न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में बहस का मुद्दा बनती हैं ये बातें, जानें और बचें इनसे

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी सामान्य वजहें लेकर आए हैं जो रिलेशनशिप में बहस का मुद्दा बनती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 3:59:46

रिलेशनशिप में बहस का मुद्दा बनती हैं ये बातें, जानें और बचें इनसे

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा कपल होगा जिसकी कभी अनबन, नोंकझोंक या बहस ना हुई हो। कपल्स के बीच कभी-कभार लड़ाई-झगड़े होना आम बात होती है जो कि विचारों के मतभेद के कारण होती हैं। कई बार आप ना चाहते हुए भी पार्टनर के साथ बहस का हिस्सा बन जाते हैं और कुछ समय के लिए दोनों में मनभेद हो जाता हैं। इससे बचना चाहते है तो दोनों के बीच होने वाली बहस के कारणों को जान उन्हें पनपने से रोकें ताकि आपका रिश्ता प्यार के साथ आगे बढ़ता रहें। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसी सामान्य वजहें लेकर आए हैं जो रिलेशनशिप में बहस का मुद्दा बनती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

things to avoid in relationship,relationship tips,mates and me

घर के काम को लेकर विवाद

अगर पति और पत्नी दोनों ही वर्किंग में हैं तो घरेलू कामकाज को लेकर उनके बीच विवाद होना आम बात हो जाती है। दोनों ही ऑफिस के काम के बाद आराम चाहते हैं, उसपर अगर किसी एक पर घर के कामकाज की जिम्मेदारी आ जाती है तो वह दूसरे से भी उसे बांटने की अपेक्षा करता है और स्थिति झगड़ों तक पहुंच सकती है।

कम्यूनिकेशन गैप

कभी कभी होता है कि पार्टनर के साथ ठीक से बातचीत नहीं हो पाती। ये रिश्ते को उबाऊ बना देता है, लेकिन अगर आपका पार्टनर भी आपसे कम बात करता है तो इसके कारणों को समझें और उससे फिर से बात करने की कोशिश करें। ऐसे में आपका रिश्ता मजबूत हो जाएगा।

खाने के लिए लड़ाई

अक्सर ही कपल खाने के मामले में भी लड़ाई करते है। पति पत्नी के हाथ की बनी किसी डिश की बुराई करते हैं तो उनके बीच बहस छिड़ जाती है। वहीं खाने को लेकर पसंद, वेज और नॉन वेजिटेरियन खाने को लेकर भी अक्सर पार्टनर के बीच तकरार हो जाया करती है।

things to avoid in relationship,relationship tips,mates and me

दोस्तों को लेकर अनबन

आपके पार्टनर का एक ऐसा दोस्त या आपका कोई दोस्त ऐसा जरूर होगा जो आपको या आपके पार्टनर को पसंद न आता हो। ऐसे मामलों को क्लियर कर लें। लेकिन दोस्तों के लिए झगड़े होना बहुत ही सामान्य है। ऐसे में इन झगड़ों को ज्यादा गहराई से न लें। बल्कि हंसी खुशी इस मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

खर्चे के कारण लड़ाई

कपल के बीच घर खर्च को लेकर भी विवाद की स्थिति बन जाती है। पार्टनर की फिजूलखर्ची पर भी दोनों के बीच बहस होना आम बात है। कई बार कपल्स बजत, शाॅपिंग आदि पर भी बहस करते हैं।

टीवी के लिए

कपल के बीच टीवी शो को देखने के लिए अक्सर विवाद हो जाता है। उन्हें अलग अलग चैनल या शोज देखने होते हैं। महिलाओं को टीवी सीरियल और मूवी देखना पसंद होता है तो वहीं पुरुषों को न्यूज़ या मैच देखने में रुचि होती है। पसंद अलग होने के कारण अक्सर ही उनके बीच बहस हो जाती है।

things to avoid in relationship,relationship tips,mates and me

व्यस्तता को लेकर

आजकल कपल घर पर हों या वर्किंग में दोनों ही स्थिति में वह काफी व्यस्त रहते हैं। इसकी वजह डिजीटल युग है। लोग अपना वक्त फोन, सोशल मीडिया और इंटरनेट में बिताते हैं। परिवार व साथी के लिए उनके पास वक्त नहीं होता। इस कारण भी कपल के बीच बहस हो जाती है।

रिश्ता ईमानदारी से निभाएं

किसी भी रिश्ते में लड़ाई होना आम बात है, किंतु ईमानदारी का बना रहना बहुत आवश्यक है। छोटी से छोटी बात अपने साथी को बताएं, उनसे कोई बात न छिपाएं। अगर आप दोनों में झगड़ा हुआ भी है, तो आपको यह बात सबको नहीं बतानी चाहिए। किसी तीसरे व्यक्ति को अपने झगड़े के बारे में बताने का अर्थ है कि आप उनसे सहानुभूति लेना चाहते हैं। यह बात आपके साथी को अक्सर पसंद नहीं आती।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती