न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुष देने लगे ये बहाने तो समझ जाएं हो रहा हैं आपके साथ धोखा

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको पूरुषों के कुछ ऐसे बहानों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि वह आपके साथ धोखा कर रहा हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 28 Mar 2022 4:50:10

पुरुष देने लगे ये बहाने तो समझ जाएं हो रहा हैं आपके साथ धोखा

प्यार एक अद्भुद अहसास होता हैं जिसेक होने से ही रिश्ते में मजबूती बनी रहती हैं। लेकिन इस प्यार को निभाना भी एक बड़ी जिम्मेदारी होती हैं क्योंकि कब इसमें कमी आ जाए पता ही नहीं लगता हैं। खासतौर से पुरुष अपने पार्टनर के साथ धोखा करते हुए किसी ओर से रिश्ता बनाने लगते हैं, बल्कि उनकी भावनाओं से खेलने का भी उन्हें कोई अफसोस नहीं होता। लेकिन कहते हैं ना कि झूठ के पैर नहीं होते, और ये बात बिल्कुल सच है। झूठ कितनी भी सफाई से क्यों ना बोला जाए एक ना एक दिन सामने आ ही जाता है। ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको पूरुषों के कुछ ऐसे बहानों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि वह आपके साथ धोखा कर रहा हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

signs to know if male starts s giving excuses,mates and me,relationship tips

फैमिली से ज्यादा काम को अहमियत

क्या आपके पति अचानक से ज्यादा बिजी रहने लगे हैं? क्या वह भी जरूरी काम का बहाना बनाकर फैमिली टाइम के बीच में से उठकर चले जाते हैं? क्या वह अपना ज्यादातर समय फोन पर बिताने लगे हैं? अगर हां, तो यह धोखा देने का सबसे बड़ा संकेत है। दरअसल, जब भी कोई मर्द किसी दूसरी महिला के चक्कर में फंसता है, तो वह सबसे पहले अपने परिवार से कटने लगता है। वह न केवल अपनी बीवी-बच्चों से दूरी बनाने लगता है बल्कि अपनी हरकतों को अपने साथी के सामने सही ठहराने की कोशिश भी करता है। अगर वह लगातार ऑफिस में बिजी होने की बात कह रहे हैं, तो अलर्ट हो जाएं।

घर से बाहर निकलने के मौके ढूंढ़ना

अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो वह अपने लवर के मिलने के लिए हर संभव उपाय खोजता है। ऐसे में आप लवर से मिलने की उनकी इस बेचैनी का आसानी से पता लगा सकते हैं।

पहले ज्यादा अपने पर ध्यान देना

इस बात में कोई दोराय नहीं कि लड़कियों की तरह लड़कों को भी अच्छा दिखना पसंद होता है। इस एक अप्रोच की वजह से वह न केवल खुद में कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं बल्कि सामने वाले को भी आपकी पर्सनैलिटी इम्प्रेसिव लगती है। हां, वो बात अलग है कि अचानक से आपके पति अपने पर ध्यान देने लगे हैं, तो वहां आपको उनका नोटिस करना बनता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब आपका साथी नए-नए प्यार में पड़ते हैं, तो वह अपनी पर्सनल ग्रूमिंग से लेकर कपड़ों के सिलेक्शन और बॉडी को लेकर ज्यादा सजग हो जाते हैं, जिससे साफ पता लगाया जा सकता है कि वह किसी को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं।

signs to know if male starts s giving excuses,mates and me,relationship tips

अचानक से लड़ाई-झगड़ा करना

अगर आपका पार्टनर बिना किसी बात के लड़ाई-झगड़ा करता है, या बात-बात पर लड़ने के बहाने खोजता है तो इसका मतलब है कि वह आपको धोखा दे रहा है और आपके साथ रिश्ते को खत्म करना चाहता है।

इंटिमेसी में कमी आना

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार के साथ-साथ अतरंगता बहुत ज्यादा जरूरी होती है। फिजिकल इंटिमेसी न केवल शादीशुदा जिंदगी का बहुत जरूरी पार्ट है बल्कि इसकी वजह से हमेशा रिश्ते में एक स्पार्क भी बना रहता है। हां, वो बात अलग ही कि अगर आपका पति आपके टच को अवॉइड करने लगे हैं, तो उन्हें आपसे प्यार नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंटिमेसी उसी के साथ संभव है, जिससे आप सबसे ज्यादा प्यार करते हो। अगर आपको अपने साथी से कोई प्यार नहीं है, तो आपको उनके साथ किसी भी तरह के रोमांटिक इमोशन्स फील नहीं होंगे।

बिजनेस ट्रिप

जब धोखा देने की बात आती है तो यह पुरुषों की ओर से दिए जाने वाले सबसे आम बहाने में से एक होता है। अगर आपका पार्टनर आपको कहता है कि वह अगले कुछ दिनों के लिए बिजनेस ट्रिप पर शहर से बाहर जा रहा है तो इसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और उनकी टिकट वगैराह देखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती