न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जरूरी नहीं सेक्स से ही किया जाए पार्टनर को खुश, ये तरीके भी आते हैं काम

किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती के लिए दोनों पार्टनर के बीच प्यार होना बहुत जरूरी होता हैं। हांलाकि आजकल की इस बिजी लाइफस्टाइल में लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पा रहे हैं जिसकी वजह से रिश्तों में खटास आने लगी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 26 Mar 2023 7:26:12

जरूरी नहीं सेक्स से ही किया जाए पार्टनर को खुश, ये तरीके भी आते हैं काम

किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती के लिए दोनों पार्टनर के बीच प्यार होना बहुत जरूरी होता हैं। हांलाकि आजकल की इस बिजी लाइफस्टाइल में लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पा रहे हैं जिसकी वजह से रिश्तों में खटास आने लगी हैं। इसी के साथ कई बार जाने-अनजाने ऐसी बातें हो जाती हैं या फिर कई ऐसी गलती हो जाती है जिससे बना बनाया रिश्ता भी बिगड़ जाता है। एक अच्छी लव लाइफ के लिए दोनों पार्टनर को आपस में एक दूसरे का ख्याल रखना पड़ता है और उन्हें खुश करने के तरीके ढूंढने पड़ते हैं। कई लोग मानते हैं कि पार्टनर को खुश करने का तरीका सेक्स हैं। लेकिन आपको यह समझने की जरूरत हैं कि सिर्फ सेक्स ही वह जरिया नहीं हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से पार्टनर को खुश किया जा सकता हैं।

happy partner,relationship advice,romance,love,simple tricks,relationship tips,couples,dating,emotional connection,quality time,communication,intimacy,gratitude,appreciation,acts of kindness,surprise,thoughtful gestures,listening,empathy,positive reinforcement

गुड मॉर्निंग से हो शुरुआत

सुबह उठते ही एक प्यारा सा मैसेज मिल जाए तो पूरा दिन ख़ुशी ख़ुशी निकल जाता है। सुबह उठते ही कुछ और करे या ना करे सबसे पहले अपने पार्टनर को गुड मॉर्निंग विश करें। गुड मॉर्निंग विश के साथ जादू की झप्पी भी मिल जाएं तो इससे आप और आपके पार्टनर को ख़ुशी मिलेगी। ऐसा करने से आप दोनों के दिन की शुरुआत अच्छी होगी और पूरा दिन आप हैप्पी रहेंगे।

उनकी पसंद को समझें

अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उन्हें समझना होगा। वो क्या चाहते हैं, उनका मन क्या चीज करने का है-क्या नहीं करने का है, वो कहां घूमना पसंद करते हैं, वो क्या खाना पसंद करते हैं, उन्हें कौन सी चीजें अच्छी नहीं लगती हैं, कौन सी चीजें उन्हें ज्यादा पसंद है आदि। आपको उनकी बॉडी लैग्वेंज पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे आप अपने पार्नटर को काफी हद तक समझ पाएंगे। इस तरीके से आप उन्हें खुश रख सकते हैं।

happy partner,relationship advice,romance,love,simple tricks,relationship tips,couples,dating,emotional connection,quality time,communication,intimacy,gratitude,appreciation,acts of kindness,surprise,thoughtful gestures,listening,empathy,positive reinforcement

इमोशन्स का रखें ध्यान

अगर आप अपने मेल पार्टनर को खुश करना चाहती हैं, तो सबसे पहले उनकी बिन बोली बातों को आपको समझना होगा। वो क्या चाहते हैं, उनके मन में कौन सी चीज चल रही है, क्या करने से उन्हें खुशी मिलती है, वो कहां घूमना पसंद करते हैं और उन्हें क्या खाना पसंद हैं। आपको इन सभी सवालों के जवाब पता होने चाहिए। आपको उनकी बॉडी लैग्वेंज पर भी ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इससे आप अपने पार्टनर को काफी हद तक समझ पाएंगी और उन्हें खुश रख पाएंगी।

तारीफ करें

दूसरा तरीका आप ये अजमा सकते हैं कि आप अपने पार्टनर की तारीफ कर सकते हैं। आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि उनकी तारीफ करते रहें। उदाहरण के लिए अगर आपके पार्टनर को पेंटिंग बनाने का शौक है, और वो कभी कोई पेंटिंग बनाते हैं तो आपको उनके इस काम की तारीफ करनी चाहिए। आपके पार्टनर ने कोई नई ड्रेस पहनी हो, अपने दोस्तों के साथ बैठे हैं, किसी शादी-पार्टी के लिए तैयार हुए हैं आदि। अलग-अलग मौकों पर आपको अपने पार्टनर की तारीफ करते रहना चाहिए।

happy partner,relationship advice,romance,love,simple tricks,relationship tips,couples,dating,emotional connection,quality time,communication,intimacy,gratitude,appreciation,acts of kindness,surprise,thoughtful gestures,listening,empathy,positive reinforcement

पार्टनर के लिए बेड टी

चाय, कॉफी पीना किसे पसंद नहीं होता पर सुबह उठकर किचन में जाकर मेहनत भी कोई नहीं करना चाहता। इसलिए अपने पार्टनर को खुश करने के लिए सुबह उन्हें बेड टी जरूर दें। ऐसा करने से बिजी लाइफस्टाइल के चलते जो समय आप दोनों एक दूसरे को नहीं दे पा रहें उन्हें साथ में गुजारने में मदद मिलेगी।

पार्टनर की बातें सुनें

कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनी बातें करने का ही शौक होता है। वो अपने आगे किसी को बोलने नहीं देते, लेकिन अगर आप ऐसा अपने पार्टनर के आगे करते हैं तो आप गलत तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। इससे आपके पार्टनर दुखी हो सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि अपनी बात करने से पहले आपको उनकी बात जरूर सुननी चाहिए। वो क्या कहना चाहते हैं, वो किसी बारे में बात कर रहे हैं आदि। इन सब बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। इससे भी आपके पार्टनर खुश हो सकते हैं।

खाना बनाने में मदद

सुबह उठकर खाना बनाना फीमेल पार्टनर को सबसे बोरिंग काम लगता है। ऐसे में उन्हें खुश करने के लिए आप खाना बनाते समय उनकी मदद करें। आप चाहें तो छुट्टी के दिन अपने पार्टनर को नाश्ता बनाकर दे सकते हैं या हर दिन सब्जियाँ धोने में और काटने में उनकी मदद कर सकते हैं। आपको मदद करता देख उनको ख़ुशी मिलेगी। उनको खुश देखकर आपको ख़ुशी मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती