न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्लफ्रेंड में दिख रही हैं ये आदतें तो समझ जाएं वह आपको दे रही हैं धोखा

लेकिन समय पर पार्टनर की असलियत का पता लगा लिया जाए तो नुकसान से संभला जा सकता हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पार्टनर के साथ खुश तो होते हैं लेकिन एक अजीब किस्म का संदेह आपके मन में बना रहता है। अगर आपको भी अपनी गर्लफ्रेंड पर शक है तो यहां हम आपको कुछ संकेत बता रहे हैं, जिससे आप उसकी धोखेबाजी को समझ पाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 1:51:18

गर्लफ्रेंड में दिख रही हैं ये आदतें तो समझ जाएं वह आपको दे रही हैं धोखा

किसी भी रिलेशनशिप में मजबूती तभी आती हैं जब दोनों पार्टनर ईमानदारी से रिश्ते को निभाते हैं। एक-दूसरे पर भरोसा ही रिश्ते में प्यार को बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन जब यह भरोसा टूटता हैं तो रिश्ते का वजूद खत्म होने लगता हैं। आजकल के इस फेसबुक और इंस्टाग्राम के जमाने में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। लेकिन समय पर पार्टनर की असलियत का पता लगा लिया जाए तो नुकसान से संभला जा सकता हैं। कई बार ऐसा होता है कि आप अपने पार्टनर के साथ खुश तो होते हैं लेकिन एक अजीब किस्म का संदेह आपके मन में बना रहता है। अगर आपको भी अपनी गर्लफ्रेंड पर शक है तो यहां हम आपको कुछ संकेत बता रहे हैं, जिससे आप उसकी धोखेबाजी को समझ पाएंगे।

signs to know your girlfriend is cheating on you,mates and me,relationship tips

जब ऑफिस या कॉलेज की बातें छिपाए

जब आप अलग-अलग ऑफिस या कॉलेज में होते हैं तो रोजाना नए-नए लोगों से मिलना, बातें और घटनाएं होती रहती हैं। जिसके बारे में आप एक दूसरे से चर्चा करते हैं। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि जब आपकी गर्लफ्रेंड आपसे कोई बात नहीं बता रही होती है। इसके अलावा, कई बार पर्सनल बातें भी एक-दूसरे से शेयर नहीं होती और आपका रिश्ता सिर्फ साथ घूमने और मूवी देखने तक होता है, ऐसे में आपको थोड़ा सतर्क होने की जरूरत है।

जब फोन का पासवर्ड न बताए

रिश्तों प्राइवेसी का ख्याल रखना एक-दूसरे की जिम्मेदारी होती है, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है आप एक दूसरे का फोन भी नहीं देख सकते हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपको फोन देखने से मना करे या पासवर्ड छिपाए तो ये आपके लिए खतरे की घंटी हो सकती है।

शॉपिंग करवाने की जिद कर रही हो

हम सारी लड़कियों की बात नहीं कर रहे हैं क्योंकि कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो पैसों के महत्व को समझती है लेकिन कुछ लड़कियां दूसरे के पैसों को कुछ नहीं समझती और वह इसके लिए अपने बॉयफ्रेंड का इस्तेमाल करती हैं। यदि आपकी गर्लफ्रेंड आपको शॉपिंग करवाने या फिल्म दिखाने जैसे काम के लिए बार-बार कहती हैं तो इसका मतलब यह है कि वह पैसों के महत्व को बिल्कुल भी नहीं समझती। रिलेशनशिप में ऐसा होता है कि लोग बाहर घूमने जाते हैं या शॉपिंग करने और फिल्म देखने जैसी बातें जुड़ी होती है लेकिन यह भी एक सीमित दायरे में अच्छी लगती है और जब दायरे बहुत अधिक बढ़ने लगे तो यह सही नहीं होता है। ऐसी लड़कियां बाद में भी आपके साथ ऐसा ही करेंगी तो यह जरूरी है कि इस बात पर ध्यान रखें और उन्हें समझाएं। इसके बावजूद यदि वह नहीं समझती है तो उनके साथ दूरी बना लें।

दूसरों से आपके होने की बात छिपाए

अक्सर देखा गया है कि, जो अपने रिश्ते में खुश होते हैं वह अपने पार्टनर के बारे में किसी तीसरे से बताने में कतराते नहीं हैं। लेकिन कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो टाइमपास होते हैं, जिसमें इंसान अपने पार्टनर के होने के बारे में छिपाने लगता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड बार बार ऐसा करे तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है।

signs to know your girlfriend is cheating on you,mates and me,relationship tips

जब आपकी भावनाओं को न समझे

कई बार जब आप परेशानी में होते हो तो अपनी बात कहने के लिए आपके पास गर्लफ्रेंड के अलावा कोई नहीं होता है। लेकिन जब आप उससे अपने बात को साझा करते हैं तो वह उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाती है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड भी आपकी भावनाओं को न समझे तो हो सकता है वह आपसे दिल से न जुड़ी हो। वह आगे चलकर आपसे दूर भी जा सकती है।

पहले की तुलना में काफी बदला व्यवहार कर रही हो

रिलेशनशिप में अक्सर होता है कि एक रिलेशनशिप में रहने के बावजूद यदि कोई दूसरे रिलेशनशिप में रहते हैं तो पहले के साथ उनके रिश्ते में काफी बदलाव आने लगते हैं और उनके व्यवहार में भी काफी परिवर्तन होते दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में यदि आपकी गर्लफ्रेंड का बदलाव पहले की तुलना में काफी बदल गया हो यह वह आप को इग्नोर कर रही हो तो हो सकता है कि वह आपको एक समय धोखा देगी क्योंकि किसी और के साथ रिलेशनशिप में जाने के बाद वह आपको धोखा दे सकती है।

खुद से ज्यादा आपके पैसे खर्च करवाए

लड़कियों की शॉपिंग करने की आदत होती है, आपकी गर्लफ्रेंड भी इनमें से एक हो सकती है। आप भी अपनी गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करते होंगे, करना भी चाहिए। मगर आपकी गर्लफ्रेंड को आपकी पॉकेट का भी ख्याल रखना चाहिए। अक्सर लड़कियां इतनी ज्यादा डिमांडिंग होती हैं कि उन्हे अपने ब्वॉयफ्रेंड की पॉकेट का बिल्कुल भी ख्याल नहीं होता है और बिना सोचे समझे पैसे खर्च करवाती हैं।

signs to know your girlfriend is cheating on you,mates and me,relationship tips

बार-बार आपको छोड़ देने की धमकी दे रही हो

लड़कियों में यह अक्सर देखा जाता है कि उसका यदि किसी से मन भर जाता है या वह किसी और रिलेशनशिप में जाने का सोचने लगती है तो वह अपने बॉयफ्रेंड को इग्नोर करने लगेगी और साथ ही साथ उसे बात बात पर छोड़ देने की धमकी देती रहेगी। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह मन ही मन यह चाहती है उसका बॉयफ्रेंड भी उससे परेशान होकर उसे छोड़ दे, ताकि वह किसी और रिलेशनशिप में आ सके।

आपकी तुलना किसी और लड़के से बार-बार करती हो

कई लड़कियां ऐसी होती है जो अपने पार्टनर को सच्चे दिल से प्यार करती हैं और उन्हें चेहरे से नहीं बल्कि उनके सच्चे मन के कारण उन्हें पसंद करती है तो यदि आपकी गर्लफ्रेंड ऐसे ही आपको पसंद करती थी लेकिन आज बार बार किसी और लड़के से आपकी तुलना करती हो चाहे आपके पर्सनालिटी को लेकर हो या आपके व्यवहार को लेकर, तो हो सकता है वह किसी और लड़के से आकर्षित हो गई है और आपको नापसंद करने लगी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत