न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप की असमानता को दर्शाते हैं ये संकेत, महसूस होने पर उठाएं जरूरी कदम

ऐसे में आज हम आपको रिलेशनशिप की असमानता को दर्शाने वाले संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें महसूस करके आपको जरूरी कदम उठाने की जरूरत हैं। आइये जानते है इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 6:19:02

रिलेशनशिप की असमानता को दर्शाते हैं ये संकेत, महसूस होने पर उठाएं जरूरी कदम

किसी भी सुखी रिलेशनशिप की मजबूती का आधार होता हैं दोनों पार्टनर का समान होना अर्थात दोनों में से कोई भी कम-ज्यादा नहीं हैं। एक रिश्ते में समानता का मतलब यह है कि दोनों ही इंसान एक-दूसरे की जरूरतों, इच्छाओं और भावनाओं का सम्मान करें। जब रिलेशनशिप में असमानता आने लगती हैं, तो रिश्ते की डोर कमजोर होने लगती हैं और यह कभी भी टूट सकती हैं। ऐसे टॉक्सिक रिलेशन में एक इंसान दूसरे पर शक्ति और नियंत्रण बनाए रखने का हर वक्त प्रयास करता है। जब आप किसी प्यार में होते हैं, तो पार्टनर की इन बातों को नजरअंदाज कर देते है जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको रिलेशनशिप की असमानता को दर्शाने वाले संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें महसूस करके आपको जरूरी कदम उठाने की जरूरत हैं। आइये जानते है इन संकेतों के बारे में...


these signs show the inequality of the relationship take necessary steps if you feel it,mates and me,relationship tips

निर्णय लेने का अधिकार

रिलेशनशिप में जब बराबरी या समानता का अधिकार नहीं होता है तो इसकी पहली पहचान इस बात से की जा सकती है कि हर तरह का निर्णय एक ही इंसान लेता है, जबकि हेल्दी रिलेशनशिप में पार्टनर आपसी बातचीत के बाद निर्णय लेना पसंद करते हैं।

गलत व्यवहार

रिलेशनशिप में गलत व्यवहार आपके मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मसम्मान को प्रभावित कर सकता है। कई बार आपको तनाव भी हो सकता है। यदि आपका पार्टनर आपके साथ गलत व्यवहार करता है, तो आपको अपनी रिलेशनशिप के बारे में विचार करने की जरूरत हैं।

these signs show the inequality of the relationship take necessary steps if you feel it,mates and me,relationship tips

समझौता नहीं करना

रिेलेशनशिप में दो लोगों के बीच मतभेद होना नॉर्मल बात है। ऐसे में पार्टनर आपस में बातचीत कर बीच का मसला निकाल लेते हैं या पार्टनर के असहमत होने पर कोई कडा़ निर्णय नहीं लेते हैं। जबकि रिलशनशिप में असमानता की भावना हो या पार्टनर किसी बात पर असहमत हो तो वह साथी के साथ किसी तरह के समझौता से इंकार कर देता है और अपनी मर्जी का ही चलाता है।

पार्टनर का धोखा


रिलेशनशिप में जब आपका पार्टनर आपको धोखा देता है, तो इससे आपके विश्वास को ठेस पहुंचती है। विश्वास के बिना रिलेशनशिप को लंबे समय तक नहीं चलाया जा सकता। अगर आपका पार्टनर अपनी गलतियों का कोई पछतावा नहीं करता, तो यह आपके रिलेशनशिप की असमानता को दर्शाता हैं।

these signs show the inequality of the relationship take necessary steps if you feel it,mates and me,relationship tips

हर बार एक ही इंसान को भुगतना

यह स्वाभाविक है कि रिलेशनशिप में एक ही इंसान अपने पार्टनर को मन की करने की इजाजत देता जाए। लेकिन अगर हर बार ऐसा हो और उसकी भावनाओं की कद्र ना की जाए या उसे यह महसूस कराया जाए कि उसकी इच्छा से अधिक मेरे मन की बात को करना जरूरी है तो ये असमानता को दर्शाता है।

बॉडी शेमिंग करना

किसी भी व्यक्ति की बॉडी शेमिंग करने से उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। अगर आपका पार्टनर बिना किसी पछतावे के लगातार बॉडी शेमिंग को लेकर आपका अपमान करता है, तो ये आपके रिलेशनशिप में हुई असमानता को दर्शाता है।

चुप करा देना

हेल्दी रिलेशनशिप में दोनों ही इंसान को अधिकार है कि वे अपनी भावनाओं, इच्छाओं को खुलकर बोलें। ऐसे में झगड़ा करना भी नॉर्मल बात है। लेकिन अगर इंसान अपने पार्टनर को चुप रहने या अपनी बात को ही अंतिम निर्णय मानने के लिए दबाव डालता है तो ये रिलेशनशिप में असमानता का दिखाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत