न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली डेट बन सकती हैं आखिरी, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको पहली डेट पर जरूर ध्यान में रखना चाहिए ताकि कोई गलती ना हो। आइये जानते हैं पहली डेट के इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 1:34:30

पहली डेट बन सकती हैं आखिरी, जरूर रखें इन बातों का ध्यान

आमतौर पर किसी भी रिलेशनशिप की शुरूआत डेट से होती है। एक-दूसरे को समझने और जानने के लिए कपल डेट पर जाना पसंद करते हैं। पहली डेट हर किसी के लिए बेहद खास होती है। किसी भी रिलेशनशिप को बनाने में आपकी हर मुलाकात के बहुत मायने होते हैं, खासतौर से पहली डेट के। जब किसी के साथ पहली डेट पर जाते हैं, तो मन में कई तरह की उलझन, कई तरह के सवाल और थोड़े नर्वसनेस भी होते हैं। डेट पर जाने से पहले एक्साइटमेंट या घबराहट के चक्कर में जाने-अनजाने में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो कई बार रिश्ता बनने से पहले ही बिगड़ने का कारण बन जाती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको पहली डेट पर जरूर ध्यान में रखना चाहिए ताकि कोई गलती ना हो। आइये जानते हैं पहली डेट के इन टिप्स के बारे में...

the first date can become the last definitely keep these things in mind,mates and me,relationship tips

सही जगह चुनें

अगर आप अपनी पहली डेट को यादगार बनाना चाहते हैं तो मिलने के लिए सही जगह का चुनाव करें। डेट पर जाने के लिए कोई अच्छी जगह पहले से ही चुन लें। पहली डेट के लिए आप किसी रेस्टोरेंट या कैफे में जा सकते हैं। लेकिन ऐसी जगह का चुनाव करें, जहां ना बहुत ज्यादा शोर हो और ना बिल्कुल शांत माहौल हो। इससे आप दोनों का मूड अच्छा रहेगा और आप एक-दूसरे से अच्छी तरह बात कर पाएंगे।

जबरदस्ती ना करें

अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो पार्टनर के कंफर्ट का ध्यान जरूर रखें। जिस जगह पर जा रहे हैं, पहले अपने पार्टनर से पूछ लें, कहीं वो वहां जाने में असहज ना हों। इसके अलावा खाने-पीने की चीजों को लेकर या फिर किसी भी चीज या बात के लिए जबरदस्ती ना करें। फोर्स करने से अच्छा होगा कि आप उनके मन की बात समझने की कोशिश करें।

the first date can become the last definitely keep these things in mind,mates and me,relationship tips

ठीक से तैयार हों

अगर आप पहली डेट पर जा रहे हैं तो अच्छे से तैयार होकर जाएं। पहली डेट पर भड़कीले या ऐसे कपड़े पहन कर ना जाए जिसमें आप कंफर्टेबल महसूस ना करें। ऐसा ना हो कि आप स्टाइल के चक्कर में ऐसे कपड़े पहन लें जिसमें आपको उठने-बैठने में ही परेशानी हो। कपड़े से होने चाहिए जिसमें आप अच्छे लगें और कॉन्फिडेंट भी फील करें।

सामने वाले शख्स पर ध्यान दें

कई लोगों की आदत होती है कि वो बात तो सामने वाले शख्स से कर रहे होते हैं या उनकी बातों को सुन रहे होते हैं, लेकिन उनका ध्यान कहीं और होता है। उदाहरण के लिए आप पहली डेट पर गए हैं और आपके सामने वाला शख्स आपको कुछ बता रहा है, लेकिन आप मोबाइल फोन में खोएं हैं। ऐसे में आपका गलत इंप्रेशन पड़ सकता है, इसलिए सामने वाले शख्स पर ही ध्यान देना बेहतर विकल्प है।

the first date can become the last definitely keep these things in mind,mates and me,relationship tips

खामियां न तलाशें

कपल्स में अक्सर काफी चीजें सेम होने के बावजूद कई आदतें डिफरेंट होती हैं। ऐसे में कुछ कपल्स छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर से झगड़ा करना शुरू कर देते हैं। मगर डेट के दौरान अपने पार्टनर की खामियां तलाशने से बेहतर होगा कि आप उनकी अच्छाईयों पर फोकस करें।

पार्टनर को कंफर्टेबल महसूस करवाएं

पहली डेट पर जा रहे हैं तो सामने वाले को कंफर्टेबल महसूस करवाने की कोशिश करें। आप अपने पार्टनर से पूछ लें कि वे कैसी जगह पर जाना पसंद करेंगे। इसके अलावा उन्हें खाने पीने या किसी भी और चीज के लिए फोर्स ना करें। इसके अलावा, इस बात का भी ध्यान रखें कि आप कोई ऐसा सवाल या कोई ऐसी बात ना करें जिससे सामने वाला व्यक्ति असहज महसूस करे। इसके साथ ही, अपनी बातों को भी बहुत शालीनता के साथ पेश करें।

the first date can become the last definitely keep these things in mind,mates and me,relationship tips

सम्मान देना न भूलें

आप जब किसी के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं, तो आपको इस बात का ध्यान देना है कि उन्हें सम्मान देना है। जैसे- आप उन्हें अपनी कार में बैठा रहे हैं, तो उनके लिए कार का गेट खोलें, किसी होटल में कुर्सी पर पहले खुद न बैठें बल्कि पहले उन्हें बैठाएं, उनकी इच्छाओं को जानें और उनका सम्मान करें आदि। ऐसा करने से भी आपकी बात बन सकती है, क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसका होने वाला पार्टनर उनका सम्मान करें।

दिखावा ना करें

पार्टनर के साथ पहली डेट पर जा रहे हैं तो दिखावा ना करें। कोई भी रिश्ता लंबा और अच्छा तभी चलता है, जब आप उसके प्रति ईमानदार रहें। सामने वाले व्यक्ति को इंप्रेस करने के चक्कर में झूठ ना बोलें और दिखावा करने से भी बचें। आप जैसे हैं, वैसे ही अपने पार्टनर के साथ रहें।

घबराहट से बचें

पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो आत्मविश्वास बनाए रखें। घबराहट और हिचकिचाहट से बचें। पार्टनर से बहुत ज्यादा या इधर-उधर की बातें न करें। उनकी बातों को सुनें और समझें। हड़बड़ी करने के बजाय आराम से अपनी भावनाएं व्यक्त करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती