न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्नी की नजरों में आपको बुरा पति बनाती हैं ये आदतें, इनमें है सुधार की जरूरत

उन्हें बुरा पति बनाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पुरुषों को सुधार करने की जरूरत हैं। आइए जानते हैं पुरुषों की उन आदतों के बारे में जिनकी वजह से वो अच्छे पति नहीं बन पाते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Feb 2023 5:10:24

पत्नी की नजरों में आपको बुरा पति बनाती हैं ये आदतें, इनमें है सुधार की जरूरत

पति-पत्नी का रिश्ता अपनेआप में बेहद अटूट होता हैं जिसकी डोर आपसी विश्वास और सम्मान पर टिकी होती हैं। यह रिश्ता तभी लंबा चल पाता हैं जब दोनों एक-दूसरे को समझें और सम्मान करें। शादी के रिश्ते को सहेजने के लिए पति और पत्नी दोनों को ही बराबर कोशिशें करनी चाहिए। लेकिन पुरुषों को बेचलर लाइफ से शादीशुदा जिंदगी में शामिल होना थोड़ा मुश्किल होता है और उन्हें इसमें ढलने में वक्त लगता है। इस कारण कपल के बीच छोटी मोटी बहस भी हो जाती है। लेकिन पुरुषों की कई आदतें ऐसी होती हैं जो उन्हें बुरा पति बनाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें पुरुषों को सुधार करने की जरूरत हैं। आइए जानते हैं पुरुषों की उन आदतों के बारे में जिनकी वजह से वो अच्छे पति नहीं बन पाते हैं।

habits make you a bad husband in the eyes of your wife,mates and me,relationship tips

दोस्तों के सामने मज़ाक उड़ाना

पति पत्नी में अक्सर कई चीज़ों को लेकर नोकझोक होते रहती है। दोनों कई बार एक दूसरे का मज़ाक भी उड़ाते हैं। लेकिन आप ये चीज़ें सिर्फ अपने तक ही सिमित रखें। पति जब अपने दोस्तों या पत्नी के दोस्तों के सामने अपनी पत्नी का मज़ाक उड़ाते हैं तो ये बात उनकी पत्नियों को बिलकुल भी अच्छी नहीं लगती। इसलिए कभी भी दोस्तों के सामने अपनी पत्नी को ऐसी बात न कहें जिससे उन्हें बूरा लगे।

रोक-टोक लगाना

शादी के बाद पति अपनी पत्नियों पर तरह-तरह की रोक-टोक लगाते रहते हैं। उन्हें ये समझने की जरूरत है कि जैसे उनकी कुछ इच्छाएं हैं वैसी ही दूसरों की भी हैं। ज्यादा रोक-टोक से पत्नियों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ जाता है। उन्हें मर्दों की तरह दोस्त बनाने, घूमने-फिरने की पूरी आजादी होनी चाहिए, ताकि वो अपने जीवन में स्वतंत्र महसूस कर सकें और उन्हें आपका साथ किसी तरह का बंधन महसूस ना हो।

पत्नी के स्वरूप पर नकारात्मक बातें

कोई भी इंसान जब आपके रंग रूप या शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करता है, तो इसपर नाराज होना लाजमी है। वहीं अगर पति अपनी पत्नी के लुक्स का मजाक बनाए, उन्हें मोटा, लंबा या छोटा कहे, तो इस तरह के नकारात्मक कमेंट से पत्नी आहत हो सकती हैं। तारीफ करने के बजाए पत्नी के शरीर का मजाक बनाने पर वह गुस्सा हो जाती हैं।

habits make you a bad husband in the eyes of your wife,mates and me,relationship tips

आलोचना करना

कई बार ऐसा देखा गया है कि दूसरों के सामने पति अपनी पत्नियों की आलोचना करते नजर आते हैं। या कभी-कभी अपने मन-पसंद का खाना ना मिलने पर भी उन्हें तरह-तरह की बातें सुनाते हैं। ऐसा करना गलत है। आपको उन्हें ये बताने की जरूरत है कि उनकी कौन सी बात आपको पसंद नहीं आई। इसके बाद आपको उनके अच्छे कामों की प्रशंसा करने की भी जरूरत है।

अपनी माँ से तुलना करना

कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। हर किसी में खूबियां और खामियां होती हैं। लेकिन जब पति हर छोटी बड़ी बात में अपनी पत्नी की तुलना अपनी माँ से करने लगते हैं तो वहां से दिक्कत शुरू होती है। आप बार बार उनकी कमियां और गलतियां याद दिलाएंगे तो इससे पत्नी की नाराजगी लाजमी है। इन बातों से आपका और उनका रिश्ता बिगड़ भी सकता है। क्योंकि किसी भी पत्नी को पति की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आती।

बात करने का गलत लहजा

पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए होते हैं। दोनों का एक-दूसरे के बगैर रहना मुमकिन नहीं हो सकता। दोनों को एक-दूसरे की जरूरत होती है। कई बार पति काम के तनाव के कारण अपनी पत्नी पर गुस्सा जाहिर कर देते हैं या कई बार ठीक तरीके से बात नहीं करते हैं। ऐसे में आपको बात करते समय विनम्र होने की जरूरत है ताकि उन्हें भावनात्मक ठेस ना पहुंचे। वो आपसे कुछ पल का प्यार चाहती हैं, अगर आप रोज ऐसा करेंगे तो उन्हें सबसे ज्यादा खुशी होगी।

ज्यादा उम्मीदें रखना

हर इंसान रिश्ते निभाने के दौरान एक दूसरों से हद से ज्यादा उम्मीद रखने लगता है। हर इंसान के अंदर स्वार्थ स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है। किसी से एक हद तक उम्मीद रखना गलत नहीं है। मगर ये भी समझना जरूरी है कि हर इंसान के अंदर अगर कुछ प्रतिभाएं हैं तो दूसरी तरफ कुछ खामियां भी हैं। कोई भी इंसान आपको हर तरह से संतुष्ट नहीं कर सकता। आपको ये समझने की जरूरत है कि आप ज्यादा आकांक्षाएं रखने की बजाए अपने लाइफ पार्टनर से प्यार और आदर का भाव रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता