न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिना ट्यूशन भी बच्चा बन सकता है क्लास टॉपर, पेरेंट्स ये 5 जरूरी बातें आज ही याद रखें!

क्या बिना ट्यूशन के बच्चा क्लास में टॉप कर सकता है? जानें 5 आसान और असरदार टिप्स, जिनसे बच्चों में सेल्फ स्टडी की आदत विकसित होगी और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 17 Apr 2026 6:43:31

बिना ट्यूशन भी बच्चा बन सकता है क्लास टॉपर, पेरेंट्स ये 5 जरूरी बातें आज ही याद रखें!

आज के समय में छोटे-छोटे बच्चों का ट्यूशन जाना आम बात बन गई है। यह देखने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई इतनी कम उम्र में बच्चों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त सहारे की जरूरत होती है? कई माता-पिता कहते हैं कि उनका बच्चा घर पर पढ़ने में ध्यान नहीं देता, इसलिए मजबूरी में ट्यूशन भेजना पड़ता है। लेकिन इस तरीके से बच्चे में खुद से पढ़ने की आदत विकसित नहीं हो पाती। सही मार्गदर्शन और दिनचर्या के जरिए बच्चा बिना ट्यूशन के भी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। कम उम्र में सबसे जरूरी है कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना सिखाया जाए, ताकि आगे चलकर उन्हें हर छोटी चीज के लिए बाहरी मदद की जरूरत न पड़े। यहां कुछ आसान लेकिन प्रभावी उपाय बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने बच्चे को बिना ट्यूशन के भी क्लास में बेहतर बना सकते हैं।

पढ़ाई के लिए तय करें निश्चित समय और स्थान

अक्सर देखा जाता है कि ट्यूशन का समय तय होता है, लेकिन घर पर पढ़ाई कब करनी है यह बच्चे की इच्छा पर छोड़ दिया जाता है। यही वजह है कि बच्चे टालमटोल करते रहते हैं। अगर आप घर पर भी पढ़ाई का एक फिक्स टाइम और शांत जगह तय कर देंगे, तो धीरे-धीरे बच्चे में नियमित पढ़ाई की आदत बन जाएगी और वह खुद भी जिम्मेदारी महसूस करेगा।

लंबे समय तक पढ़ाई का दबाव न डालें

छोटे बच्चों की एकाग्रता क्षमता सीमित होती है। उनसे घंटों बैठकर पढ़ने की उम्मीद करना उल्टा असर डाल सकता है। बेहतर है कि उनकी उम्र के अनुसार छोटा-छोटा स्टडी शेड्यूल बनाएं और बीच-बीच में ब्रेक दें। इससे उनका मन पढ़ाई में लगा रहेगा और वे थकान भी महसूस नहीं करेंगे।

आउटडोर एक्टिविटी को रूटीन में शामिल करें

सिर्फ घर में रहकर पढ़ाई या स्क्रीन टाइम बढ़ाना बच्चों के लिए सही नहीं है। इससे उनका व्यवहार चिड़चिड़ा हो सकता है और विकास पर भी असर पड़ता है। रोजाना कुछ समय बाहर खेलने या फिजिकल एक्टिविटी के लिए जरूर रखें। इससे उनका दिमाग फ्रेश रहेगा और वे पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दे पाएंगे।

स्कूल में पढ़े गए पाठ की रोजाना दोहराई करें

बच्चे को स्कूल में जो भी पढ़ाया गया है, उसे उसी दिन घर पर दोहराने की आदत डालें। यह छोटी-सी आदत उनकी समझ को मजबूत करती है। साथ ही उन्हें लिखकर पढ़ने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि लिखने से याददाश्त बेहतर होती है और विषय जल्दी समझ आता है।

नियमित टेस्ट से करें प्रगति का आकलन

केवल पढ़ना ही पर्याप्त नहीं होता, यह भी जरूरी है कि बच्चे को कितना याद रहा है। इसके लिए समय-समय पर छोटे टेस्ट लेते रहें। हर हफ्ते एक छोटा टेस्ट लेने से आपको बच्चे की तैयारी का अंदाजा लगेगा और वह भी अपनी कमजोरियों को पहचान पाएगा। इससे परीक्षा के समय अचानक दबाव नहीं बनेगा।

अगर इन बातों को नियमित रूप से अपनाया जाए, तो बच्चा बिना ट्यूशन के भी न केवल अच्छे अंक ला सकता है, बल्कि उसमें आत्मविश्वास और खुद से सीखने की आदत भी विकसित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत