न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े होते बच्चों को जरूर दें इन बातों की सीख, जिंदगी की जंग होगी आसान

आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 01 Aug 2022 3:32:49

बड़े होते बच्चों को जरूर दें इन बातों की सीख, जिंदगी की जंग होगी आसान

पेरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे एक नेक इंसान बने और जिंदगी के हर कदम पर अपने व्यवहार से बेहतर छवि प्रस्तुत करें। बच्चों को दी गई सीख उनके जीवनभर काम आती हैं। बच्चो को शिष्टाचार के साथ अच्छे-बुरे का फर्क समझाना जरूरी होता हैं जो उन्हें जिंदगी की जंग लड़ने में मदद करता हैं। बच्चों की गलत आदतें आपकी परवरिश पर सवाल खड़े करती हैं। ये ऐसी आदतें होती हैं जो हमेशा और हर उम्र में आपके बच्चे के साथ रहती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने बच्चों को जरूर सिखानी चाहिए। आइये जानते हैं इन आदतों के बारे में...

simple parenting tips,relationship tips,mates and me

धैर्य रखना सिखाएं

आज हर व्यक्ति को किसी न किसी बात को लेकर जल्दी रहती है। अधिकांश लोगों में आज के समय में धैर्य की कमी देखी जा सकती है। ऐसे में आप अपने बच्चों को धैर्य रखना सिखाएं। उनको बताएं की उनके काम तभी सफल होंगे जब वो उन्हें करने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं करेंगे।

शेयरिंग सिखाएं

अपने बच्चों में बचपन से ही शेयरिंग की आदत डालें। इस गुण को सिखाने से उन्हें जीवन में अपने रिश्ते मजबूत बनाए रखने में मदद मिलेगी। अपने बच्चों को सिखाएं कि घर में आने वाली कोई भी चीज सिर्फ उनके लिए नहीं है। ऐसा करने से बच्चे का मानसिक विकास होता है और शेयरिंग की वजह से वह दूसरे बच्चों के साथ अच्छी तरह से घुल मिल भी जाते हैं।

थैंक्यू और सॉरी कहना सिखाएं

बच्चे को थैंक्यू और सॉरी बोलना सिखाएं। इससे बच्चे में दूसरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित बोती है। इसके अलावा बच्चों को ये भी सिखाएं कि वो हमेशा बड़ों की बात मानें। उनके दिमाग में इस बात को बैठाएं की जो आपसे बड़े हैं वो हमेशा आपके भले के लिए आपसे कुछ बोल रहे हैं।

ईमानदारी सिखाएं

अपने बच्चों को ईमानदारी का सबक जरूर सिखाएं। उनके अंदर ईमानदारी की आदत डालें। इसके अलावा बच्चों में हर दिन प्रार्थना करने की आदत डालें। प्रार्थना करने से बच्चों में सकारात्मकता बढ़ती है। धैर्य रखना सिखाएं। आजकल अधिकांश लोगों में धैर्य की कमी देखी जाती है, उनको हर चीज जल्दी चाहिए पर अपने बच्चों को धैर्य रखना सिखाएं। उनको बताएं की धैर्य और इंतजार से ही काम बनते हैं। इसलिए किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। इसके अलावा बच्चों में शेयरिंग की आदत डालें। इससे रिश्तों में मजबूती आती है। बच्चों को इस बात का एहसास दिलाएं कि कोई भी चीज सिर्फ उनके लिए नहीं है।

simple parenting tips,relationship tips,mates and me

मदद करना सिखाएं

बच्चों को ये बताएं कि अगर कोई किसी तरह की परेशानी में हो तो दूसरों की मदद करनी चाहिए। ना सिर्फ परिचितों की मदद बल्कि अनजान लोगों की भी मदद के लिए बच्चों को प्रेरित करें। इसके साथ ही बच्चों को समय की कद्र करना सिखाएं। बच्चे को हर काम परफेक्ट करना सिखाएं व लापरवाही से काम करने की आदत से बचाएं।

खुद भी फॉलो करें डिसिप्लिन

आप अपने बच्चे को तभी गुड मैनर्स और डिसिप्लिन सीखा पाएंगे जब आप खुद इनका पालन करते होंगे। आपका बच्चा वही करेगा जो आपको करता देखेगा। यदि आप ही रूल्स फॉलो नहीं करेंगे तो बच्चा भी नहीं करेगा। उदाहरण, बच्चों को सिखाएं कि यदि कोई आपको कोई चीज देता है तो उसे थैंक्यू जरूर बोलें, उसे यह भी सिखाएं कि दो बड़ों के बीच में नहीं बोलना चाहिए, किसी की कोई चीज लेते समय उससे अनुमति लेनी चाहिए।

उन्हें सिखाएं कि ‘न’ कैसे कहना है

यह सुननेपढ़ने में आसान लगता है पर न कहना सीखना वाकई मुश्किल होता है। दुनिया अपने हिसाब से हमें चलाने की उम्मीद रखती है। ऐसे में न कहने के लिए काफी हिम्मत चाहिए। बच्चों को जल्दी ही न कहना सिखा देना उन्हें कई चीजों में मदद करता है। उन्हें सिखाएं कि जो तुम्हें पसंद नहीं आ रहा है उस के बारे में वे साफसाफ कहें। इस से उन का आत्मविश्वास बढ़ेगा, कोई उन्हें हलके में नहीं लेगा। अगर न कहना नहीं आएगा तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वे तनाव नहीं झेल पाएंगे, झूठ बोल सकते हैं या किसी की भी बातों में फंस सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती