न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपको दिखने लगे ये 7 संकेत तो समझ जाए होने वाला हैं ब्रेकअप

लेकिन कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि यह टूटने की कगार पर आ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपको ब्रेकअप कर लेना चाहिए क्योंकि ऐसे रिश्ते को ढोने से अच्छा है अलग हो जाना। तो आइये जानते हैं ब्रेकअप के इन संकेतों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 4:28:09

आपको दिखने लगे ये 7 संकेत तो समझ जाए होने वाला हैं ब्रेकअप

जब भी कभी आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो दोनों एक-दूसरे को जानने की कोशिश करते है ताकि आपके बीच प्यार बढ़ सकें और रिलेशनशिप को मजबूत मिल सकें। लेकिन समय के साथ कई बार ऐसा होता हैं कि एक-दूसरे को पसंद करते हुए भी रिश्ते में वह मिठास नहीं रह पाती हैं और यह एक बोझ जैसा लगने लगता हैं। हांलाकि हर कोई अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश करता है। लेकिन कई बार ऐसे हालात बनते हैं कि यह टूटने की कगार पर आ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि आपको ब्रेकअप कर लेना चाहिए क्योंकि ऐसे रिश्ते को ढोने से अच्छा है अलग हो जाना। तो आइये जानते हैं ब्रेकअप के इन संकेतों के बारे में...

signs that shows break up is going to happen,break up tips,mates and me,relationship tips

जब न हो पछतावा

जब समझ नहीं आ रहा हो कि रिश्ते में क्या करना है तो ईमानदारी के साथ गहराई से सोचें कि ब्रेकअप करने के बाद आपकी स्तिथि क्या होगी। कहीं आप जल्दीबाजी तो नहीं कर रहे हैं। पार्टनर आपके लिए कितना जरूरी है और आपकी लाइफ में उसके क्या मायने हैं। आप उसके लिए क्या फील करते हैं। अगर आपको लगता है कि उसके दूर जाने से आपको फर्क नहीं पड़ेगा, हालांकि आप उसे दुखी नहीं करना चाहते। लेकिन आपने अपना फैसला ले लिया है कि आपको ये करना है तो पीछे मुड़ने की कोई वजह ही नहीं रहती।

जब किसी के साथ होकर भी न हों

कभी-कभी मन में रिश्ते को लेकर कई तरह के सवाल आते हैं लेकिन जब ऐसा लगातार होने लगे तो समझ जाएं कि कुछ तो है जो नहीं होना चाहिए। मान लें कि आप आपने पार्टनर के साथ डेट पर गए हैं और आपके मन में किसी और का ख्याल आ रहा हो तो आपको क्या करना चाहिए। इस ख्याल के आने का ये मतलब नहीं है कि आपका कैरेक्टर खराब है। ये आपकी फीलिंग हैं। हो सकता है अभी भी आप अपने एक्स से जुड़ें हों या फिर आपको किसी और से प्यार हो और गलती से किसी और को डेट कर रहे हैं। ऐसे हालात में इस रिश्ते को बढ़ाने का कोई मतलब ही नहीं होता, क्योंकि ऐसा करने से आप दोनों को ही खुशी नहीं मिलेगी।

दोस्तों की बात को अनदेखा न करें

आप रिश्ते को खत्म करने के कारणों के बारे में सोच नहीं पा रहे हैं और इसलिए अपने करीबी दोस्तों की मदद ले रहे हैं। अगर आपके खास लोग आपके रिश्ते की तारीफ करते हैं और मोटिवेट करते हैं तो यह अच्छी बात है। वहीं दूसरी तरफ वह लोग इस रिश्ते को तोड़ने की बात करें जिनपर आप भरोसा करते हैं और जो लोग आपको सच मे प्यार करते हैं तो इस बारे में गंभीरता से जरूर सोचें। हो सकता है कि आपके परिवार वाले हमेशा सही न हों या फिर वे जिसे आपके लिए चुने वो भी सही साथी न हो, लेकिन अगर ऐसे लोग आपसे बोलते हैं कि इस रिश्ते से आगे निकल जाओ तो इस बारे में जरूर सोचें।

signs that shows break up is going to happen,break up tips,mates and me,relationship tips

जब अपने लिए अच्छा महसूस न करें

इस बात को जरूर समझना चाहिए कि आपको इस रिश्ते से खुशी मिलती है या फिर आपके ऊपर इसका बुरा असर पड़ रहा है। आपका पार्टनर आपको सपोर्ट करता है या फिर बस आपकी कमियों को गिनाने में लगा रहता है। रिलेशन में कपल्स एक दूसरे की हिम्मत को बढ़ाते हैं, अच्छा महसूस करवाते हैं और हौसला अफजाई करते हैं न कि डिमोटिवेट करते हैं। अगर आपका साथी आपके आत्मविश्वास को कम करके आपको दुखी करता है, तो समझ जाएं कि उससे दूरी बनाने का ये रेड सिग्नल है।

पार्टनर के साथ खुश नहीं रहना

शुरुआत में तो सब कुछ बहुत अच्छा लगता है। आप एक-दूसरे के साथ को इन्जॉय करते हैं, लेकिन बाद में हर छोटी-छोटी बातों पर बहस, लड़ाई-झगड़े का रूप ले ले तो समझें कि ब्रेकअप का वक्त आ गया है। हालांकि ऐसा नहीं है कि हेल्दी रिलेशनशिप में कपल्स के बीच कभी लड़ाई नहीं होती, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि एक साथी इमोशनली रूप से खुद को असुरक्षित महसूस करे।

जब रिश्ते में शक पैदा हो जाए

पार्टनर पर विश्वास करना किसी रिश्ते का परखने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि यह हर रिश्ते की नींव होती है। जब किसी रिश्ते में शक अपने पैर जमा लेता है तो उसे बचाना मुश्किल हो जाता है। रिश्ते को लेकर आपका मन रोज कुछ न कुछ कहना चाहता है। वो इशारे करता है कि आप गलत इंसान के साथ अपना समय बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन आप उस आवाज को दबा देते हैं या अनसुना कर देते हैं।

कारणों को स्पष्ट रूप से समझें
अगर आपको लगता है कि आप जल्दबाजी कर रहे हैं तो अपने साथी के साथ डेट पर जाना जारी रखें। आप फैसला लेने से पहले एक दो लिस्ट बनाएं। एक जिसमें साथ रहने के कारण और दूसरे में ब्रेकअप के कारणों का जिक्र करें। अब दोनों लिस्ट को देखें और कारणों की तुलना करें। इसके बाद आपको फैसला लेने में आसानी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर