न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर में दिखने लगे ये बदलाव तो समझ जाएं कि वो दे रहा है आपको धोखा

कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला आपको धोखा दे रहा होता हैं लेकिन आप समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर समझा जा सकता हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Jul 2022 5:03:34

पार्टनर में दिखने लगे ये बदलाव तो समझ जाएं कि वो दे रहा है आपको धोखा

जब आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो उसके प्रति वफादार रहते हैं और चाहते हैं कि आपका पार्टनर भी आपके साथ ईमानदार रहें, तभी रिलेशनशिप में आप एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट रह पाते हैं। जब रिलेशनशिप में यह ईमानदारी खोती चली जाती हैं तो शक उसकी जगह ले लेता हैं और रिश्ता बर्बाद होता चला जाता हैं। रिश्ते में मिला धोखा इंसान को अंदर से खोखला कर देता हैं। ऐसे में धोखा मिलने से पहले पार्टनर के रवैये को समझने की जरूरत हैं। कई बार ऐसा होता है कि सामने वाला आपको धोखा दे रहा होता हैं लेकिन आप समझ नहीं पाते हैं। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर समझा जा सकता हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा हैं। आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know your partner is cheating on you,mates and me,relationship tips

पार्टनर वक्त न दे

जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं और प्यार करते हैं तो अधिक से अधिक समय एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं। मिलने और बात करने की बेकरारी रहती है लेकिन अगर पार्टनर के पास आपके लिए वक़्त न हो, तो हो सकता है कि वह आपको धोखा दे रहा हो। काम की वजह से वक्त न देना आम बात है लेकिन मिलने या बात करने में आनाकानी करें, बहाने बनाएं तो समझना चाहिए कि उनका वक्त किसी और का हो गया है।

आपसे ज्यादा किसी तीसरे शख्स को देता हो महत्व देता

किसी भी रिश्ते में सबसे महत्वपूर्ण है आपस की समझदारी और लगाव। अगर आपका पार्टनर आपके आसपास मौजूद किसी शख्स को आपसे ज्यादा महत्व दे रहा है, तो कुछ हद तक इस बात की संभावना हो सकती है कि वो आपको इमोशनली चीट कर रहा हो। अगर आपका पार्टनर किसी तीसरे शख्स के साथ ज्यादा घुल-मिलकर बात करता है, ज्यादा टाइम देता है या आपके साथ रहकर भी उसी की बातें करता है, तो संभव है कि उसे आपसे ज्यादा उस शख्स से लगाव है।

झूठ बोलना

कपल्स एक दूसरे से बहुत सारी बातें शेयर करते हैं। भले ही वह एक दूसरे से रोज न मिल पाएं या बात करने का वक्त न हो, लेकिन जब भी मिलते हैं, अपने जीवन से जुड़ी हर अहम बात पार्टनर को बताते हैं। लेकिन जब आपका पार्टनर आपसे बातें छुपाने लगे या झूठ बोलने लगे तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि वह इस रिश्ते से खुश नहीं हैं या फिर आपको धोखा दे रहे हैं।

बात करने से कतराना

ध्यान दें कि आप अपने साथी से बात करना चाहते है और वह कोई बहाना बनाकर निकलने की सोचता है या फिर आपसे बात करने में कतराता है आप जो बोल रहे हैं उन सभी बातों को अनसुना करने लगता है तो यह सभी बातें धोखा मिलने की संभावनाओं को दर्शाती हैं। ऐसे में आप साथी से सचेत हो जाएं

signs to know your partner is cheating on you,mates and me,relationship tips

बिना बात लड़ाई

रिश्तों में छोटी-मोटी कहासुनी तो चलती रहती है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे बिना किसी ठोस वजह के झगड़ा करने लगता है, हर समय आप पर हावी होने की कोशिश करता है और गुस्सा दिखाकर अपनी बातों को मनवाने की कोशिश करता है, तो इस बात की कुछ संभावना जरूर रहती है कि वो आपको इमोशनली चीट कर रहा है। दरअसल कोई शख्स बिना किसी कारण जरूरत से ज्यादा इमोशन तभी जाहिर करता है, जब वो कुछ बात छिपाना चाहता है। फिर चाहे वो गुस्सा हो या प्यार हो।

पार्टनर का बदलता व्यवहार

बदलाव जरूरी है। कई बार रिश्ते की शुरुआत में पार्टनर जैसा आपके साथ बर्ताव करते हैं, कई सालों के रिलेशनशिप में उसी व्यवहार में थोड़ा बदलाव आ जाता है लेकिन अगर ये बदलाव बहुत ज्यादा नकारात्मक होने लगे तो पार्टनर से सतर्क रहना जरूरी हो जाता है। जिन बातों पर पार्टनर पहले खुश हुआ करते हैं, बाद में नाराज होने लगे। आपकी पसंद नापसंद को इग्नोर करने लगे तो पार्टनर से दूरी बना लें।

अकेलापन

रिलेशनशिप में होते हुए भी जब आप अकेलापन महसूस करने लगते हैं तो समझना चाहिए पार्टनर की इस रिश्ते में दिलचस्पी खत्म होने लगी है। कपल्स के बीच भावनात्मक लगाव कम होने लगता है और पार्टनर की प्राथमिकता आप नहीं होते। वह आपके साथ रहना नहीं चाहते।

आप पर इल्जाम लगाये

अगर आपका साथी बात-बात पर आप पर इल्जाम लगाए तो सचेत हो जाएं। अगर वह अपनी गलती के लिए आपको जिम्मेदार ठहराए तो समझना की वह जानबूझकर आपको अपने आप से शर्मिंदा महसूस कराकर आपको बेवकूफ बना रहा है। जब इंसान किसी और के साथ रिश्ते में आता है या पुराने रिश्ते को तोड़ना चाहता है, तब अपने प्रेमी को धोखा देता है और इस तरह का व्यवहार करने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
झारखंड: 'मेरी जान को खतरा हो सकता है', भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
पटना में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा! बस समेत 5 वाहनों को किया आग के हवाले, पुलिस और मीडिया पर भी पथराव
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
मोहन भागवत के Gen Z वाले बयान पर सियासत तेज, प्रियंका गांधी ने कहा- 'युवाओं को उनके...'
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
पीएम मोदी का बड़ा संकेत, परिसीमन बिल के लिए सरकार ने जुटाया पर्याप्त समर्थन; अगस्त में हो सकता है विशेष सत्र
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
'एनालॉग' पनीर, चीज और बटर पर गुजरात सरकार सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई; टास्क फोर्स बनाने का ऐलान
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, लंग्स-लीवर फटे, 23 घाव मिले; शव देखकर रो पड़ा भाई अहजम
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
Lock Upp 2 से बाहर आते ही शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, बुजुर्ग महिलाओं के प्यार से हुईं भावुक, बोलीं- 'ऐसा लग रहा है जैसे मैं ही जीत गई'
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
सितंबर में शुरू होगा अनिल कपूर का 'इंडिया के टॉप 1%', पूरे परिवार के लिए होगा क्विज और मस्ती का शानदार कॉम्बो
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
करण जौहर के 'द ट्रेटर्स' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, 21 सेलिब्रिटीज के बीच शुरू होगा भरोसे और धोखे का सबसे बड़ा खेल
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
भगवान शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य क्या है? जानिए कैसे प्रकट हुआ त्रिनेत्र और क्यों माना जाता है दिव्य शक्ति का प्रतीक
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का BO पर जलवा जारी, 8वें दिन भी की करोड़ों में कमाई; भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बनने से इतनी दूर
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
रुद्राक्ष धारण करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, भूलकर भी न करें ये गलतियां; जानिए कैसा रुद्राक्ष माना जाता है शुभ
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
10 अगस्त को बनेगा बुधादित्य योग, सावन के दूसरे सोमवार पर इन 5 राशियों के लिए बन सकते हैं तरक्की और सफलता के योग
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह
शिवजी को क्यों अर्पित किए जाते हैं आक, धतूरा और भांग? शिवपुराण में बताई गई है इसकी खास वजह