न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये संकेत बताते हैं कि रिश्ता पहुंच चुका हैं टूटने की कगार पर, दिखते ही हो जाएं सतर्क

आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं को दर्शाते हैं कि आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका हैं। इन संकेतों की अनदेखी आपको भारी पड़ेगी। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में..

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Feb 2023 1:38:48

ये संकेत बताते हैं कि रिश्ता पहुंच चुका हैं टूटने की कगार पर, दिखते ही हो जाएं सतर्क

जब हम किसी के साथ रिलेशनशिप यानी प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो हम काफी खुश होते हैं और अपने उस रिश्ते को जीवनभर निभाने की कोशिश करते हैं। रिलेशनशिप में समस्याओं का आना-जाना आम बात है, लेकिन अगर पति-पत्नी या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड के बीच ये लंबे समय तक जारी रहें, तो रिश्ता टूटने की कगार पर भी पहुंच सकता है। रिश्ता अचानक ही नहीं टूट जाता हैं, इसकी शुरुआत धीरे-धीरे होती हैं। आपको बस इसके संकेतों को समझने की जरूरत होती हैं। समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो रिश्ते को टूटने से बचाया जा सकता हैं। आज हम आपको उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं को दर्शाते हैं कि आपका रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच चुका हैं। इन संकेतों की अनदेखी आपको भारी पड़ेगी। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know your relationship is about to break,mates and me,relationship tips

कम्यूनिकेशन गैप आना

अगर आपका अपने पार्टनर के साथ कम्यूनिकेशन गैप आ रहा है यानी आप उनसे बात नहीं कर पा रहे हैं, आप दोनों बातचीत के लिए एक-दूसरे को समय नहीं दे रहे हैं आदि। तो ऐसे में ये संकेत होता है कि कहीं न कहीं दोनों के बीच प्यार कम हो रहा है और रिश्ता बिगड़ने की तरफ जा रहा है। इसलिए ऐसा करने से बचें।

झगड़ों का सार्वजनिक होना

रिलेशनशिप में हर छोटी से छोटी बात पर झगड़े होना भी ये दर्शाता है कि इसमें काफी चीजें बिगड़ रही हैं। अगर महिला नाराज होकर अपने घर कई दिनों तक जाकर रहे और हस्बेंड अपनी ईगो के चलते उसके साथ रहने से मना करे, तो यहां स्थिति और बिगड़ सकती है। पार्टनर से बीच में परिवार का दखल रिश्ते में और कड़वाहट पैदा कर सकता है। झगड़े होना स्वाभाविक है, लेकिन इन्हें सार्वजनिक करने का तरीका रिश्ते को टूटने की सिचुएशन पर ले जा सकता है।

भरोसा खोना

प्यार के रिश्ते की नींव ही भरोसे पर टिकी होती है और जरा सा भी भरोसा डगमगाया, तो वहीं रिश्ता टूट तक सकता है। अगर आप अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं या आप अपने पार्टनर पर किसी काम, पैसों आदि को लेकर भरोसा नहीं जता पा रहे हैं। तो ये संकेत हो सकता है कि आपका रिश्ता डगमगा सकता है।

signs to know your relationship is about to break,mates and me,relationship tips

धोखा मिलना

दुनिया में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें स्वीकार करना दिल और दिमाग दोनों के लिए असंभव के सामान होता है। प्यार में मिला हुआ धोखा भी उन्हीं में से एक है। इसमें भी अगर पार्टनर आकर माफी मांगे, अपने किए पर उसे पछतावा हो तो कई बार बात संभल तो जाती है लेकिन फिर भी पहले जैसी बात नहीं रहती है। ऐसे में अगर लगे कि रिश्ते को केवल नाम के लिए चलाया जा रहा है तो इस जबरदस्ती वाले रिश्ते को निभाना बंद करें।

कॉल-मैसेज को नजरअंदाज करना

जब एक लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो दोनों के बीच काफी बात होती है। सामने तो बातें होती ही हैं, साथ ही कॉल और मैसेज पर भी बातचीत का दौर चलता है। लेकिन अगर रिश्ते के आगे बढ़ने के साथ ही ये बातचीत कम हो रही है, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ये आपके रिश्ते के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

आदतों का बदलना

कोई भी व्यक्ति अपनी आदतों को आसानी से नहीं छोड़ता है। लेकिन अगर आपका पार्टनर अपनी आदतें बदल रहा है तो आप समझ जाए कि वह आपको धोखा दे रहा है। इस दौरान आपका पार्टनर कई ऐसी चीजें कर सकता है जो पहले कभी नहीं की।

signs to know your relationship is about to break,mates and me,relationship tips

अक्सर झगड़े होना

माना जहां प्यार होता है, वहां थोड़ी बहुत टकरार देखने को मिलती ही है। लेकिन पार्टनर्स के बीच अगर झगड़े काफी बढ़ जाएं, तो ये संकेत आपके रिश्ते के लिए सही नहीं है। प्यार के रिश्ते में अक्सर होते झगड़े, रिश्ते को खराब करने के लिए काफी होते हैं। इसलिए इनसे खुद को दूर रखना ही बेहतर विकल्प है।

पसंद के विपरीत काम करना

नए-नए रिश्ते में अक्सर लोग वही करना पसंद करते हैं जो उनके पार्टनर को पसंद होता है। लेकिन पार्टनर आपको गुस्सा दिलाने के लिए जान-बूझकर आपकी पसंद के विपरीत काम करने लगे तो समझ जाना चाहिए कि रिश्ता जल्द ही टूट सकता है।

एक-दूसरे के लिए निगेटिव थॉट्स

कई कपल्स ऐसे होते हैं जो सिर्फ एक-दूसरे में निगेटिव साइड को ही देखना शुरू कर देते हैं, लेकिन रिश्तों में प्यार बनाए रखने के लिए जरुरी होता है। एक-दूसरे को अप्रिशिएट करना, एक-दूसरे को एडमायर करना, क्योंकि सिर्फ एक-दूसरे की खामियां गिनाते रहना रिश्तों के टूटने का बहुत बड़ा कारण बनता है। शादी के शुरूआती सालों में पार्टनर्स को कई दिक्कतें आती हैं लेकिन इसी समय में अगर दोनों एक-दूसरे के लिए निगेटिव थॉट्स न रखें और एक-दूसरे की बातों का सम्मान करें तो रिश्तों में पॉजिटिविटी बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती