न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर के साथ इस तरह बिताए घर पर क्वालिटी टाइम, वो भी बिना किसी खर्चे!

रिलेशनशिप में प्यार और रोमांस बना रहे यह सभी चाहते हैं और इसे बनाए रखने के लिए उसमें नयापन लाने की जरूरत होती हैं। रिलेशनशिप में एक ऐसा समय बिताना बहुत जरूरी होता है जिसमें पार्टनर एक दूसरे को समझ सके और उनकी भावनाओं को समझें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Sep 2022 1:52:01

पार्टनर के साथ इस तरह बिताए घर पर क्वालिटी टाइम, वो भी बिना किसी खर्चे!

रिलेशनशिप में प्यार और रोमांस बना रहे यह सभी चाहते हैं और इसे बनाए रखने के लिए उसमें नयापन लाने की जरूरत होती हैं। रिलेशनशिप में एक ऐसा समय बिताना बहुत जरूरी होता है जिसमें पार्टनर एक दूसरे को समझ सके और उनकी भावनाओं को समझें। रिलेशनशिप में कुछ लोग अपने पार्टनर के लिए डेट प्लान करते हैं, लेकिन वहीँ कई लोग ऐसे होते हैं जो इसपर एक्स्ट्रा खर्चा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे बिना खर्चे के अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। ये टिप्स आपके रिश्ते को रोमांस का तड़का दिलाने का कम करेंगे। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

spend quality time with partner,partner,relationship,relationship tips

नाइट स्पा

पार्टनर्स के लिए समय बिताने के लिए सबसे बेहतर विकल्प है स्पा। पार्टनर्स आपस में स्पा कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ घर पर ही स्पा प्लान कर सकते हैं जो आपके शरीर को आराम देने के साथ ही आपको दोनों को नजदीक भी रखने का काम करेगा। स्पा के समय को बेहतर समय बनाने के लिए आप स्पा करते हुए म्यूजिक सुन सकते हैं जो आपको ताजा रखने में मदद करेगा। अगर आप और आपकी पार्टनर दोनों नौकरी करते हैं तो आपके लिए नाइट स्पा का आइडिया काफी बेहतर हो सकता है।

साथ में मूवी देखें

आप अपने पार्टनर के साथ मूवी देख सकते हैं। मूवी डेट नाइट या घर पर बिंज वॉच करें। इससे आपको अपने साथी की पसंद को जानने में मदद मिल सकती है। शो, कलाकारों, कहानी आदि पर चर्चा करने से आपको रिश्ते में मदद मिलेगी। एक मूवी नाइट कभी फेल नहीं होती।

करें एकसाथ एक्टिविटी

पार्टनर के साथ समय बिताने का एक सबसे अच्छा तरीका है कि आप कुछ एक्टिविटी साथ में करें। मसलन, अगर आप फिट रहने के लिए जिम जाती हैं या सुबह-सुबह वॉक पर जाती हैं तो कोशिश करें कि उस समय आप पार्टनर के साथ जाएं। इससे आपका काम भी नहीं अटकेगा और आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा वक्त बिता पाएंगी।

spend quality time with partner,partner,relationship,relationship tips

खाना साथ में बनाएं

अगर आपके पार्टनर को खाना बनाना भी पसंद है तो ये आप साथ में करें। दोनों की पसंदीदा डिश के इंटरनेट से कोई भी रेसिपी चुनें। यह आपको डिश बनाने और पार्टनर की पसंद जानने में मदद करेगा। खाना बनाते समय आप दोनों एक दूसरे से बात करते हुए क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

पिछली बातों का जिक्र करने के लिए समय निकालें

अक्सर रिलेशनशिप में पिछली-बीती हुई बातों को याद करने और उनका जिक्र करने में पार्टनर्स को काफी मजा आता है। रिलेशनशिप को लेकर बीती बातों को याद करने से पार्टनर्स के बीच में प्यार भी बढ़ता है और दोनों खुश भी हो जाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ घर पर समय बिताना चाहते हैं तो बात करने के लिए ये काफी अच्छा विषय हो सकता है। इसमें आप अपने पार्टनर के साथ पुरानी बातों का जिक्र करें जिसमें आप लोगों ने एक-दूसरे का साथ काफी अच्छा समय बिताया हुआ हो।

साथ करें डिनर

पूरा दिन भले ही आप दोनों काम में बिजी हों, लेकिन कोशिश करें कि आप कम से कम दिन का एक मील साथ मंजरूर करें। इस तरह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ता है। बल्कि साथ में लिया गया मील आपके आपसी प्यार को भी बढ़ाता है और उस दौरान आप एक-दूसरे से अपनी दिनभर की परेशानियों को साझा कर सकते हैं। अक्सर देखा गया है कि जो कपल्स साथ में खाना खाते हैं, उनकी आपसी बाॅन्डिंग काफी मजबूत होती है। इसे डेट में तब्दील करने के लिए आप कैंडल लाइट डिनर का माहौल भी बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत