न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप को मजबूत बनाएंगे ये गोल्डन रूल्स, पार्टनर को नहीं होगी कोई शिकायत

इसी के साथ पार्टनर को किसी बात की शिकायत भी नहीं होगी। आइये जानते हैं रिलेशनशिप के इन गोल्डन रूल्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 27 Jan 2023 7:00:01

रिलेशनशिप को मजबूत बनाएंगे ये गोल्डन रूल्स, पार्टनर को नहीं होगी कोई शिकायत

रिलेशनशिप में नोंकझोंक होना आम बात हैं, लेकिन आपसी विश्वास, प्यार और भरोसे के सामने ये छोटी बातें कुछ मायने नहीं रखती हैं। हांलाकि रिलेशनशिप में देखने को मिलता हैं कि इसके शुरूआती दिनों में तो दोनों पार्टनर में बहुत प्यार और अंडरस्टैंडिंग होती है जो समय के साथ कहीं खोती नजर आती हैं जिससे झगड़े बढ़ने लगते हैं। ऐसे में आपको अपनी रिलेशनशिप को संभालते हुए पार्टनर के साथ अपने तालमेल को मजबूत बनाने की जरूरत होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको रिलेशनशिप के कुछ गोल्डन रूल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर अपनाने से रिश्ता मजबूत होगा। इसी के साथ पार्टनर को किसी बात की शिकायत भी नहीं होगी। आइये जानते हैं रिलेशनशिप के इन गोल्डन रूल्स के बारे में...

these golden rules will strengthen the relationship the partner will not have any complaint,mates and me,relationship tips

गुस्सा न करना

इस बात का रूल बनाएं कि अगर पार्टनर कोई बात बताए तो गुस्सा नहीं करना है। दरअसल कई बार लोग पार्टनर से इसलिए बात छिपाते हैं कि वो गुस्सा हो जाएगा और इस बात को छिपाने के लिए वे एक के बाद एक झूठ बोलते चले जाते हैं।

मैं की जगह हम

किसी भी विवाद के दौरान ‘मैं’ और ‘तुम’ की जगह पर हम का इस्तेमाल अधिक करें, क्योंकि हम का इस्तेमाल करने पर आप उस व्यवहार में खुद को भी जोड़ते हैं। दूसरा आप पर गुस्सा करता रहता है, क्योंकि आप अपना बचाव नहीं कर पाते, इसलिए आपको विवाद को खत्म करना चाहिए और दूसरे को यह अहसास दिलाना चाहिए कि आप दोनों एक साथ हैं, आप दोनों ‘मैं’ नहीं ‘हम’ हैं। इसलिए यह आप दोनों के लिए बेहतर है कि किसी भी तरह के विवाद को आप अपने रिश्ते पर हावी न होने दें।

these golden rules will strengthen the relationship the partner will not have any complaint,mates and me,relationship tips

हमेशा पॉजिटिव सोच

कहते है समय के साथ-साथ सोच में भी परिवर्तन हो जाता है। जो कि रिश्ता के होने या फिर न होने पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर के बारें में न जाने क्या सोचने लगते है। वास्तव में ये कितना सच होता है इसके बारें में भी हमें कुछ नहीं पता होता है। ऐसे में आप हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर सकारात्मक रहें। इसके अलावा अगर आपको लगे कि आपके पार्टनर के दिमाग में आपके बारें में कुछ गलत चल रहा है तो इस बारें में उससे खुलकर बात करें।

साथ निभाने का वादा

आप साथ में ये वादा करें कि आप हमेशा एक दूसरे का साथ देंगे और दुनिया में पहले आपकी बात पर यकीन करेंगे। अगर आप ऐसा करेंगे तो यकीन मानिए कि आपका पार्टनर हर स्थिति में आपसे हर बात शेयर करेगा और अपने सीक्रेट को सेफ समझेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर हर बात आपके साथ शेयर करे तो उसे भरोसा दिलाएं कि आप किसी भी हाल में पार्टनर पर शक नहीं करेंगे और हर तरह की समस्या से निकालने में उसकी मदद करेंगे।

these golden rules will strengthen the relationship the partner will not have any complaint,mates and me,relationship tips

सोच का सम्मान करें

कई बार लोग एक-दूसरे से अलग सोचते हैं और आपको इसका सामना करना ही पड़ेगा, लेकिन इन असहमतियों काे अच्छे से सामना करना ही आपके रिश्ते को बेहतर दिशा में ले जाएगा। दोनों को जानने की कोशिश करनी चाहिए कि किस बात या आदत से आपके साथी को परेशानी होती है। ऐसी कौन-सी बातें हैं, जो आप दोनों के रिश्ते के बीच आ रही है, उसे जाने और दूर करने की कोशिश करें।

प्यार को करें हमेशा जाहिर

किसी के सामने अपने प्यार का इजहार करना कोई बुरी बात नहीं है। आप अपने पार्टनर को अपना प्यार दिखाने का कोई मौका न छोड़े। आप बाहर है तो उसका हाथ पकड़ कर चलें, उसकी परवाह करें। जो कि आप दोनों के रिश्तों को और मजबूत बनाएंगी।

these golden rules will strengthen the relationship the partner will not have any complaint,mates and me,relationship tips

जैसा है वैसा पंसद करना

अपने साथी को बदलने के लिए कहना किसी भी रिश्ते की सबसे खराब चीजों में से है। यह जरूरी नहीं है कि आपके पार्टनर की सोच, राय और चीजों को देखने का नजरिया ठीक वैसा ही हो, जैसा कि आपका है। एक-दूसरे के विचारों में मतभेद और विरोध होना तय है, लेकिन एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करना और उन्हें स्वीकार करके ही एक खुशहाल जीवन का रास्ता तय किया जा सकता है।

साथ बिताएं क्वालिटी टाइम

आज के समय में रिश्ते टूटने का कारण यह भी बनता जा रहा है। भागदौड़ भरी लाइफ में हम इतना ज्यादा बिजी हो गए है कि यह भूल जाते ही हमारी एक प्यारी सी या प्यारा सा पार्टनर है जो कि उसकी राह दे रखा होगा। एक मजबूत रिश्ते के लिए अपने पार्टनर को थोड़ा टाइम जरुर देँ। जो कि आप क्वालिटी टाइम हो।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत