न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लड़कों के सिंगल रहने की वजह बनते हैं ये कारण, इन कमियों को समय रहते करें दूर

आज इस कड़ी में हम आपको लड़कों के सिंगल रहने की उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत हैं।

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 03 Jan 2023 6:29:41

लड़कों के सिंगल रहने की वजह बनते हैं ये कारण, इन कमियों को समय रहते करें दूर

हर कोई चाहता है कि उसे एक ऐसा साथी मिले जिसके साथ वह क्वालिटी टाइम बिताते हुए सुख-दुख की बातें कर सकें। इसके लिए लड़के रिलेशनशिप में आना जरूर चाहते हैं, लेकिन कई बार अपनी ही कुछ कमियों की वजह से सिंगल रह जाते हैं। लड़के अपने अकेले रहने का दुख किसी के सामने व्यक्त नहीं करते हैं, लेकिन मन में कहीं ना कहीं उन्हें इस बात की नाराजगी जरूर रहती हैं। एक रिसर्च में भी सामने आया है कि ज्यादातर पुरुष रिलेशनशिप में रहना तो चाहते हैं, लेकिन कुछ वजहें ऐसी हैं जो उनकी चाहत पर पानी फेर देती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको लड़कों के सिंगल रहने की उन वजहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें दूर करने की जरूरत हैं।

these reasons become the reason for boys to remain single remove these shortcomings in time,mates and me,relationship tips

अपना ख्याल नहीं रखते

ज्यादातर मर्दों में देखा गया है कि वह जिंदगी का मजा तो लेना चाहते हैं, लेकिन अपना बिल्कुल भी ख्याल नहीं रखते हैं, जोकि उनकी लाइफ की बहुत बड़ा निगेटिव अप्रोच होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं ऐसे पुरुषों के साथ रहना पसंद नहीं करतीं हैं, जो अपनी हेल्थ और लुक्स पर ध्यान देते हैं। जो लोग अपनी लाइफ को मैनेज करने की बिल्कुल भी कोशिश नहीं करते हैं, महिलाएं उनकी तरफ बहुत जल्दी से अट्रैक्ट नहीं होतीं। ऐसे लोगों के प्रति उनका रवैया हमेशा ही कठोर रहता है। यही तो एक बड़ी वजह भी है कि आदत-स्वभाव में अच्छा होने के बाद भी ऐसे मर्द अकेले रह जाते हैं।

आजादी नहीं खोना चाहते

बेचलर लाइफ में आप अपनी मर्जी के मालिक होते हैं। जब चाहें उठें, जब चाहें सोएं, जो चाहें खाएं और जहां चाहें जाएं। कोई आपको रोकने-टोकने वाला नहीं होगा। पर अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड होगी तो फिर आपको काफी चीजों से समझौता करना पड़ेगा। आपके सिंगल होने का एक कारण यह भी हो सकता है कि आपको इंतजार करना पसंद न हो। आप नहीं चाहते कि आपकी गर्लफ्रेंड तैयार हो रही है और आप घंटों इंतजार करें, जबकि फुटबाल का कोई अहम मैच छूट रहा हो।

these reasons become the reason for boys to remain single remove these shortcomings in time,mates and me,relationship tips

खराब फ्लर्टिंग स्किल्स

जिन पुरुषों की फ्लर्टिंग स्किल्स खराब होती हैं, वह महिलाओं को इंप्रेस करने में कभी भी कामयाब नहीं होते हैं। ऐसे लोग डेटिंग और रिश्तों के बारे में अच्छे से बात करना नहीं जानते हैं। वह कभी भी इस बात को नहीं जान पाते हैं कि महिलाओं को उनमें क्या पसंद है और क्या नहीं। हालांकि, इस बात से बिल्कुल भी इनकार नहीं किया जा सकता कि ऐसे लोग रिलेशनशिप में तो आना चाहते हैं, लेकिन लोगों के सामने अपनी पर्सनैलिटी को कॉन्फिडेंस के साथ शो न कर पाने की वजह से वह सिंगल ही रह जाते हैं।

गेमिंग से प्यार

नई पीढ़ी में कंप्यूटर गेम का काफी क्रेज है। यहां तक कि अगर काम से थोड़े समय के लिए भी ब्रेक मिले तो गेमिंग में लग जाते हैं। विलेन को मारना, रेस में फर्स्ट आना और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर ही आप खुश हैं, तो जाहिर है आपको किसी लकड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप किसी लकड़ी को आकर्षित कर भी लें, तो जल्द ही आपको या तो खुद को या फिर उन्हें बदलना होगा।

these reasons become the reason for boys to remain single remove these shortcomings in time,mates and me,relationship tips

बहुत शर्मीला होना

बहुत ज्यादा शर्मीला होना भी सिंगल रह जाने की मुख्य वजहों में से एक है। ऐसे पुरुष जो बहुत जल्दी लोगाें से घुल मिल नहीं पाते, वह अकेले रह जाते हैं। दरअसल, एक इंट्रोवर्ट व्यक्ति ठीक से अपनी बात न कह पाने के कारण बहुत बार अच्छे रिश्ते को गंवा देता है। यह भी एक मुख्य कारण है कि क्यों पुरूष अविवाहित रह जाते हैं।

कूल बनने की कोशिश

आपकी बेफ्रिकी ही आपके रिलेशनशिप के रास्ते में आ सकती है। अक्सर कूल बनने की कोशिश में आप अपने करीब आने वाले शख्स को खुद से दूर कर देते हैं और रिश्ता बनने से पहले ही बिगड़ जाता है। उन्हें वहम होने लगता है कि आप किसी को डेट करना ही नहीं चाहते या आपको जल्दी कोई शख्स पसंद नहीं आता। इस कारण भी आप सिंगल रह सकते हैं।

these reasons become the reason for boys to remain single remove these shortcomings in time,mates and me,relationship tips

पिछले रिश्ते का बुरा अनुभव

पिछली रिलेशनशिप का बुरा अनुभव सिंगल रहने की मुख्य वजहों में से एक है। पिछले रिश्तों का दर्द-चोट और विश्वासघात पुरुषों के दिलों में एक निशान छोड़ जाता है। चाहे वह कितने भी मजबूत क्यों न हों, वह आमतौर पर अपने पिछले रिश्तों के बुरे अनुभवों से बहुत जल्दी से उबर नहीं पाते हैं। यही एक वजह भी है कि एक नया रिश्ता बनाने में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह अकेले रहकर अपनी लाइफ बिताना पसंद करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती