न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैसा हो ससुराल में नई दुल्हन का व्यवहार, इस तरह बनेगे रिश्ते मधुर

नई दुल्हन हमेशा यह सोचती रहती है कि वह किस तरह अपने ससुराल वालों का दिल जीतें ताकि सभी से रिश्ते मधुर बने और वो अपने ससुराल में सबकी लाडली बनते हुए हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर सकें। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको अपनाकर आप ससुराल में हर किसी की लाडली बहू बन जाएंगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 30 Sept 2022 2:55:22

कैसा हो ससुराल में नई दुल्हन का व्यवहार, इस तरह बनेगे रिश्ते मधुर

शादी से पहले लड़की के मन में तरह-तरह के सवाल उत्पन्न होते हैं की शादी के बाद वह किस तरह ससुराल में अपने रिश्तों को संभाल पाएगी। भारत में शादी का रिश्ता दो लोगों से ज्यादा दो परिवारों के बारे में होता हैं। शादी के बाद लड़कियां नए परिवार में जाती हैं और उन्हें अपना बनाने का हर संभव प्रयास करती हैं। शादी के बाद लड़की का ससुराल ही उसका घर होता है। नई दुल्हन हमेशा यह सोचती रहती है कि वह किस तरह अपने ससुराल वालों का दिल जीतें ताकि सभी से रिश्ते मधुर बने और वो अपने ससुराल में सबकी लाडली बनते हुए हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर सकें। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनको अपनाकर आप ससुराल में हर किसी की लाडली बहू बन जाएंगी।

tips for new brides how to behave in sasural,mates and me,relationship tips

सास-ससुर का ध्यान रखें

शादी के बाद नई दुल्हन को ससुराल में इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह अपने सास-ससुर का पूरा ख्याल रखें क्योंकि ससुराल में सबसे बड़े वही होते हैं। अगर वह खुश रहेंगे तो घर की खुशी बनी रहेगी। इसलिए आपको यही कोशिश करनी चाहिए कि आपके सास-ससुर कभी नाराज ना हों। आप अपने सास-ससुर की हर छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखें। उनको समय पर खाना दीजिए, समय निकालकर उनके साथ बैठकर बातें कीजिए। आप इन्हीं सब छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर अपने रिश्ते को बेहतर बना सकती हैं।

सबकी पसंद का रखें ख्याल

नई दुल्हन को हमेशा ससुराल के लोगों की पसंद और नापसंद का पूरा ख्याल रखना चाहिए। जब आप ससुराल में सबको उनकी पसंद का लाजवाब खाना बनाकर खिलाएंगी तो सब आपसे बेहद खुश हो जाएंगे। साथ ही जब भी आप बाजार जाएं तो उनकी पसंद की चाजें लाना न भूलें। फिर देखिए, कितनी जल्दी आप सबकी लाडली बन जाएंगी। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि आप अपनी पसंद-नापसंद भूल जाएं।

पति का रखें ध्यान

शादी के बाद लड़कियों को ससुराल में इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह अपने पति का ठीक प्रकार से ख्याल रखें। जब वह सुबह के समय ऑफिस के लिए जाएं तो उनकी हर चीज तैयार करके पहले ही रख दीजिए। पति के लिए लंच, उनका फोन, सभी जरूरी चीजें पहले ही तैयार रख दें क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि व्यस्त होने की वजह से या फिर टेंशन के कारण कोई ना कोई चीज रह जाती है। ऐसी स्थिति में अगर आप अपने पति का पूरा ध्यान रखतीं हैं तो आपकी शादीशुदा जिंदगी में मिठास बढ़े

tips for new brides how to behave in sasural,mates and me,relationship tips

छोटे बच्चों के साथ घुल-मिलकर रहना चाहिए

अगर आपकी नई शादी हुई है तो आप ससुराल में छोटे बच्चों के साथ हमेशा घुल-मिलकर रहें और छोटे बच्चों का ध्यान रखें। अगर आप ऐसा करती हैं तो इससे ससुराल वालों की नजरों में आपकी छवि अच्छी बनती है। इसके अलावा आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप किसी भी बात को लेकर नाराज ना हों क्योंकि कई बार रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अगर कुछ कह दे तो थोड़ा बहुत सुन लेना चाहिए।

सबकी बातों को सुनें और समझें

नई दुल्हन को हमेशा ससुराल के लोगों की बातों को ध्यान से सुनना और समझना चाहिए। ऐसा करने से ससुराल में आपके सभी के साथ रिश्ते मधुर हो जाएंगे और धीरे-धीरे आप सबके दिलों में जगह बना लेंगी। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि आप गलत में भी हामी भर दें। अगर कोई गलत बात कह रहा हो तो शालीनता से अपना पक्ष भी रखें।

पति का साथ दें

जिससे आपकी शादी हुई है उसका साथ सुख-दुख दोनों में दें। अगर आप दोनों के बीच मतभेद भी है और कोई तीसरा इसमें दखल दे रहा है तो उसे इस मामले में न आने दें। हमेशा अपने पति का साथ दें। इसके अलावा बंद कमरे में घटने वाली इन बातों को कमरे के अंदर ही बंद रहने दे तो सही है। कभी भी अपने प्यार और सेक्स लाइफ के बारे में घरवालों से चर्चा न करें। अगर कोई समस्या है तो चिकित्सक से सलाह लें।

अपनी जिम्मेदारियों को समझना है जरूरी

शादी के बाद जब लड़कियां अपने ससुराल जाती हैं तो उनको अपनी जिम्मेदारियों को समझना बहुत ही जरूरी है। आप सभी लोगों के साथ प्यार भरा रिश्ता बना कर रखें। सुबह आप जल्दी उठें। आपको ध्यान रखना होगा कि सास-ससुर के उठने के बाद आप ना उठें। उनसे पहले ही उठ जाएँ और पूजा-पाठ करें और सभी के लिए नाश्ता तैयार करके दें। समय पर सबको खाना खिलाएं और कभी भी ससुराल की बुराई मायके में नहीं करनी चाहिए।

रिलेशनशिप संबंधी दूसरों की सलाह

शादी के बाद कई लोग अपने संबंधों की चर्चा आपके साथ करते हैं। ससुरालवाले भी इसमें पीछे नहीं रहते। वे अपने संबंधों के बारे में आपसे जरूर बताते हैं। ऐसे में उनकी बातों को अपने रिश्तों में न आजमायें। दोनों घरों की तुलना शादी के बाद ससुरालवाले अगर आपसे यह सवाल करें कि दोनों घरों में कहां के लोग आपको अधिक पसंद हैं। तो इस तुलना को आप करने से बचें। क्योंकि दोनों लोगों का महत्व अलग है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले– ‘शाहीन शाह अफरीदी को…’
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले– ‘शाहीन शाह अफरीदी को…’
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
‘सांसद बनने की योग्यता नहीं, फिर भी नेता प्रतिपक्ष’, केशव प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
बेजान और डल स्किन के लिए रामबाण है मुल्तानी मिट्टी, जानें सही तरीके से कैसे करें इस्तेमाल
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
जिद्दी ब्लैक हेड्स हटाने का नया जुगाड़, अंडा और टिशू पेपर से मिनटों में पाएं साफ स्किन, देखें वीडियो
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
₹19,000 की भारी कटौती के साथ मिल रहा है OnePlus का प्रीमियम फोन, Amazon पर सीमित समय के लिए शानदार ऑफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे, ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में हुई औपचारिक घोषणा
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?