न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन संकेतों से जानें कि आपका रिश्ता कहीं ब्रेकअप की कगार पर तो नहीं

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बताते हैं कि आपका रिश्ता ब्रेकअप की कगार पर आ गया और आपको पता चल जाएगा कि अब आगे क्या करना हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Apr 2022 1:15:44

इन संकेतों से जानें कि आपका रिश्ता कहीं ब्रेकअप की कगार पर तो नहीं

रिलेशनशिप में दो लोग आपस में जुड़ते हैं रिश्ता बनता हैं और इस रिश्ते को निभाने के लिए दोनों की तरफ से ही योगदान होता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि जब भी कभी रिलेशनशिप की शुरुआत होती है, तब हमेशा उसे पॉजिटिव नोट के साथ ही शुरू किया जाता है और आगे बढ़ने के साथ ही उसमें कई परेशानियां आने लगती हैं। कई बार रिलेशनशिप में ऐसा महसूस होता हैं कि आप एक अपमानजनक रिश्ते को ढो रहे हैं। जब आपको अपने रिश्ते के बारे में सोचकर अच्छा महसूस हो, खुशी हो तो समझें आप सही व्यक्ति के साथ हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बताते हैं कि आपका रिश्ता ब्रेकअप की कगार पर आ गया और आपको पता चल जाएगा कि अब आगे क्या करना हैं। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know your relationship is about to end,mates and me,relationship tips

पार्टनर की बात करने की कोशिश

रिलेशनशिप में एफर्ट जरूरी होता है, जो आपके रिश्ते को मजबूत भी बनाता है। आपका पार्टनर इस रिश्ते की कितनी अहमियत देता है इसका पता भी उनकी कोशिशों से लगता है। कपल के बीच झगड़े के बाद अगर पार्टनर आपसे बात करने की कोशिश करता है, या गुस्सा शांत होने पर झगड़े के दौरान कही गई अपनी कड़वी बातों पर पछतावा महसूस करता है तो वह इस रिश्ते को अहमियत देता है लेकिन अगर पार्टनर आपसे बात करने की कोशिश नहीं करता या उसे इस झगड़े के बाद किसी तरह का अफसोस नहीं होता तो समझ लीजिए कि ब्रेकअप का समय आ गया है।

आपसे ज्यादा कुछ और बन जाए प्रायॉर्टी

क्या आपका साथी भी आपसे ज्यादा अपने काम और दोस्तों को प्रायॉर्टी देने लगा है? क्या इस चीज को पॉइंट आउट करने पर आपको 'मैच्योर होकर चीजें समझने' की हिदायत मिली है? अगर हां, तो समझ जाइए कि चीजें बदल चुकी हैं। अगर कोई व्यक्ति आपसे प्यार करता है, तो चाहे जो हो जाए आप हमेशा उसकी प्रायॉर्टी लिस्ट में रहती हैं, क्योंकि वह आपको खोना नहीं चाहता है। ऐसा नहीं है, तो साफ है कि उनकी जिंदगी में आपकी जो अहमियत थी, वह अब पहले जैसी नहीं रही है।

सोशल मीडिया

अगर आपका पार्टनर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है तो उनकी एक्टिविटी से आप जान सकते हैं कि आपके रिश्ते का क्या भविष्य होगा। आपसे बहस या झगड़ा होने के बाद आपका पार्टनर सोशल मीडिया पर एक्टिव है, पहले से ज्यादा एक्टिव रहने लगा है या सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। इन बातों से पता चल सकता है कि उनके मन में क्या है। उन्हें आपसे दूर होने का फर्क पड़ा है या नहीं, उनके सोशल मीडिया एक्टिविटी से समझ सकते हैं।

signs to know your relationship is about to end,mates and me,relationship tips

मिलने के लिए समय नहीं निकालना

क्या आपका बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड हमेशा यह कहते हैं कि उनके पास मिलने के लिए टाइम नहीं है, क्योंकि वह फलां-फलां वजह से बिजी है? इसका जवाब अगर हां में है, तो आपको अपना दिल मजबूत करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। यदि कोई प्यार में होने का दावा करते हुए भी मिलने तक का समय नहीं निकाल पाए, तब यह कहा ही नहीं जा सकता कि रिश्ते में लगाव जैसा कुछ बचा भी है।

आपकी चीजों से लगाव

रिश्ते में लड़ाई होना आम बात है। लड़ाई के बाद पार्टनर आपसे नाराज हो सकते है लेकिन नाराजगी और नफरत में फर्क होता है। लड़ाई के बाद अगर कुछ समय के लिए पार्टनर से बातचीत बंद है तो इस दौरान पार्टनर आपसे जुड़ी चीजों के प्रति कितना लगाव रखते हैं, इस बात से रिश्ते के प्रति उनके एटीट्यूड का पता चलता है।

लेट रिप्लाई और कम बात

क्या आजकल अक्सर आपके मेसेज करने पर पार्टनर का घंटों बाद रिप्लाई आ रहा है? क्या आप दोनों के बीच कॉल पर भी मुश्किल से ही बात हो पा रही है? अगर हां, तो संभल जाइए। कम्यूनिकेशन किसी भी रिश्ते की जान होती है। अगर सामने वाला आपसे बात करने के लिए न तो समय निकाल पा रहा है और ना ही रुचि दिखा रहा है, तो यह साफ है कि आप बात न भी करें तब भी इसे ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा है, जो कम होते प्यार की निशानी है।

जब न हो पछतावा

जब समझ नहीं आ रहा हो कि रिश्ते में क्या करना है तो ईमानदारी के साथ गहराई से सोचें कि ब्रेकअप करने के बाद आपकी स्तिथि क्या होगी। कहीं आप जल्दीबाजी तो नहीं कर रहे हैं। पार्टनर आपके लिए कितना जरूरी है और आपकी लाइफ में उसके क्या मायने हैं। आप उसके लिए क्या फील करते हैं। अगर आपको लगता है कि उसके दूर जाने से आपको फर्क नहीं पड़ेगा, हालांकि आप उसे दुखी नहीं करना चाहते। लेकिन आपने अपना फैसला ले लिया है कि आपको ये करना है तो पीछे मुड़ने की कोई वजह ही नहीं रहती।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती