न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन संकेतों से पहचाने की आपका पार्टनर बोल रहा हैं आपसे झूठ

अगर दो लोगों के बीच भरोसा नहीं है तो रिश्ते का कोई भविष्य भी नहीं हो सकता है। ऐसे में आप इस धोखे से बचना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिनसे लगता हैं कि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोल रहा हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Dec 2023 11:21:28

इन संकेतों से पहचाने की आपका पार्टनर बोल रहा हैं आपसे झूठ

जब भी आप कभी रिलेशनशिप में आते हैं या एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो चाहते हैं कि आपका पार्टनर रिश्ते में इमानदारी दिखाएं और कभी भी उनसे कुछ झूठ ना बोले। रिश्ते की ये सच्चाई और भरोसा ही उसे मजबूत बनाने का काम करती हैं। अक्सर देखा गया हैं कि पार्टनर कई बार किन्हीं कारणों से झूठ बोल देता हैं जिसके सामने आने पर विवाद खड़ा हो जाता हैं। जिससे आप इतना प्यार करते हैं, इतना भरोसा करते हैं, जब वही शख्स आपसे झूठ बोलता है तो दिल टूट जाता है। अगर दो लोगों के बीच भरोसा नहीं है तो रिश्ते का कोई भविष्य भी नहीं हो सकता है। ऐसे में आप इस धोखे से बचना चाहते हैं तो आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताने जा रहे हैं जिनसे लगता हैं कि आपका पार्टनर आपसे झूठ बोल रहा हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

signs of partner lying,recognizing partner deception,indications of a lying partner,how to know if partner is lying,partner deceitful behavior signs,detecting lies in a relationship,signs of dishonesty in a partner,partner behavior when lying,identifying deception in a relationship,red flags of partner dishonesty

सामान्य से ऊंची आवाज में बात करना

पार्टनर जब आपसे बात करें तो उनकी आवाज की पिच पर ध्यान दें। सच बोलने वाले आराम से बात करते हैं लेकिन जब लोग झूठ बोलते हैं तो उनकी आवाज सामान्य से ऊंची हो जाती है। हालांकि यकीन से नहीं कहा जा सकता कि वह झूठ ही बोल रहें होंगे लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है।

शरीर को स्थिर रख बातों पर जोर देना

झूठ बोलने वाला अपनी बात को साबित करने ले लिए बात करते समय शरीर का मूवमेंट ज्यादा नहीं करता है। शरीर को स्थिर रखकर वह अपनी बातों पर अधिक जोर देकर कुछ बताता है। झूठ बोलने के दौरान लोगों की बॉडी लैंग्वेज में चेंज आ जाता है। इस दौरान उसकी बॉडी में मूवमेंट्स कम होते हैं। वह सकपकाया रहता है। अक्सर झूठ बोलते समय लोगों की बॉडी में एक तरह का खिंचाव या तनाव देखने को मिलता है, पर इसे ऑब्जर्ब कर पाना सबके लिए संभव नहीं है। झूठ बोलने वाला अपनी बात को साबित करने ले लिए बात करते समय शरीर का मूवमेंट ज्यादा नहीं करता है। शरीर को स्थिर रखकर वह अपनी बातों पर अधिक जोर देकर कुछ बताता है।

बोलने में अटकना

झूठ ज्यादा देर टिक नहीं पाता है। ऐसे में जब उस शख्स को लगता है कि आप उसकी बात पर यकीन नहीं कर रहे हैं तो उसकी बातों का फ्लो बिखरने लगता है। वह अटकना शुरू कर देता है और उसकी आवाज में घबराहट साफ झलकने लगती है। झूठ बोलने पर पार्टनर अपनी बातों को दोहराता है, ताकि आपको उनके झूठ पर विश्वास हो जाए। कई बार झूठ बोलते समय पार्टनर अपने बालों, हाथों, गर्दन या चेहरे को छूता है।

signs of partner lying,recognizing partner deception,indications of a lying partner,how to know if partner is lying,partner deceitful behavior signs,detecting lies in a relationship,signs of dishonesty in a partner,partner behavior when lying,identifying deception in a relationship,red flags of partner dishonesty

सवाल पर गुस्सा होना

आपके किसी सवाल पर अगर पार्टनर गुस्सा होने लगे या सवाल को टालने की कोशिश करे तो समझ लीजिए कि वह आप से बात छुपा रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं। अक्सर लोग झूठ बोलकर इधर उधर की बाते करने लगते हैं।

नजरे चुराना

झूठ बोलने वाला शख्स अपनी नजरे चुरा कर बात करता है। अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ बताते समय नजर मिलाकर बात न करें यानी आंखों में आंखें डालकर नहीं देखते। सच बोलने वाला शख्स शांत होकर आत्मविश्वास के साथ आपकी आंखों में देखता है लेकिन झूठ बोलने वाला पार्टनर आंखों में देखते समय पैनिक हो सकता है या जबरदस्ती आंखों में देखने का प्रयास करता है।

बातों को दोहराना

झूठ बोलने पर पार्टनर अपनी बातों को दोहराता है, ताकि आपको उनके झूठ पर विश्वास हो जाए। कई बार झूठ बोलते समय पार्टनर अपने बालों, हाथों, गर्दन या चेहरे को छूता है।



राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत