न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने बच्चे को जरूर सिखाएं दोस्ती से जुड़ी ये बातें, बनेंगे सच्चे और अच्छे दोस्त

जिंदगी का सबसे मधुर और अनोखा रिश्ता हैं दोस्ती का जो सभी की जिंदगी में होना जरूरी हैं। क्योंकि एक सच्चा दोस्त पुस्तकालय के समान होता हैं जो आपको जीवन में सही-गलत की राह दिखा सकता हैं। किसी के पास दोस्त ना हो तो यह उसे मानसिक परेशानी में डाल देता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Apr 2022 5:27:34

अपने बच्चे को जरूर सिखाएं दोस्ती से जुड़ी ये बातें, बनेंगे सच्चे और अच्छे दोस्त

जिंदगी का सबसे मधुर और अनोखा रिश्ता हैं दोस्ती का जो सभी की जिंदगी में होना जरूरी हैं। क्योंकि एक सच्चा दोस्त पुस्तकालय के समान होता हैं जो आपको जीवन में सही-गलत की राह दिखा सकता हैं। किसी के पास दोस्त ना हो तो यह उसे मानसिक परेशानी में डाल देता हैं क्योंकि वह किसी से अपने मन की बातें कह नहीं पाता हैं, खासतौर से बच्चों के साथ यह दिक्कत ज्यादा आती हैं। सोचिए कि यदि बच्चे स्कूल जाएं और वहां उसका कोई दोस्त न हो। ये विषय कई बच्चों के लिए तनाव का कारण भी होता है। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं कि उन्हें दोस्ती का महत्व और दोस्ती करने के तरीकों के बारे में बताया जाए। तो चलिए जानते हैं कि आप अपने बच्चे के लिए नए दोस्त बनाने में मदद कैसे कर सकते हैं।

चीजों को शेयर करना सिखाएं

आप बच्चों को बताएं कि चीजों को आपस में बांटकर लेना एक अच्छे व्यक्ति की निशानी होती है। साथ ही वो शेयरिंग के जरिए भी नए दोस्त बना सकते हैं। वो अपने जिस क्लासमेट से दोस्ती करना चाहते हैं, उसके साथ अपनी रबर, पेंसिल और खाना शेयर कर सकते हैं। इससे वो आपके करीब आ सकता है और जल्द ही आपका दोस्त भी बन सकता है।

children care tips,Friendship,friendship tips,good friends,child care tips,relationship tips

बोलने का सही तरीका सिखाएं
पेरेंट्स अपने बच्चों को शालीन तरीके से बोलना सिखाएं। उनको बताएं कि अपने क्लासमेट से मिलते समय आप उनसे मिठास के साथ बात करें। इससे उनका रिश्ता क्लासमेट के साथ बेहतर होगा। साथ ही आपका बच्चा जिस क्लासमेट से दोस्ती करना चाहता है। उससे रोजाना हाय-हेलो करता रहे। इससे आपके बच्चे की दोस्ती उससे गहरी हो सकती है।

पढ़ाई बनेगो दोस्ती का जरिया

आप अपने बच्चे को पढ़ाई में होशियार बनाएं। आप उनको रोजाना पढ़ाएं और उनकी मदद करने के लिए ओरल और राइटिंग टेस्ट लें। बच्चों को बताएं कि अगर आप पढ़ाई में अच्छे होंगे, तो पूरी क्लास आपसे दोस्ती करना चाहेगी। क्लास के बच्चे आपसे पढ़ाई के लिए सहायता चाहेंगे और आपसे टेक्ट बुक मांगेंगे। ऐसे में आप जिस क्लासमेट से दोस्ती करना चाहते हैं, उस क्लासमेट से भी दोस्ती कर सकते हैं।

खेल-खेल में दोस्ती

पेरेंट्स अपने बच्चों को सिखाएं कि जीवन में खेल-कूद का भी महत्व होता है और खेल-खेल में आप दोस्त भी बना सकते हैं। बच्चों को बताएं, आप अपने खेल में सुधार करें, जिससे हर बच्चा आपको अपनी टीम में लेना चाहेगा। उसे समझाएं कि अगर आपका खेल में प्रर्दशन खराब होता है, तो बाकी बच्चे आपको अपनी टीम में लेने से कतराते हैं।

दूसरों की मदद करना सिखाएं

आप अपने बच्चे को सबकी मदद करना सिखाएं। इससे आपका बच्चा एक अच्छा इंसान बनेगा। उसको सिखाएं कि अगर आपका क्लासमेट आपसे पढ़ाई या खेल से संबंधित कोई मदद चाहता है, तो उसकी मदद करें। साथ में उसको साथियों को प्रोत्साहित करना सिखाएं। आप अपने बच्चे को सच्ची दोस्ती से जुड़ी कुछ कहानियां सुना सकते हैं।

children care tips,Friendship,friendship tips,good friends,child care tips,relationship tips

परेशान न करें और नीचा न दिखाएं

आजकल सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चे भी दूसरे बच्चों को बुली करना और उन्हें नीचा दिखाने में पीछे नहीं हटते। आपके बच्चे की नींव के लिए ये ठीक नहीं। उसे ये बताएं कि ऐसा करना उसके लिए ठीक नहीं। दोस्ती में कोई अमीर या गरीब नहीं होता। किसी को परेशान करना मानवता नहीं है।

ईमानदार दोस्त बनना सिखाएं

बच्चों को समझाएं कि ईमानदारी दोस्ती के रिश्ते में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आप अपने दोस्त से ईमानदारी की उम्मीद रखते हैं, तो आपको भी उस रिश्ते में ईमानदार होने की आवश्यकता है। इसलिए अपने दोस्त की बताई बातों को, अन्य दोस्त के साथ शेयर न करें क्योंकि वो बातें केवल आपके लिए हैं। साथ उनको बताएं कि अपने दोस्त का हर मुश्किल में साथ देना एक अच्छे दोस्त की पहचान होती है।

children care tips,Friendship,friendship tips,good friends,child care tips,relationship tips

छोटे-मोटे झगड़े चलते हैं

दोस्ती में नोक-झोंक होती रहती है। छोटे-मोटे झगड़े चलते हैं, इससे दोस्ती तोड़ने की कोई जरुरत नहीं है। कुछ दिन बाद फिर से उन सब चीजों को भुलाकर अच्छे दोस्त मिल जाते हैं। इन छोटे-मोटे रोड़े को अपनी दोस्ती का पत्थर नहीं बनने देते। जब आप अपने बच्चे को ये बताएंगे, तब वो इससे सीख लेकर दोस्ती में वैसा ही करेगा। किसी को अपना दुश्मन नहीं बनेगा।

समय के अनुसार दोस्त बदलते रहते हैं

बहुत कम लोगों के साथ होता है कि जो दोस्त स्कूल में हो वो सारी उम्र ही गहरा दोस्त बना रहे। अक्सर समय के साथ दोस्त बदलते रहते हैं। अपने बच्चे को इसके बारे में बताएं। अक्सर स्कूल बदलने, शहर बदलने पर बच्चों से जब उनके दोस्त बिछड़ते हैं, तो वो बहुत दुखी हो जाते हैं। ऐसे समय पर आपका दायित्व बनता है कि आप उन्हें दोस्ती का ये पाठ अवश्य सिखाएं। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। वो जीवन की सच्चाई से वाकिफ होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर