Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका ऐसा बिहेवियर कर देगा बच्चों को आपसे दूर, ना करें ये गलतियां

हर कपल को जहां पेरेंट्स बनने की खुशी होती हैं, वहीँ यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी होती हैं जिसे संभाल पाना बहुत मुश्किल होता हैं। पेरेंट्स और बच्चों के बीच का रिश्ता बेहद अनोखा होता हैं जो बच्चों की उम्र के साथ समय-समय पर बदलता रहता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 15 Sep 2022 6:19:21

आपका ऐसा बिहेवियर कर देगा बच्चों को आपसे दूर, ना करें ये गलतियां

हर कपल को जहां पेरेंट्स बनने की खुशी होती हैं, वहीँ यह एक बड़ी जिम्मेदारी भी होती हैं जिसे संभाल पाना बहुत मुश्किल होता हैं। पेरेंट्स और बच्चों के बीच का रिश्ता बेहद अनोखा होता हैं जो बच्चों की उम्र के साथ समय-समय पर बदलता रहता हैं। पेरेंट्स चाहते हैं कि बच्चों में अच्छी आदतें आए और उनका व्यवहार विनम्र रहें। ऐसे में सबसे पहले आपको अपने पेरेंटिंग स्टाइल पर ध्यान देना होगा। जी हां, आपका बिहेवियर बच्चों के साथ आपके रिश्ते को प्रभावित करता हैं, खासतौर से बच्चों से हुई गलती के दौरान। माता-पिता की जिम्मेदारी होती है कि बच्चों को उनकी गलती पर किस तरह से ट्रीट किया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको पेरेंटिंग से जुड़ी उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों को आपसे दूर कर सकती हैं।
simple parental tips,parental tips,parents बच्चे को मारकर नहीं, समझाने से बनेगी बात

बच्चों को किसी भी तरह से मारपीट नहीं करनी चाहिए, ना ही उन्हें इतना डांटा जाए कि वो मानसिक दबाव में खुद को घुटा हुआ महसूस करने लगे। याद रखें, जैसा व्यवहार आप बच्चे के साथ करेंगे वही बच्चा सीखेगा और बड़ा होने पर उसमें उसी तरह की प्रवृत्ति आ जाएगी। इसलिए आप बच्चे के साथ मारपीट न करें और उन्हें अपने बिहेवियर को ठीक करने के सही तरीकों के बारे में बताएं और उनकी मदद करें।

उन पर गर्व करें, कोसे नहीं

मां-बाप बनने के एहसास से खूबसूरत कोई एहसास नहीं होता है। यह हर किसी की जिंदगी में किसी तोहफे से कम नहीं होता है। आप खुद को खुशकिस्मत समझिए और अपने बच्चे को भी ऐसा ही महसूस कराइए। कई लोग कुछ वजहों से मां-बाप नहीं बन पाते हैं और उनकी सबसे बड़ी ख्वाहिश यही रह जाती है कि उनकी भी कोई औलाद हो। इसलिए कभी भी अपने बच्चों पर अफसोस ना करें और ना ही अपने बच्चों के अंदर ऐसी भावनाएं पनपने दें।

बच्चों के साथ ना करें दोहरा व्यवहार

बच्चे के साथ कभी भी ऐसा व्यवहार ना करें कि एक पल में उसे बहुत ज्यादा गुस्सा करें, और दूसरे ही पल उसे कुछ भी करने की छूट दे दें। ताकि उसे लगे कि आप उसे कितना प्यार करते हैं। ये व्यवहार गलत है। इसे ही डबल बिहेवियर करते हैं। ये बच्चे में भ्रम की स्थिति पैदा करता है। इससे अच्छा है कि आप किसी भी सिचुएशन में ये समझाएं कि उसे किस तरह का बिहेव करना है। simple parental tips,parental tips,parents स्ट्रिक्ट रूल ना बनाएं

बच्चे के साथ कई बार माता-पिता अपनी मर्जी करवाने के लिए काफी सख्त रुख अख्तियार कर लेते हैं। उन पर ऐसे नियम थौंप देते हैं जिनका पालन करने बच्चों के लिए मुश्किल भरा होता है।बच्चे के साथ ज्यादा सख्त रुख अपनाने से उनके दिलो-दिमाग पर असर पड़ता है। बच्चे को कम शब्दों में अपनी बात को अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें।

कभी भी उनकी तुलना ना करें

यह एक जुर्म है कि आप अपने बच्चे की तुलना किसी और से करती हैं। चाहे वे आपके बच्चे के दोस्त हों, भाई-बहन हों या फिर कोई और। आपको यह समझना चाहिए कि हर बच्चा अपने आप में खास होता है। हर बच्चे के अलग सपने और सोच हो सकती है और यह पैरेंट्स का काम है कि वे उनकी भावनाओं और सपनों का सम्मान करें। अगर आप अपने बच्चे को किसी से कमतर बताते हैं तो वह धीरे-धीरे हीनभावना का शिकार हो सकता है और उसका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है।

जबरदस्ती न करें

कई बार ये देखने में आया है कि पैरेंट्स बच्चों के आगे बढने, खाना खाने, कहीं घूमने जाने या फिर किसी फंक्शन या आयोजन में हिस्सा लेने के लिए जोर जबरदस्ती करते हैं। पेरेंटिंग का ये तरीका एकदम गलत है। ऐसे में बच्चों के मन में माता- पिता का डर जरूरत से ज्यादा हो जाता है और वे उनके साथ एक दोस्ताना रिश्ता रखने से भी डरने लगते हैं। ऐसे बच्चे किसी को अपने मन की बात बताने में भी घबराते हैं।

उन्हें समझाने के लिए स्वाभाविक नतीजे बताएं

आप चाहे कितना भी डांट लें और धमकी दें उन्हें कभी भी अपनी गलती समझ नहीं आएगी। सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें समझाने के लिए व्यावहारिक नतीजे देखने दें। उदाहरण के तौर पर- आपने अपने बच्चे को कमरा साफ रखने की हिदायत देती है तो छोड़ दें। जब उसकी चीजें खोने लगेंगी तो उसे खुद ही यह बात समझ आएगी। इसमें वक्त तो ज्यादा लगेगा लेकिन तरीका कारगर जरूर है।

जरूरत पड़ने पर पैरेंट्स बनें

ऐसा कहा जाता है कि हर किसी को अपने बच्चे के साथ दोस्त की तरह बर्ताव करना चाहिए लेकिन आप इस बात का ख्याल रखें कि यह आपको पैरेंट्स बनने से नहीं रोके। दोस्त हर गलतियों को नजरअंदाज करते हैं लेकिन पैरेंट्स को अपने बच्चों की गलतियां और गलत फैसले करने से रोकना चाहिए। आप इस बात से ना डरें कि उन्हें रोकने और सलाह देने से वे आपसे दूर हो जाएंगे या नाराज हो जाएंगे। हो सकता है कि वे कुछ समय के लिए आपसे नाराज हो जाएं लेकिन बेहतर यही है कि कुछ पलों की नाराजगी झेल ली जाएं। परिस्थियों के हिसाब से आपको सख्त भी होना ही पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology