न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़ी हो रही बेटी को हर मां बताए ये बातें, आएगी उनके बहुत काम

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर मां को अपनी बड़ी हो रही बेटी को बतानी चाहिए जो उनके ही बहुत काम आती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 1:15:34

बड़ी हो रही बेटी को हर मां बताए ये बातें, आएगी उनके बहुत काम

मां और बेटी का रिश्ता अपनेआप में बेहद अनोखा होता हैं जो एक दोस्त की तरह एक-दूसरे का साथ देती हैं। बेटी की परवरिश मां के लिए मात्र जिम्मेदारी या मातृत्व नहीं होता बल्कि उनके जरिये अपने बचपन को दोबारा जीना भी होता है। किसी ने ठीक ही कहा है कि इस दुनिया में बेटी की परेशानी, खुशी और इच्छाओं को मां से बेहतर कोई दूसरा नहीं समझ सकता। मां की कोशिश होती हैं कि अपनी बेटी को इस तरह सक्षम बनाए कि उसके सामने आई किसी भी परेशानी का वह डटकर सामना कर सकें। हर मां, अपनी बेटी को दुनिया की बुरी चीजों से दूर भी रखना चाहती हैं और सबसे ऊंची उड़ान भरते भी देखना चाहती हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें हर मां को अपनी बड़ी हो रही बेटी को बतानी चाहिए जो उनके ही बहुत काम आती हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

teach your daughters these things,mates and me,relationship tips

बेटी को जिम्मेदारी का अहसास दिलाएं

बेटी जब तक घर में होती है, उसे पिता और भाई की सुरक्षा मिलती है। मां का लाड मिलता है। ऐसे में बेटी खुद के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को नहीं समझ पाती। पर जब वह बड़ी होती हैं और स्कूल से कॉलेज लाइफ में आती हैं तो उन्हें ये जरूर बताना चाहिए कि उनकी जिम्मेदारी क्या है। बेटी को बताएं कि खुद की सुरक्षा उनकी पहली जिम्मेदारी है। कुछ भी करने से पहले अपनी सुरक्षा के बारे में जरूर सोच लें।

दें फैसले लेने की छूट

बेटी को पूरी छूट दें कि वह अपने फैसले खुद ले सकें। लेकिन वह फैसला सही है या गलत, इसे लेकर उसे जागरुक करना और समझाना आपकी जिम्मेदारी है। अगर लिया गया फैसला बेटी की नजर में सही है और आपकी नजर में गलत, तो उसे समझाएं और बताएं कि उससे क्या नुकसान हो सकता है। हालांकि बेटी को बोलने का पूरा मौका दें।

दोस्तों का चुनाव करें संभल कर

बेटी जब कॉलेज लाइफ में प्रवेश करे तो मां को उसे ये जरूर बताना चाहिए कि अच्छे दोस्तों की परख कैसे होती है। गलत दोस्तों का चयन कितना नुकसानदायक हो सकता है? बेटी को दोस्त बनाने की सलाह दें लेकिन उसे ये जरूर बताएं कि दोस्तों का चयन संभल कर करें। अपने दोस्तों के साथ कैसा व्यवहार करें।

teach your daughters these things,mates and me,relationship tips

बेटी का मनोबल बढ़ाएं

मां को अपनी बेटी को ये एहसास भी दिलाना चाहिए कि वह उस पर कितना विश्वास करती हैं और हर सही कदम पर बेटी के साथ हैं। लाइफ के नए पड़ाव का डटकर सामना करने की सीख दें। किसी भी परेशानी में पड़े तो परिवार को, खासकर अपनी मां को जरूर बताएं ताकि मिलकर उस परेशानी से निकला जा सके। इसके अलावा अगर कभी विफलता हाथ लगे तो कमजोर न पड़े बल्कि फिर से सफलता के लिए प्रयास करने की सीख दें। बेटी को सिखाएं कि वह सबसे बेहतर है और उसके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। उसे खुद में विश्वास रखने की सीख दें ताकि किसी भी मुसीबत में वह घबराए नहीं और डटकर सामना करे। जिंदगी में अकसर ऐसे मोड़ आ जाते हैं जहां एक लड़की का आत्मविश्वास डगमगाने लगता है। यह मोड़ एक रिलेशनशिप में भी हो सकता है या फिर प्रफेशनल लाइफ में भी हो सकता है। लेकिन अगर आत्मविश्वास रहेगा तो वह हर मुसीबत से लड़कर निकल आएगी।

प्यार के बारे में भी करें बात

लड़कियां बड़ी होने लगती हैं तो स्वाभाविक है कि उम्र के साथ उनकी किसी खास दोस्त के प्रति नजदीकियां बढ़ें। ब्रेकअप और क्रश ये सब आपकी बेटी के जीवन में भी आ सकता है। इसे लेकर न खुद पेनिक हों और न ही बेटी को दूर रखने का प्रयास करें। बल्कि दोस्तों की तरह अपनी बेटी को इन भावनाओं के बारे में कुछ जरूरी सलाह दें। उन्हें बताएं कि लाइफ में इन सब के आने या जाने से भी जीवन और पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। आपके लिए वही व्यक्ति सही है जो आपकी इज्जत करता है, सम्मान देता है। यह बात बेटी को जरूर बताएं। ऐसे किसी इंसान के लिए अपनी जिंदगी बर्बाद करने का कोई औचित्य नहीं जो न तो आपसे प्यार करता है और न ही आपको सम्मान देता है। बेटी को सिखाएं कि उस इंसान की खुशी से ज्यादा जरूरी उसकी खुद की खुशी और जिंदगी है, जो अनमोल है।

कूल दिखने की होड़ से रहें दूर

अपने शरीर को फिट और हिट बनाए रखना और हर पल स्मार्ट दिखने की कोशिश करना एक अच्छी बात है, और हम सभी को उस मानक को बनाए रखने के लिए नियमित कोशिश करते रहना चाहिए। लेकिन, दोस्तों की भीड़ में खुद को कूल और अट्रैक्टिव दिखाने के लिए ड्रग्स और स्टेरॉयड (एक तरह का नशा) की बुरी लत में पड़ना अच्छा विकल्प नहीं है। यह न केवल आपके शरीर को खोखला बनाती है बल्कि साथ ही साथ आपकी बबली इमेज को खराबी करने के लिए भी ये काफी है। ऐसे में हर मां को हर पल अपनी बेटी को इन सभी बातों से परिचित कराते रहना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती