न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं कि उन्हें नहीं हैं अब आप पर भरोसा!

किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती के लिए दोनों पार्टनर के बीच भरोसा और विश्वास होना बहुत जरूरी है। बेहतर रिलेशनशिप की नींव प्यार ही नहीं विश्वास और आपसी समझदारी पर भी टिकी होती है। लेकिन समय के साथ कई बार ऐसा होता हैं कि रिश्ते में शक अपनी जगह बना लेता हैं और भरोसे की दिवार को खोंखला कर देता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Sep 2022 3:32:51

पार्टनर में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं कि उन्हें नहीं हैं अब आप पर भरोसा!

किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती के लिए दोनों पार्टनर के बीच भरोसा और विश्वास होना बहुत जरूरी है। बेहतर रिलेशनशिप की नींव प्यार ही नहीं विश्वास और आपसी समझदारी पर भी टिकी होती है। लेकिन समय के साथ कई बार ऐसा होता हैं कि रिश्ते में शक अपनी जगह बना लेता हैं और भरोसे की दिवार को खोंखला कर देता हैं। समय रहते इसे शक को दूर नहीं किया जाए तो रिश्ते की दिवार को ढ़हने में समय नहीं लगता हैं। हम आपको कुछ ऐसी बातें या संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ये दर्शाते हैं कि आपके पार्टनर का आप पर विश्वास कम हो रहा है और वो शक करने लगा हैं। आइये जानते हैं इन सनेतों के बारे में...

doubt in relationship,relationship tips

फोन को चेक करना

जिस रिलेशनशिप में कोई व्यक्ति अपने पार्टनर का फोन हर समय चेक करता रहता है, हो सकता है कि उस रिलेशनशिप में विश्वास की कमी हो। फोन में मैसेज, लोकेशन या डाटा को चेक करना एक बैड बिहेवियर की निशानी होती है, लेकिन ये तरीका पार्टनर से बीच एक अजीब सी दूरी के होने का संकेत भी हो सकता है।

हर बार एक ही सवाल

कपल के बीच में व्यक्ति अपने पार्टनर से एक ही मुद्दे पर बार-बार एक ही सवाल करता है, तो इससे भी जाहिर होता है कि रिश्ते में भरोसे की कमी है। पार्टनर से एक ही मुद्दे पर बार-बार बहस दर्शाती है कि आपको उस पर विश्वास नहीं है।

पार्टनर का बदलता व्यवहार

कई बार रिश्ते की शुरुआत में पार्टनर जैसा आपके साथ बर्ताव करते हैं, कई सालों के रिलेशनशिप में उसी व्यवहार में थोड़ा बदलाव आ जाता है लेकिन अगर ये बदलाव बहुत ज्यादा नकारात्मक होने लगे तो पार्टनर से सतर्क रहना जरूरी हो जाता है। जिन बातों पर पार्टनर पहले खुश हुआ करते हैं, बाद में नाराज होने लगे। आपकी पसंद नापसंद को इग्नोर करने लगे तो समझ लें की पार्टनर आप पर शक करने लगा हैं।

doubt in relationship,relationship tips

फंसाने वाले सवाल करना

कभी-कभी जब आपका पार्टनर आपसे इतने सवाल पूछे कि कि आप खुद को फंसा हुआ अनुभव करें तो ये शक करने का कारण हो सकता है। मसलन ‘मैंने सोचा था कि आप काम से सीधे घर आ रहे थे, लेकिन आपको केवल 15 मिनट की ड्राइविंग की जगह घंटों लग गए। आप कहां गए थे।

सोशल लाइफ से दिक्कत

अगर आपका पार्टनर आपकी सोशल लाइफ को लेकर आपको हर समय ताने मारता है, तो हो सकता है कि वह आपके ऊपर पूरा विश्वास नहीं करता है। दोस्तों से कनेक्ट होने पर झगड़े करना या किसी से मिलने पर लगातार फोन या मैसेज करना भी रिलेशनशिप में विश्वास न होने के उदाहरण होते हैं। इस तरह का रिश्ता टॉक्सिक सिचुएशन को हर समय फेस करता है।

कॉल ना उठाने पर उत्तेजित हो जाना

अगर आप उनके बिना कहीं गए हैं और बिजी होने की वजह से कॉल या उनके मैसेज का जवाब नहीं दे पा रहे तो वे परेशान हो जाते हैं। यही नहीं वे उत्तेजना में कुछ भी कहने लगते हैं। यह दर्शाता है कि आप पर उनको भरोसा नहीं है और वे आप पर शक की नजर से देख रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर