न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं पार्टनर को नही है आपकी परवाह

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे पता चलता हैं कि पार्टनर को आपकी परवाह नहीं हैं या अब कपल के बीच अब प्यार जैसा कुछ नहीं रहा है। अगर इन्हें सही समय पर पहचान लिया जाए, तो मैरिड लाइफ को लवलेस होने से बचाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 26 Mar 2022 4:42:24

रिलेशनशिप में दिखने लगे ये संकेत तो समझ जाएं पार्टनर को नही है आपकी परवाह

कोई भी रिलेशनशिप कितने समय तक चलेगा यह निर्भर करता हैं दोनों पार्टनर के बीच की आपसी समझ और प्यार पर। कहते हैं ना कि प्यार करना तो आसान होता हैं लेकिन इसे निभाना बहुत मुश्किल। प्यार होने के बाद जब आप रिलेशनशिप में आते हैं तो कई बार देखने को मिलता हैं कि समय के साथ प्यार का वो नशा कम हो गया हैं और एक पार्टनर अब दूसरे की परवाह नहीं करता हैं जो रिश्ते को कभी भी बर्बाद कर सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे पता चलता हैं कि पार्टनर को आपकी परवाह नहीं हैं या अब कपल के बीच अब प्यार जैसा कुछ नहीं रहा है। अगर इन्हें सही समय पर पहचान लिया जाए, तो मैरिड लाइफ को लवलेस होने से बचाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन संकेतों के बारे में...

signs to know your partner does not care about you,mates and me,relationship tips

किसी प्लानिंग के बारे में आपको ना बताए

अगर आपका पार्टनर हर बार आपको सरप्राईज देकर घूमाने या फिर शॉपिंग कराने ले जा रहा है। तो कुछ दिनों तो ये सरप्राईज अच्छा लगता है। लेकिन अगर ऐसा हर बार होता है तो समझ जाएं कि वो किसी अपने प्लान के फेल होने के बाद बचे समय में आपका साथ दे रहा है। ये बातें जरूर ध्यान देने योग्य हैं।

कम्यूनिकेशन गैप

रिलेशनशिप की नींव को सबसे ज्यादा मजबूत रखने में कम्यूनिकेशन बड़ा रोल निभाता है। इसके लिए कपल कॉल से लेकर मेसेज और पिक्स शेयरिंग का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप दोनों के बीच सिर्फ तभी बात हो रही हो, जब आप दोनों को कोई काम हो, तो इसका मतलब यह है कि आपकी एक-दूसरे से बात करने में भी रुचि समाप्त होती जा रही है। अगर आपके बीच कम्यूनिकेशन ही प्रॉपर नहीं रहेगा, तो आप दोनों को यह भी पता नहीं चलेगा कि दूसरे की जिंदगी में क्या चल रहा है? ऐसे में गलतफहमियों को रिश्ते में जगह बनाने में देर नहीं लगेगी और नेगेटिविटी बढ़ती जाएगी।

हमेशा काम में बिजी रहना

अगर आपका साथी काम के बीच केवल मैसज कर बार-बार आपका ध्यान खींचता है तो इसे इशारे समझें। रिलेशनशिप में ये ध्यान देने की जरूरत है कि अगर आपका साथी काम के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर आपको फोन नहीं करता तो आप उसकी पहली प्राथमिकता नही है। काम में बिजी होना अच्छी बात लेकिन हमेशा इस तरह का व्यवहार साथी को समझने की जरूरत है।

signs to know your partner does not care about you,mates and me,relationship tips

परवाह कम हो जाना

आप कई दिन से बीमार हैं, लेकिन आपका पार्टनर सिवाए दवाई ले आने के आपसे हालचाल पूछते रहने का भी जतन न करे, तो यह दिखाता है कि उसे आपकी परवाह नहीं। यह स्थिति तब आती है, जब प्यार खत्म होने लगता है। परवाह कम होती है, तो कपल एक तरह से सिंगल लाइफ जीने लगते हैं। वे परिवार की ओर से मिलकर जिम्मेदारियां निभाते हैं, लेकिन इसके अलावा एक-दूसरे की लाइफ में इंट्रेस्ट न के बराबर रखते हैं।

खास तारीखों का ध्यान ना होना

बहुत से लोग होते हैं जिन्हें खास तारीखें याद नहीं होती। या वो हमेशा ही ऐसे दिनों को भूल जाते हैं। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ खास मौके होते हैं जो उन्हें हमेशा याद होते हैं। जैसे कि किसी पार्टी में आपने कौन सा आउटफिट पहना था। ऐसी छोटी बातें अगर आपका पार्टनर ध्यान नहीं रखता तो आपके साथी के लिए आप ज्यादा अहमियत नहीं रखते हैं।

प्यार जाहिर ना करना

आई लव यू कहना, हगिंग, कडलिंग, डेट, लंबी बातें, साथ में रोमांटिक डिनर आदि कई चीजें हैं, जिससे कपल एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करता है। अगर ये सब चीजें रिश्ते में दिखना बंद हो जाए, तो इसका मतलब है कि व्यक्ति लवलेस मैरेज में जी रहा है। चाहे शादी का रिश्ता कितना ही पुराना क्यों न हा जाए, जो कपल एक-दूसरे से प्यार करते हैं, वे किसी ने किसी तरह इसे जाहिर जरूर करते हैं और जो नहीं करते वे बिना प्यार की शादी में जी रहे होते हैं।

signs to know your partner does not care about you,mates and me,relationship tips

दोस्तों के साथ आपसे अधिक समय बिताना

अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी आउटिंग के लिए जाते हैं और पार्टनर केवल दोस्तों में बिजी है। आप पर उसका जरा भी ध्यान नही है तो समझने की जरूरत है। आपके साथी के लिए आप कुछ खास मायने नहीं रखती हैं। क्योंकि जिन दो पार्टनर के बीच प्यार और विश्वास होता है वहां देखभाल भी होता है। ऐसे पार्टनर अपने साथी को कभी भी अकेला महसूस नहीं होने देते हैं।

एक-दूसरे के प्रति प्रैक्टिकल अप्रोच रखना

रिलेशनशिप की सबसे बड़ी कमजोरी और स्ट्रेंथ इमोशन्स को माना जाता है। हालांकि, जिन कपल्स के बीच में लव खत्म होता जाता है, वे अपने रिश्ते से जुड़ी चीजों को भी इमोशन्स की जगह प्रैक्टिकल सोच पर तोलने लग जाते हैं। उदाहरण के लिए, पत्नी के लिए ऐनिवर्सरी पर गिफ्ट लेने जाना, तो इस दौरान यह न सोचना कि उसे यह पसंद आएगा या नहीं, या इसके जरिए भावनाएं जाहिर हो पाएंगी या नहीं। इसकी जगह बस इसलिए गिफ्ट ले लेना, क्योंकि कपल के बीच सालों से ऐनिवर्सरी पर गिफ्ट एक्सचेंज किया जाता रहा है। यह दिखाता है कि व्यक्ति इमोशन्स की जगह प्रैक्टिकल अप्रोच से इन लम्हों को डील कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती