न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड से कही गई ये बातें कर सकती हैं उन्हें नाराज, रिश्ते पर गिर सकती हैं गाज

आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो गर्लफ्रेंड से नहीं कहनी चाहिए। ये बातें आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Wed, 07 Dec 2022 1:15:19

गर्लफ्रेंड से कही गई ये बातें कर सकती हैं उन्हें नाराज, रिश्ते पर गिर सकती हैं गाज

आपका अपनी गर्लफ्रेंड से रिश्ता कैसा हैं और इसे कैसा बनाए रखना चाहते हैं यह पूरी तरह से आप पर निर्भर करता हैं। प्यार का रिश्ता बड़ा ही नाजुक होता है। किसी भी रिलेशन में आना लड़के-लड़कियों के लिए नया एक्सपीरियंस और चैलेंज होता है जिसे संभालने के लिए आपको कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। रिलेशनशिप में पार्टनर के बीच में हंसी-मजाक होना आम बात है, लेकिन कई बार मजाक में कही गई बातें भी चिंताजनक स्थिति पैदा कर सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो गर्लफ्रेंड से नहीं कहनी चाहिए। ये बातें आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

these things said to girlfriend can make her angry,relationship can fall on her,mates and me,relationship tips

अपनी एक्स के बारे में हर छोटी-छोटी बात

अपनी एक्स के बारे में गर्लफ्रेंड को बताना अच्छी बात है, लेकिन कुछ लड़के एक्स के बारे में हर छोटी-छोटी बात भी गर्लफ्रेंड को बताते हैं, जिस कारण आगे चलकर आपको प्रॉब्लम हो सकती है। हो सकता है कभी किसी बात को लेकर आपका मनमुटाव हो और अगर ऐसे में एक्स गर्लफ्रेंड की बात निकले तो आपको काफी कुछ सुनने को मिल सकता है। इसका सबसे अच्छा तरीका है, लड़के अपने पास्ट के बारे में तो बताएं, लेकिन हर छोटी से छोटी बात को एक्सप्लेन करने की जरूरत नहीं है।

तुमसे न हो पाएगा

ज्यादातर लोग ट्रेंड के हिसाब से बार-बार एक डायलॉग बोलते रहते हैं। उन्हें अंदाजा ही नहीं होता कि उन्हें इस डायलॉग को लिमिट में कब रखना है। आपकी पार्टनर अगर कोई नया काम शुरू करना चाहती है या नॉर्मली कोई काम करने के लिए जा रही हैं, तो ऐसी बातें बोलकर उन्हें डिमोटिवेट न करें।

these things said to girlfriend can make her angry,relationship can fall on her,mates and me,relationship tips

बार-बार बैंक बैलेंस बताना

हो सकता है आपका बैंक बैलेंस अच्छा हो। लेकिन अगर आप अपने बैंक बैलेंस और अन्य चीजों के बारे में गर्लफ्रेंड को हमेशा बताते रहेंगे तो यह बात उसे अच्छी नहीं लगेगी। इसका आसान सा कारण यह है कि आज के समय में ज्यादातर लड़कियां अपने पार्टनर की तरह अपने पैरों पर खड़ी हैं और वे अपनी जरूरत के लिए किसी पर डिपेंड नहीं है। ऐसे में अगर लड़के बार-बार पैसे के बारे में बात करेंगे तो जाहिर सी बात है, यह बात गर्लफ्रेंड को अच्छी नहीं लगेगी।

तुम कुछ ज्यादा ही सोचती हो

लड़कियां हर बात की गहराई में जाती हैं और उनकी कही बात से या उनके द्वारा किए काम से किसी को बुरा न लग जाए, हर बात सोचकर ही फैसला लेती हैं। लेकिन बॉयफ्रेंड अगर गुस्से में फटकार लगा दे कि तुम कुछ ज्यादा ही सोचती हो, तुम प्रैक्टिकल नहीं हो, तो उन्हें बुरा लगता है। क्योंकि उनके हिसाब से परिस्थिति के हर पहलू की परख करने में कोई बुराई नहीं होती है।

these things said to girlfriend can make her angry,relationship can fall on her,mates and me,relationship tips

ड्रेस को लेकर कॉमेंट करना

कुछ लड़कों की आदत होती है कि वे हर बार गर्लफ्रेंड की ड्रेस पर टॉन्ट कसते हैं। कभी बोलते हैं कि ये कैसा रंग पहना है तो कभी बोलते हैं कि ये किस डिजाइन की ड्रेस पहनी है। अब ऐसे में अगर आप हर बार अपनी गर्लफ्रेंड की ड्रेस पर कॉमेंट करते रहेंगे तो उसे बुरा लग सकता है। इसलिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि गर्लफ्रेंड की ड्रेस को लेकर कभी भी गलत बात न बोलें। हां, अगर लड़कों को ड्रेस के बारे में कोई कन्फ्यूजन है या अपना व्यू देना है तो वे प्यार से बोल सकते हैं या समझा सकते हैं। लेकिन नेगेटिव तरीके से बोलना रिलेशन को खतरे में डाल सकता है।

वजन बढ़ने के बारे में बोलना

लड़कियां अपनी हेल्थ को लेकर काफी ध्यान रखती हैं, लेकिन उनकी लाइफ स्टाइल और अन्य कारण से भी उनका वजन बढ़ जाता है। वे उसके बाद अपनी हेल्थ को कंट्रोल में रखने के जतन करती रहती हैं। वहीं आपके द्वारा ये बोलना, कि उनका वेट बढ़ गया है, या फिर वे मोटी हो गई हैं तो ये बात उनको बिल्कुल पसंद नहीं आएगी, इसलिए कभी भी ऐसा बोलने से बचें।

these things said to girlfriend can make her angry,relationship can fall on her,mates and me,relationship tips

दूसरों से तुलना करना

यह बात सभी के लिए लागू होती है। अगर आप किसी भी महिला की तुलना किसी से करेंगे तो उसे अच्छा नहीं लगता। अब ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड की तुलना किसी से करेंगे तो हो सकता है यह उसे अच्छा न लगे। इसका कारण है कि आज के समय में हर कोई अपनी अलग पहचान बनाता है और उसी से पहचाना जाना चाहता है। इसलिए कभी भी भूलकर भी तुलना करने वाले शब्द गर्लफ्रेंड से न कहें।

मैं तुमसे ऊब चुका हूं

अगर आप गर्लफ्रेंड के साथ भावनात्मक रूप से नहीं जुड़े हैं तो इसका दोष उसे ना दें। वो पूरी भावनाओं के साथ आपको प्यार करती है, लेकिन उसे यह कह देना कि मैं तुमसे ऊब चुका हूं और तुम्हारे साथ रहना मुश्किल है, ऐसा कह कर उसका दिल टूट सकता है। और इस तरह की ठेस से उभर पाना इन लड़कियों के लिए बेहद मुश्किल होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती