न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चों में भी हर वक्त होता हैं झगड़ा, इन तरीकों से बढाएं उनमें प्यार

उनके इस मन-मुटाव को दूर करने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देते हुए उनकी समझाइश की जानी चाहिए। अगर आपके बच्चे भी लड़ते रहते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कैसे उनमें प्यार को बढ़ाया जाए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 14 Mar 2023 3:31:11

क्या आपके बच्चों में भी हर वक्त होता हैं झगड़ा, इन तरीकों से बढाएं उनमें प्यार

परिवार में बच्चों की शरारत घर को जीवित बनाए रखती हैं। लेकिन जब यह शरारत झगड़े में तब्दील हो जाती हैं तो पेरेंट्स का सिरदर्द बन जाती हैं। जब हम भी बच्चे थे तो अपने भाई-बहनों से बचकानी बातों पर भी बहुत बड़ा झगड़ा कर बैठते थे और आज सोचते हैं तो हंसी निकल जाती है। लेकिन जब यह हमारे साथ होता हैं, तो चिंता सताने लगती है कि कहीं हमारे बच्चे एक-दूसरे से नफरत ना करने लगे। अक्सर बच्चों के बीच के विवाद इतने बढ़ जाते हैं कि माता पिता का हस्तक्षेप करना जरूरी हो जाता है। उनके इस मन-मुटाव को दूर करने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देते हुए उनकी समझाइश की जानी चाहिए। अगर आपके बच्चे भी लड़ते रहते हैं, तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि कैसे उनमें प्यार को बढ़ाया जाए। आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to build love between siblings,mates and me,relationship tips

तुलना करने से बचें

पेरेंटिंग में आपको सबसे पहले सीखना है कि दो बच्चों के बीच कभी तुलना नहीं करनी चाहिए। दो बच्चों के बीच तुलना करने पर उन्हें लगने लगेगा कि उन्हे अपने भाई या बहन से बेहतर बनना है और इस चक्कर में उनके अंदर आत्म-सम्मान को चोट पहुंच सकती है। इस तरह के गेम न खेलें कि कौन जल्दी सोता या कौन कमरे तक पहले पहुंचता है। इससे बच्चों के मन में हर काम में अपने भाई-बहन को पीछे छोड़ने की भावना पैदा होगी।

साथ काम कराएं

अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों के बीच आपसी समझ और स्नेह को बढ़ाने का प्रयास करें। इसके लिए उन्हें ऐसे काम दें, जो वह साथ साथ करें। काम को अच्छे से पूरा करने के लिए दोनों को सहभागिता देनी होगी, जिससे उनके बीच प्यार बढ़ेगा।

एक-दूसरे की खूबियां बताने को कहें

अपने बच्चों के कहें कि वह एक-दूसरे की खासियत को एक पेपर पर लिखें। जब उन्हें पता चलेगा कि दूसरा उसके बारे में कितनी अच्छी सोच रखता है तो उसके मन में दूसरे के लिए कोई गतल बात नहीं रहेगी। बल्कि यह बात उन्हें, मुश्किल की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देने की प्रेरणा देगी।

अपने बच्चों के कहें कि वह एक-दूसरे की खासियत को एक पेपर पर लिखें। जब उन्हें पता चलेगा कि दूसरा उसके बारे में कितनी अच्छी सोच रखता है तो उसके मन में दूसरे के लिए कोई गतल बात नहीं रहेगी। बल्कि यह बात उन्हें, मुश्किल की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देने की प्रेरणा देगी।

tips to build love between siblings,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे की एहमियत सिखाएं

बच्चों को अक्सर अपने भाई-बहन की किसी गलत बात की शिकायत पेरेंट्स से लगाने की आदतो होती है। ऐसे में पेरेंट्स उस बच्चे को बताएं कि जिसकी तुम इतनी शिकायत लगाते है वो तुमसे कितना प्यार करता है। हर बात में तुम्हें आगे रखता है, तुम्हारी गलतियां को सुधारने की कोशिश करता है। इसे लिए एक-दूसरे की बुराई न करें बल्कि प्यार से रहें।

टीम वर्क सिखाएं
बच्चों के बीच में प्यार बढ़ाने का ये सबसे कारगर तरीका है। इसके लिए पेरेंट्स बच्चों को पेंटिंग, प्रोजेक्ट या किसी अन्य एक्टिविटी पर एक-साथ काम करने की सलाह दें। इससे बच्चे टीम वर्क में मिल-जुल कर काम करने के लिए प्रेरित होने लगेंगे।

केयर करने की दें सीख
बच्चों को बचपन से ही एक-दूसरे की केयर करना सिखाएं। साथ ही उन्हें छोटे-बड़े का फर्क समझाते हुए सही व्यवहार करने की सीख दें। इससे घर के बड़े बच्चे अपने छोटे भाई या बहन की देखभाल करना अपना फर्ज समझेंगे। वहीं छोटे बच्चे भी अपने बड़े भाई-बहन की हर बात मानने लगेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत