न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स और बच्चों के रिश्ते में दूरी की वजह बन रही है ये बातें, जानें और लाएं सुधार

ऐसे में आपको उन बातों को समझने की जरूरत हैं ताकि उन्हें समय रहते दूर किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते में कड़वाहट का कारण बन रही हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 3:24:54

पेरेंट्स और बच्चों के रिश्ते में दूरी की वजह बन रही है ये बातें, जानें और लाएं सुधार

माता-पिता और बच्चे का रिश्ता बहुत ही खास होता है जिसमें कई तरह की परिस्थितियां देखने को मिलती हैं। इस रिश्ते में कभी रूठना-मनाना हैं तो कभी केयर और सम्मान भी। दोनों चाहते हैं कि एक-दूसरे से उनका रिश्ता बेहद मधुर बना रहे। लेकिन कई बार कुछ बातें ऐसी हो जाती हैं जिनकी वजह से पेरेंट्स और बच्चों के रिश्ते में दूरियां आ जाती हैं, जो कि कोई नहीं चाहता हैं। माता-पिता और बच्चों के बीच आने वाली यह दूरी बच्चे के मन और उसके विकास पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे में आपको उन बातों को समझने की जरूरत हैं ताकि उन्हें समय रहते दूर किया जा सकें। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते में कड़वाहट का कारण बन रही हैं।

these things are causing distance in the relationship between parents and children learn and improve,mates and me,relationship tips

हमेशा जीतने का दवाब बनाना

बीते कुछ समय से हर क्षेत्र में कॉम्पटीशन काफी बढ़ चुका है। ऐसे में अपने बच्चों को सबसे आगे रखने की चाह में ज्यादातर पेरेंट्स उनपर जीतने और आगे बढ़ने का दवाब बनाने लगते हैं। आगे बढ़ने के इस चाह में अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चों को नाकामी से डील करना नहीं सिखाते, जिससे कई बार वह मानसिक समस्याओं से जूझने लगते हैं और धीरे-धीरे आपके इसी दवाब के चलते वह आपसे दूर होने लगते हैं।

लाइफ में हस्तक्षेप

चीजों को अपने तरीके से पूरा करने की जिद या अपनी इच्छा अनुसार बेटे की लाइफ में हस्तक्षेप करना पेरेंट्स और बच्चे के अस्वस्थ रिश्ते का कारण हो सकता है। रोना, बच्चे को बुरा महसूस कराना और सहानुभूति हासिल करना कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनसे पेरेंट्स की लाइफ में हस्तक्षेप कर सकती हैं।

these things are causing distance in the relationship between parents and children learn and improve,mates and me,relationship tips

तुलना करना

लगभग हर अभिभावक की ऐसा करने की आदत होती है। यह हम सभी जानते हैं कि जिस तरह हाथों की पांचों उंगलियां एक जैसी नही होती, वैसे ही बच्चे भी एक जैसे नहीं होते। हर एक बच्चा अपने आप में अलग होता है। ऐसे भाई-बहन या किसी अन्य बच्चे से अपनी बच्चे की तुलना करना आपके रिश्ते में खटास ला सकता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप किसी भी हालात में अपने बच्चे की किसी और से तुलना न करें।

अधिक नियंत्रण

पढ़ाई में किस विषय को चुनना है, कौन से कपड़े पहनने हैं, किससे शादी करना है और भविष्य में कहां जाना है, ऐसे ही कई मुद्दों की वजह से पेरेंट्स और बच्चे के बीच में तनाव बना रहता है। पेरेंट्स का अधिक नियंत्रित करना बच्चे को बंधन लग सकता है।

these things are causing distance in the relationship between parents and children learn and improve,mates and me,relationship tips

सिखाने की जगह डांटना

बच्चे मन के साफ और नादान होते हैं। वह अक्सर जाने-अनजाने कई गलतियां कर देते हैं। ऐसे में पेरेंट्स उन्हें उनकी गलतियों की वजह से डांटने या चिल्लाने लगते हैं। आपकी इस आदत की वजह से बच्चा आपसे डरने लगेगा और इसी डर की वजह से वह आपसे कुछ भी कहने से कतराएगा, जिससे आपके रिश्ते में दूरियां आने लगेगी। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप बच्चों को डांटने की बजाय उन्हें समझाने या सिखाने की कोशिश करें।

ओवरप्रोटेक्टिव

कुछ माता-पिता अपने बच्चे को लेकर ओवरप्रोटेक्टिव होते हैं। जब पेरेंट्स बच्चे की हर बात की निगरानी करें, उसके बारे में जानकारी हासिल करें या हर बात पर झगड़ा करें, तो समझिए पेरेंट्स और बच्चे के बीच दूरियां आना तय है।

समय न देना

यह समस्या आजकल लगभग हर रिश्ते में देखने को मिलती है। अभिभावक होने के नाते यह बेहद जरूरी है कि आप अपने बच्चे के साथ पर्याप्त समय बिताएं। उनसे बात करें और उनके बारे में जानने की कोशिश करें। लेकिन अगर आप अपने काम के अलावा किसी और पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, तो यह आपके और आपके बच्चे के रिश्ते के लिए हानिकारक साबित होगा। दरअसल, बच्चे को समय न देने की वजह से आपके बच्चे आपसे दूर होने लगते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती