न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 6 संकेत बताते हैं कि आपने किया हैं गलत इंसान से प्यार, समय रहते सुधारें अपनी भूल

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि पार्टनर चुनने में आपसे गलती हो गई हैं और समय रहते इसमें सुधार कर लें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 10:38:28

ये 6 संकेत बताते हैं कि आपने किया हैं गलत इंसान से प्यार, समय रहते सुधारें अपनी भूल

कहते हैं प्यार अंधा होता हैं और जब हो जाता हैं तो यह सामने वाले की कई खामियों को नजरअंदाज कर देता हैं जो कि किसी भी रिलेशनशिप की मजबूती के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन जब यह खामियां बढ़ जाती हैं तो रिश्तों को नुकसान पहुंचाने लगती हैं। कई बार प्यार तो हो जाता हैं लेकिन बाद में अहसास होता हैं कि आपने गलत इंसान से प्यार कर लिया हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेत के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि पार्टनर चुनने में आपसे गलती हो गई हैं और समय रहते इसमें सुधार कर लें।

relationship tips,relationship tips in hindi,relationship signs

अपने मूड के हिसाब से करे बात

अगर आपका पार्टनर आपसे केवल मूड के हिसाब से बात करे यानी जब उसका मूड आप से बात करने का हो या वह बेहद अकेला महसूस कर रहा हो तब वह आपसे बात करे और बाकी समय में आपको भूल जाए तो समझ जाइए कि वह आपका सही लाइफ पार्टनर नहीं है। यह संकेत यह दर्शाता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपके लिए गंभीर सोच नहीं रखता है। इस संकेत को अनदेखा करने पर आप हर वक्त यही प्रतीक्षा करते रहेंगे कि कब आपके पार्टनर का मूड अच्छा हो और कब वह आपसे बात करे। ऐसे में समय रहते अपने पार्टनर से इस विषय पर बात करनी जरूरी है।

हर वक्त करे लड़ाई

लड़ाईयां हर रिश्ते में होती हैं। वहीं कुछ लोग तो यह भी मानते हैं कि लड़ाई करने से रिश्ता और मजबूत होता है। लेकिन अगर वह लड़ाई ज्यादा देर तक चले या उसके कारण आप लोगों का रिश्ता कमजोर हो जाए तो ऐसे में उस लड़ाई को समय रहते खत्म करना जरूरी है। वहीं अगर आपका पार्टनर लड़ाई को जानबूझकर खींच रहा है तो हो सकता है कि वह आप से रिश्ता तोड़ना चाहता हो। यह भी एक प्रकार का संकेत है, जिसे पहचानकर आपको खुद ही समय रहते यह समझ जाना चाहिए कि आपने एक ऐसे इंसान से प्यार किया है जो आपसे प्यार नहीं करता। ऐसे में अगर आप अफना रिश्ता बचाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से बात करें या कोई गंभीर कदम उठाएं।

relationship tips,relationship tips in hindi,relationship signs

करीब लोगों से रखे आपको दूर

अकसर आपने देखा होगा कि एक आईडियल लाइफ पार्टनर न केवल अपने दोस्तों से बल्कि अपने परिवार वालों से भी अपने जीवनसाथी को मिलाकर रखता है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह आपके लिए बहुत सीरियस होता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर दोस्तों से आप को छुपा रहा है या दोस्तों से आपको मिलवाना नहीं चाहता है तो हो सकता है कि उसे आपके साथ शर्म आती हो। और वह लोगों को नहीं बताना चाहता हो कि वे आपको डेट कर रहा है। यह भी एक प्रकार का संकेत है जो यह दर्शाता है कि आपका पार्टनर आपके साथ ज्यादा कंफर्टेबल नहीं है। या पार्टनर आपके साथ सीरियल नहीं है।

शब्दों से मेल ना खाए उसकी बॉडी लैंग्वेज

जब हम प्यार में होते हैं तो हम अक्सर छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आपको यह ध्यान देना चाहिए कि क्या आपका पार्टनर जो बोल रहा है वैसा कर भी रहा है या नहीं। मतलब उसकी बॉडी लैंग्वेज क्या उसके शब्दों से मेल खाती है? उदाहरण के तौर पर अगर वह आपसे कहता है कि मैं आपको बहुत प्यार करता है लेकिन वह आप को समय नहीं दे पा रहा है या आपसे बाते नहीं करता है तो हो सकता है कि वह आपके साथ टाइम पास कर रहा है या आपको धोखा दे रहा है।

relationship tips,relationship tips in hindi,relationship signs

जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय में साथ नहीं

एक अच्छा पार्टनर वही कहलाता है जो हर फैसले में आपको अपने साथ रखे या आपके जीवन के फैसलों में अपनी राय दे। वहीं अगर आपका पार्टनर अपने फैसलों में आपको शामिल नहीं कर रहा है या आपके फैसले से उसे किसी भी तरह का फर्क नहीं पड़ता है तो हो सकता है कि आपका लाइफ पार्टनर आपको पसंद नहीं करता हो। यह भी एक प्रकार का संकेत है जो यह दर्शाता है कि आपने एक ऐसे इंसान से प्यार किया है जो आप से दूरी बनाना चाहता है।

हर वक्त रहे बिजी

आज के समय में हर इंसान अपने जीवन में इतना व्यस्त हो गया है कि वह मुश्किल से ही समय निकाल पाता है। लेकिन अपने पार्टनर के लिए समय निकालना आसान है। वहीं अगर आपका पार्टनर आपको समय नहीं दे रहा है या जब भी आप उसे फोन करते हैं तो वह हर वक्त यह बोलता है कि मैं बिजी हूं या मैं आपको शाम में कॉल करता हूं तो समझ जाएंगे कि वे आपसे दूरी बनाना चाहता है या उसे आपसे बात करने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। यह भी प्रकार का संकेत है जो यह दर्शाता है कि आपने एक ऐसे इंसान से प्यार किया है जो आपके साथ टाइम पास कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर