न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये संकेत बताते हैं कि ब्रेकअप की ओर बढ़ रहा आपका रिश्ता, जानें और हो जाएं सतर्क

आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ते में आई खटास को दर्शाते हैं और इन्हें नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 19 Jul 2022 9:53:22

ये संकेत बताते हैं कि ब्रेकअप की ओर बढ़ रहा आपका रिश्ता, जानें और हो जाएं सतर्क

रिलेशनशिप की शुरुआत के समय दोनों पार्टनर के बीच प्रेम और लगाव होता हैं जो समय के साथ बढ़ता हैं तो रिलेशनशिप और मजबूत होने लगती हैं। रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर के बीच की अंडरस्टैंडिंग ही इसे पनपने का समय देती हैं। लेकिन वक्त के साथ रिश्ते में कई बार प्यार और लगाव खोता हुआ दिखाई देता हैं एवं दूरियां आने लगती हैं। अंत में ब्रेकअप हो जाता हैं जिस स्थिति को संभाल पाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता हैं। ऐसे में आपको उन संकेतों को समझने की जरूरत हैं जो दर्शाते हैं कि आपका रिश्ता ब्रेकअप की ओर बढ़ रहा हैं। इन संकेतों को पहचान कर आपको जल्द ही अपनी रिलेशनशिप को बचाने के प्रयास करने चाहिए। आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिश्ते में आई खटास को दर्शाते हैं और इन्हें नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

signs your relationship is going to end soon,mates and me,relationship tips

बढ़ने लगे गलतफहमियां

जब कपल्स के बीच गलतफहमियां बढ़ने लगे और दोनों बात करके इन गलतफहमियों को दूर करने में असक्षम हो जाएं तो समझना चाहिए कि रिश्ता बिगड़ने लगा है। कई बार कपल्स के बीच तनाव हो जाता है लेकिन वह एक दूसरे से बात करके परेशानियों को हल कर लेते हैं। इससे ही उनके बीच रिश्ता मजबूत बनता है लेकिन जब कपल ठीक से एक-दूसरे से बात न करें और रिश्ते में होने वाली समस्याओं को हल न कर पाएं तो समझ जाना चाहिए कि वह रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना ही नहीं चाहते।

आपसे ज्यादा कुछ और बन जाए प्राथमिकता

क्या आपका साथी भी आपसे ज्यादा अपने काम और दोस्तों को प्राथमिकता देने लगा है? अगर कोई व्यक्ति आपसे प्यार करता है, तो चाहे जो हो जाए आप हमेशा उसकी प्राथमिकता लिस्ट में रहती हैं, क्योंकि वह आपको खोना नहीं चाहता है। ऐसा नहीं है, तो साफ है कि उनकी जिंदगी में आपकी जो अहमियत थी, वह अब पहले जैसी नहीं रही है।

परवाह करना छोड़ दें

जब दो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं तो वह एक दूसरे की फिक्र करते हैं। कपल एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। एक दूसरे की पसंद नापसंद, उनकी तबीयत, सुरक्षा आदि की परवाह रहती है। कई बार पार्टनर किसी काम में बहुत बिजी हो सकता है लेकिन उसके बाद भी उन्हें अपने साथी की जरूरतों का ख्याल रहता है। हालांकि जब पार्टनर आपकी परवाह करना छोड़ दे, आपकी जरूरतों को नजरअंदाज करने लगे तो समझ जाना चाहिए कि उनके दिल में आपके लिए प्यार खत्म होने लगा है और आपकी अहमियत उनके जीवन में कम होने लगी है।

signs your relationship is going to end soon,mates and me,relationship tips

लेट रिप्लाई और कम बात

क्या आजकल अक्सर आपके मेसेज करने पर पार्टनर का घंटों बाद रिप्लाई आ रहा है? क्या आप दोनों के बीच कॉल पर भी मुश्किल से ही बात हो पा रही है? अगर हां, तो संभल जाइए। कम्यूनिकेशन किसी भी रिश्ते की जान होती है। अगर सामने वाला आपसे बात करने के लिए न तो समय निकाल पा रहा है और ना ही रुचि दिखा रहा है, तो यह साफ है कि आप बात न भी करें तब भी इसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, जो कम होते प्यार की निशानी है।

भावनात्मक लगाव कम होना

रिलेशनशिप में कपल भावनात्मक तौर पर जुड़े होते हैं। उनके बीच लगाव होना सबसे जरूरी होता है। लेकिन जब रिश्ते में भावनात्मक लगाव कम होने लगे तो समझना चाहिए कि रिश्ता कमजोर हो गया है। कपल के बीच का इमोशनल बाॅन्ड कम होने से रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक सकता।

प्यार जताना छोड़ दे पार्टनर

कई बार कपल्स अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त होते हैं लेकिन अगर उनके बीच स्नेह होता है तो वह कम समय में भी किसी न किसी तरह से अपने पार्टनर से प्यार जताना नहीं भूलते। लेकिन जब पार्टनर के पास आपके लिए समय न हो या वह आपके प्यार जताना छोड़ दे, तो समझ जाना चाहिए कि रिश्ता बिगड़ने लगा है। इससे एक दूसरे के प्रति कपल का विश्वास और प्यार खत्म होने लगता है। फिजिकल इंटिमेसी में सिर्फ सेक्स नहीं बल्कि सिंपल हग, कडलिंग, किसिंग भी शामिल है। अगर आपका साथी इन सब चीजों से कतराने लगा है, इसका मतलब है कि उसका दिमाग अब रिश्ते में उतना इन्वॉल्व नहीं है, जितना वह पहले था।

signs your relationship is going to end soon,mates and me,relationship tips

साथ में होते हुए भी मोबाइल में व्यस्त रहना

अगर आपका पार्टनर आपके साथ होते हुए, आपसे बात करने की जगह मोबाइल में भिड़ा रहे, तो यह उनकी आपके और रिश्ते की अहमियत के प्रति कम होती रुचि को दिखाता है। प्यार होने पर तो कपल एक-दूसरे से ज्यादा से ज्यादा मिलने और बात करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में साथ होते हुए भी मोबाइल की दुनिया में खोए रहना बढ़ती दूरी की ओर इशारा है।

जब बार-बार आप ब्रेकअप की बात करने लगें

अपने रिश्ते में हर लड़ाई या छोटे-छोटे झगड़ों के बाद आपको ब्रेकअप का ख्याल आने लगे, तो समझ लीजिए आपका रिश्ता खतरे में है। किसी भी रिश्ते में चाहे जितनी लड़ाइयां हो जाए लेकिन ब्रेकअप का ख्याल तभी आता है जब आप अपने रिश्ते से ऊब चुके हों और अब रिश्ता खत्म करना चाहते हों।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती