न्यूज़
Budget 2026 Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद ना हो पैसों को लेकर मनमुटाव, पहले ही कर लें पार्टनर से ये जरूरी बातें

इसलिए भविष्य में परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी-अपनी फाइनैंशल जिम्मेदारियां तय कर लेना जरूरी है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको शादी से पहले ही अपने पार्टनर के साथ किन बातों पर बात कर लेनी चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Mar 2022 2:11:07

शादी के बाद ना हो पैसों को लेकर मनमुटाव, पहले ही कर लें पार्टनर से ये जरूरी बातें

शादी एक पवित्र बंधन हैं जिसे जन्मों-जन्मों का साथ माना जाता हैं। अब ऐसा बंधन सुखमय बीते तो ही आनंद हैं। इसके लिए आपको पहले से ही तैयार होने की जरूरत हैं, खासतौर से पार्टनर से कुछ पहलुओं पर खुलकर बात करने की। इनमे से एक हैं पैसों से जुड़ी भविष्य की प्लानिंग क्योंकि देखा जाता हैं कि शादी के बाद कपल्स में अक्सर पैसों को लेकर मनमुटाव होता है। शादी करने वाले दो लोगों का नजरिया पैसों को लेकर अलग-अलग हो सकता है। ऐसे में शादी से पहले ही दोनों इसपर बात कर लें तो अच्छा हैं। चूंकि आप अपनी बाकी की जिंदगी अपने पार्टनर के साथ बिताने जा रहे हैं, इसलिए भविष्य में परेशानियों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपनी-अपनी फाइनैंशल जिम्मेदारियां तय कर लेना जरूरी है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको शादी से पहले ही अपने पार्टनर के साथ किन बातों पर बात कर लेनी चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

talk to your partner about money matters beforehand,mates and me,relationship

कैश मैनेजमेंट

खर्च और बचत के बारे में अपने पार्टनर के विचारों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आपको एक धीमे-मधुर स्वर में बातचीत शुरू करनी चाहिए और अपने पार्टनर को सही या गलत ठहराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। इस विषय पर एक दूसरे को अपने-अपने विचारों और अनुभवों के बारे में बताने और कैश मैनेजमेंट के बारे में एक दूसरे के आचरणों की पहचान करने से, आप दोनों को अपने फाइनैंस पर बेहतर नियंत्रण प्राप्त करने में मदद मिल सकती है।

पैरंट्स ने पैसों के मामले में बचपन से कितनी छूट दी है

अपने पार्टनर से जानने की कोशिश करें कि उनके घर में पैसे को लेकर क्या नजरिया है और वे बचत को कितनी अहमियत देते हैं। उनसे पूछें कि पढ़ाई, लंबे वैकेशंस और बड़े खर्चे कैसे मैनेज किए जाते थे। पैसे को लेकर क्या उनके पैरंट्स ने कोई बड़ी गलती की है? क्या वे वित्तीय रूप से घर के बुजुर्गों का ध्यान दे रहे हैं।इन सभी सवालों के जवाब आप दोनों को एक-दूसरे के फाइनेंशियल बैकग्राउंड को समझने में मदद करेंगे।

खर्च करने की आदतें

खर्च करने से जुड़ी कुछ ऐसी आदतें भी होती हैं जिनके बारे में शादीशुदा जोड़े अपने जीवनसाथी के साथ खुलकर बात नहीं करते हैं। उदाहरण के लिए, जोश में आकर खरीदारी करना या बार-बार रेस्तरां में जाकर खाना खाना। अपने पार्टनर की खर्च करने की आदतों के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी हासिल कर लेने से उनकी आदतों को जल्द से जल्द ठीक करने में मदद मिल सकती है जिससे अंत में एक बेहतर फाइनैंशल फ्यूचर बनाने में योगदान मिल सकता है।

talk to your partner about money matters beforehand,mates and me,relationship

आमदनी और खर्च

अपनी दुलहन या दूल्हे के साथ अपनी फाइनैंशल परिस्थिति के बारे में बात करना जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन ज्यादा कमाता है, जब तक कि आप दोनों को एक दूसरे की आमदनी और खर्च के बारे में पता नहीं चल जाता है। आपका पार्टनर कितना कमाता है और उसका कितना हिस्सा, खर्च के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, इस बात की जानकारी होने से आपको एक शादीशुदा जोड़ा होने के नाते अपने कम समय और लम्बी समय सीमा वाले लक्ष्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

पैसों से जुड़ी भविष्य की प्लानिंग

घर खरीदना, बच्चों की प्लानिंग, रिटायरमेंट और इमरजेंसी फंड - इन चारों मसलों पर खुलकर अपने लाइफ पार्टनर से बात करें। इसके साथ ही शादी के बाद भी अगर पढ़ाई करने का कोई विचार हो तो पहले ही अपनी इच्छा जाहिर कर दें। यह भी जानने की कोशिश करें कि उसकी प्राथमिकता क्या है, बड़ी कार या बच्चों के पढ़ाई के लिए पैसे बचाना। निवेश की प्लानिंग के बारे में भी जरूर पूछिए। हो सकता है कि एकदम आपको कुछ समझ न आए लेकिन उसके व्यवहार व सोच को समझने में आप जरूर कामयाब रहेंगे।

इच्छा सूची

यदि आपने या आपकी पत्नी ने दुनिया की सैर करने, प्रॉपर्टी खरीदने, बच्चे पैदा करने, इत्यादि के बारे में सोच रखा है तो शादी से पहले आपस में इस पर खुलकर बात करना जरूरी है। एक दूसरे की इच्छाओं के बारे में पता होने से आपको इस बात का पता लगाने में आसानी होगी कि भविष्य में आपको इन इच्छाओं को पूरा करने में कितना खर्च आएगा और आपको अपने फाइनैंस को उसी हिसाब से प्लान करने के लिए काफी समय मिलेगा।

talk to your partner about money matters beforehand,mates and me,relationship

लागत का विभाजन

यदि आप और आपकी संभावित पत्नी दोनों नौकरी करते हैं तो आपको यह तय करना होगा कि घर का खर्च कैसे पूरा किया जाएगा। इसके लिए कई बातों को ध्यान में रखना जरूरी है जैसे मकान का किराया, यूटिलिटी बिल, होम अप्लायंस, घरेलू खर्च, इत्यादि। आपको पहले से ही यह तय करके रखना पड़ेगा कि आप दोनों अपने इनकम के आधार पर समानुपातिक तरीके से ये खर्च उठाएंगे या कोई दूसरा तरीका इस्तेमाल करेंगे।

विचारों में अंतर

अपने पार्टनर के साथ उपरोक्त में से कुछ विषयों पर बात करने के बाद, आपको पता चल जाएगा कि पैसे के बारे में आपके पार्टनर की क्या राय है। आप अपने आप समझ जाएंगे कि आप दोनों के विचारों में कोई अंतर है या नहीं। इससे आपको एक ऐसा तरीका ढूंढने में मदद मिलेगा जो आप दोनों के लिए सबसे ज्यादा कारगर साबित हो सके।

शादी और हनीमून के खर्च का भी लें जायजा

अपने पार्टनर को खुल कर बताएं कि आप शादी में होने वाले खर्चों पर क्या सोचते हैं। अगर आप अपनी बचत का एक बड़ा हिस्सा इसमें खर्च करने की सोच रहे हैं तो उसको यह बात जरूर बताएं। शादी से जुड़ी ज्यादातर दिक्कतें ईमानदारी से जवाब और खुली बातचीत से ही सुलझ जाती हैं। लिहाजा पैसों से संबंधित अपनी ख्वाहिश और दायरों के बारे में होने वाले पार्टनर को बेहिचक बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने तोड़ा पाकिस्तान का आत्मविश्वास, बने जीत के नायक
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
IND vs PAK: ईशान किशन ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जो धोनी-पंत भी नहीं बना पाए, बने पहले भारतीय विकेटकीपर
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
पाकिस्तान के खिलाफ बेटे की तूफानी पारी देख भावुक हुए ईशान किशन के पिता, बोले– 'मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता'
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले– ‘शाहीन शाह अफरीदी को…’
IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में भारत से मिली करारी हार के बाद भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले– ‘शाहीन शाह अफरीदी को…’
पीएम मोदी आज करेंगे ‘India AI Impact Summit 2026’ का शुभारंभ, दुनिया भर के शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद
पीएम मोदी आज करेंगे ‘India AI Impact Summit 2026’ का शुभारंभ, दुनिया भर के शीर्ष नेता रहेंगे मौजूद
दिल को रखना है मजबूत? रोजाना करें ये 5 योगासन, हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम
दिल को रखना है मजबूत? रोजाना करें ये 5 योगासन, हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम
अंगूर पर लगी केमिकल परत कैसे हटाएं? धोते समय अपनाएं ये 5 आसान तरीके, कीटाणु और कीटनाशक होंगे खत्म
अंगूर पर लगी केमिकल परत कैसे हटाएं? धोते समय अपनाएं ये 5 आसान तरीके, कीटाणु और कीटनाशक होंगे खत्म
Gold Price: क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा सोना? रूस के संभावित फैसले से ग्लोबल मार्केट में बढ़ी हलचल, COMEX पर $3000 का स्तर चर्चा में
Gold Price: क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा सोना? रूस के संभावित फैसले से ग्लोबल मार्केट में बढ़ी हलचल, COMEX पर $3000 का स्तर चर्चा में
Tu Yaa Main: तीन दिन में 3 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी कपूर परिवार की बेटी की दूसरी फिल्म, वीकेंड पर भी नहीं दिखा दम
Tu Yaa Main: तीन दिन में 3 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी कपूर परिवार की बेटी की दूसरी फिल्म, वीकेंड पर भी नहीं दिखा दम
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
बिहार की सियासत में नई सरगर्मी, AIMIM के मंच पर दिखे आईपी गुप्ता, क्या महागठबंधन से दूरी के संकेत?
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
सिर्फ सेहत नहीं, स्किन के लिए भी कमाल है अमरूद, जानें घर पर कैसे तैयार करें असरदार फेस पैक
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
बसपा और कांग्रेस के बाद सपा में शामिल हुए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, अखिलेश यादव बोले- इससे PDA को मिलेगी मजबूती
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
Post Office RD स्कीम में हर महीने ₹3500 निवेश करें तो 5 साल बाद कितना मिलेगा? जानें पूरी गणना
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?
शहद की तासीर और सेवन का सही तरीका, जान लीजिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद है हनी?