न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेटियों की परवरिश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, बनेगी साहसी और निडर

आप अपनी परवरिश के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें जिनसे उनमे बचपन से ही एक आत्मविश्वास जाग्रत हो जिससे वह दुनिया का सामना कर सके और अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सके। तो आइये जानते हैं पेरेंट्स द्वारा ध्यान रखी जाने वाली उन बातों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Mar 2022 1:08:48

बेटियों की परवरिश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान, बनेगी साहसी और निडर

किसी भी पेरेंट्स के लिए उनके बच्चे उनकी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं जिन्हें वे आत्मनिर्भर और सफल देखना चाहते हैं। और जब बात बेटियों की हो तो क्या कहने। बेटियां पेरेंट्स की आंखों का तारा होती हैं, खासतौर से पिता की। सभी पेरेंट्स चाहते हैं कि उनकी बेटी साहसी और निडर रहते हुए आत्म सम्मान के साथ अपना जीवन जिएं। इसके लिए जरूरी हैं कि आप अपनी परवरिश के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें जिनसे उनमे बचपन से ही एक आत्मविश्वास जाग्रत हो जिससे वह दुनिया का सामना कर सके और अपनी जिंदगी बेहतर तरीके से जी सके। तो आइये जानते हैं पेरेंट्स द्वारा ध्यान रखी जाने वाली उन बातों के बारे में...

tips for upbringing your daughters,mates and me,relationship tips

उनकी प्रशंसा करें

अपनी बेटी की प्रशंसा करें। इससे उन्हें फायदा होगा। भले ही उन्होंने बहुत छोटा सा ही काम क्यों न किया हो, फिर भी आप उनकी प्रशंसा करें। इससे उनका आत्म सम्मान बढ़ेगा। उन्हें कहें कि उन्हें बहुत ही अच्छा काम किया है। उन्हें ज्यादा से ज्यादा काम दें और उन्हें एहसास दिलाएं कि वह कर सकती है। उन्हें बताएं कि वह अपनी तरह से चीजों को संभाल सकती है। कई बार बेटी की परवरिश करना भार वाला काम हो जाता है। बावजूद इसके आप उनपर पूरा ध्यान दें।

बेटी होने के बाद बेटा करने की जिद

21 वीं सदी होने पर लोग आज भी लड़का और लड़की में भेदभाव करते हैं। ऐसे में अगर किसी के घर पहली बेटी जाए तो उसके बाद परिवार वाले महिला पर बेटा पैदा करने क लिए प्रेशर डालने लगते हैं। मगर ऐसा करने से बेटी पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कभी भी बेटी के सामने बेटा-बेटा करने की गलती नहीं करनी चाहिए। दूसरा बच्चा करना गलत नहीं है, मगर एक बेटे को अधिक महत्व देने से घर की बेटी पर नकारात्मक असर डालने का काम कर सकता है।

बेटियों को सिर्फ किचन का काम सिखाना

कई घरों में बेटियों को शुरु से ही रसोई का काम सिखाया जाता है। भले ही कुकिंग सिखना गलत नहीं हैं। मगर सिर्फ बेटी को किचन का काम आना चाहिए ऐसी सोच गलत है। आप अपने बेटे को भी किचन का काम सिखा सकते हैं। आज के जमाने में लड़का- लड़की दोनों ही वर्किंग होते हैं। ऐसे में अगर दोनों को घर व किचन का काम आता होगा तो इससे उनकी गृहस्थी अच्छे से चल सकती हैं। इसलिए बच्चों में फर्क किए बिना दोनों को ही घर का काम सिखाएं।

tips for upbringing your daughters,mates and me,relationship tips

उन्हें यह पता चले कि आप उनसे प्यार करते है

आपकी बेटी को आपके प्यार का एहसास होना चाहिए। उन्हें इस बात का एहसास होना चाहिए कि आप उन्हें मुश्किल समय में भी प्यार करेंगे और तनाव के समय में उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। उनके प्रति अपना प्यार जताएं और उन्हें इस बात का एहसास करने दें। इससे उनके अंदर के आत्म सम्मान में वृद्धि होगी। कई बार बच्चों में आत्म सम्मान काफी कम होता है। यह मां-बाप कि जिम्मेदारी है कि इसे बढ़ाने पर काम करे, ताकि वह दुनिया की चुनौतियों का सामना कर सके। अगर आप उन्हें बड़ी चुनौती के लिए तैयार कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आप उन्हें सार्थक जीवन दे रहे हैं।

बेटी के सामने किसी तरह का फर्क न करें

कई घरों में लड़का-लड़की दो बच्चे होते हैं। जाहिर सी बात हैं कि घर पर एक से अधिक बच्चे होने पर उनमें लड़ाई भी हो सकती है। ऐसे में बच्चों की लड़ाई दौरान सिर्फ बेटे की साइड लेने से आपकी बेटी के मन में भेदभाव की भावना पैदा हो सकती है। इसलिए पहले इस बात का पता लगाएं कि आखिर गलती किस की है और उसके बाद उन्हें प्यार से समझाएं।

लड़कियों के लिए खुद खेलकूद तय करना

कई घरों में पेरेंट्स खुद लड़कियों के लिए खेलकूद तय करते हैं। खासतौर पर लोग बच्चियों को केवल गुड़िया, किचन सेट और मेकअप की चीजें ही लाकर देते हैं। इसतरह वे बचपन से गही बेटी के मन में अलग सोच डाल देते हैं। मगर आज की नारी हर फील्ड में नाम कमा रही हैं। ऐसे में आप अपनी बेटी को उसकी पसंद का खेल चुनने दें। फिर चाहे उसे क्रिकेट, फुटबॉल आदि ही खेलना हो।

tips for upbringing your daughters,mates and me,relationship tips

बिल्डिंग स्किल

स्किल बिल्डिंग बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही आत्म सम्मान को बढ़ाने में भी इसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। स्किल बिल्ड करना बेटी की परवरिश का एक अहम हिस्सा है। अच्छे पेरेंट्स होने के नाते आपको उनकी प्रतिभा और स्किल के बारे में पता होना चाहिए, ताकि आप उनपर मेहनत कर सकें। इतना ही नहीं, उनके सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें एक अच्छा प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराएं। बेटी की परवरिश आसान नहीं है। इसके लिए अच्छी देखभाल और समय की जरूरत होती है।

आवाज उठाने दें

आमतौर पर लोग अपनी बेटी को धैर्य व कम आवाज में बोलने को कहते हैं। मगर लड़कों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं होता है। मगर इस तरह लड़का-लड़की में भेदभाव करने से बच्ची के मन में गलत भावना पैदा हो सकती है। इसके साथ ही अपने दोनों बच्चों को सिखाएं कि कुछ गलत होने पर आवाज उठाने पर कभी ना कतराएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती