व्यक्ति को अगर कोई नया काम सौंप दिया जाए तो वे घबरा जाते हैं और करने से मना कर देते हैं। इसलिए हमेशा चुनौतियां को स्वीकार करना सीखें और आगे बढ़ें। जैसे ही आप कुछ नया करना शुरू करेंगे आपके अंदर आत्मविश्वास दिखने लगेगा।

tips to build self confidence,mates and me,relationship tips

अपने हुनर को पहचानें

हर किसी में कोई न कोई हुनर होता है, जैसे गाना गाने का, डांस करने का आदि। तो अपने अंदर की खूबियों को बाहर निकालें और फिर उसे पूरा करने के लिए मेहनत करें। आपमें हुनर जिस भी तरह का हो उस पर गर्व महसूस करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। अपनी जीवनशैली में आप कुछ रूचियां भी जोड़ सकते हैं, इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि आप कई लोगों से भी जुड़ पाएंगे।

खुद के बारे में सोचें

हर दिन अपने लिए ऐसा समय निकालें जिसमें आप खुद के बारे में सोचते हों। जैसे कि आप क्या पाना चाहते हैं? भविष्य के क्या प्लान हैं? अगर आपको नए मौके मिलेंगे तो उसके लिए तैयार हैं या नहीं। ये कुछ ऐसी बाते हैं जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करेगी। जब आप सोचेंगे तो पाएंगे कि आप खुद के बारे में कितना कम जानते हैं। आप में तब तक आत्मविश्वास नहीं आ सकता है जब आप खुद के बारे में सब कुछ न जान लें।

मनोबल बढ़ाने वालों के साथ रहें

अक्सर उन लोगों के साथ वक्त बिताएं, जिनके साथ आप एंजॉय करते हैं और जो आपका मनोबल बढ़ाने में मदद करते हों। ऐसा करने से अच्छा महसूस होगा व नकारात्मक विचारों से लड़ने में मदद भी मिल सकती है। बात-बात पर कोसने वाले और नीचा दिखाने वालों से दूर रहें। ऐसे लोगों की बातें सुनकर आत्मविश्वास घटता है। अगली बार जब भी किसी के साथ समय बिताने का प्लान बनाएं, तो ये बात दिमाग में अवश्य रखें।

tips to build self confidence,mates and me,relationship tips

अपनी गलतियों से सीखें

इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी व्यक्ति सर्वगुण सम्पन्न नहीं होता। बल्कि जिन लोगों को अपने ऊपर काफी ज्यादा विश्वास होता है उनसे भी कई तरह की गलतियां होती हैं। अगर आपने कोई भी गलती की है, तो उस गलती को ध्यान में रखें और भविष्य में उस गलती को दोबारा दोहराने की कोशिश न करें। साथ ही एक गलती से यह न समझें कि आप अब अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते। हमेशा अपनी गलतियों से सीखें और आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस तरह आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा पाएंगे।

दूसरों से तुलना न करें

कई बार लोगों में आत्मविश्वास की कमी इस कारण भी हो जाती है, क्योंकि वो हर बात पर स्वयं की तुलना दूसरों से करते हैं। इस बात को याद रखें कि आप जैसे दिखते हैं और जो हैं, वो अच्छा है। चाहे बात रंग-रूप की हो या आर्थिक स्थिति की, इन चीजों में कभी खुद की दूसरों से तुलना न करें। ऐसा करने से ईर्ष्या की भावना उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में खुद पर विश्वास रखें कि आप अपने आप में ही खास हैं। इससे आत्मविश्वास बरकरार रहेगा।

रिस्क लेने से न डरें

कई बार जीवन में रिस्क लेने से भी मनोबल बढ़ाने में मदद मिल सकती है, इसलिए जीवन में रिस्क लेना भी जरूरी है। बिना रिस्क लिए सफलता नहीं मिल सकती। रिस्क लेने के बाद अगर आप सफल होते हैं, तो आत्मविश्वास बढ़ सकता है। अगर असफल हुए, तो कुछ सीखने को मिलेगा। वो कहते हैं न कि रिस्क जितना बड़ा होगा सफलता और सीख भी उतनी ही बड़ी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
छात्र आंदोलन पर बदला RSS का सुर? मोहन भागवत बोले- Gen Z सबसे ईमानदार और देशभक्त पीढ़ी, संवाद की कमी से हुआ आंदोलन
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
अतीक अहमद के परिवार पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत; अपराध से सत्ता तक और फिर बिखरते कुनबे की पूरी कहानी
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
8वें वेतन आयोग से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, DA में 3% बढ़ोतरी लगभग तय; महंगाई भत्ता 63% पहुंचने की उम्मीद
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
Gen Z और Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण पर करेंगे चर्चा
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
CJP का नया अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' सितंबर से होगा शुरू, अभिजीत दीपके बोले- जनता की आवाज सीधे सुनेंगे
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
यौन उत्पीड़न मामले में सजा के बाद तरुण तेजपाल की पहली प्रतिक्रिया, खुद को बताया राजनीतिक साजिश का शिकार
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
43 इंच Smart TV पर बड़ी छूट, Flipkart पर आधी कीमत से भी कम में खरीदने का मौका
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
आसाराम बापू को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं, कहा- तबीयत बिगड़ने पर फिर कर सकते हैं आवेदन
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
पश्चिम बंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के निर्देश पर नौशाद सिद्दीकी ने उठाए सवाल, बोले- लिखित में दें
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
JPSC विवाद पर छात्रों का आंदोलन और तेज, हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा; बोले- 'मुख्यमंत्री पद के योग्य नहीं'
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
एक नए ट्विस्ट के साथ लौट रहा 'बिग बॉस 20', सलमान खान ने दिया 'एक वरदान' का हिंट; नए प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
महाराष्ट्र में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, 'No CCMP' के नारों के साथ प्रदर्शन; बॉम्बे हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
Vivo S2 5G भारत में लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 7050mAh बैटरी के साथ आया नया स्मार्टफोन
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस
'लॉक अप' फिनाले के बाद बदला माहौल, श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने भुलाए मनमुटाव; पार्टी में साथ किया डांस