न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपकी पत्नी भी करती हैं बेवजह का शक, इस तरह संभाले परिस्थिति

ऐसे में आपको परिस्थिति संभालते हुए अपने पार्टनर को समझाने और विश्वास दिलाने की जरूरत होती हैं कि उनके अलावा उनकी जिंदगी में कोई ओर नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 28 Apr 2022 4:47:05

क्या आपकी पत्नी भी करती हैं बेवजह का शक, इस तरह संभाले परिस्थिति

जब भी आप कभी रिलेशनशिप में आते हैं तो अपने पार्टनर का सही से ख्याल रखना पसंद करते हैं और उनकी हर चीज का ध्यान रखते हैं। लेकिन इसी के साथ कई बार यह देखभाल बढ़ते हुए पार्टनर को पजेसिव और प्रोटेक्टिव बना देती हैं। हर पार्टनर को डर बना रहता हैं कि उनका पार्टनर कभी उनका साथ ना छोड़ दें। लेकिन वहीँ कई पत्नियां होती हैं जिन्हें अपने पति पर बेवजह का शक होता हैं कि कहीं बाहर वो किसी ओर से मिलते-झूलते तो नहीं। जब रिश्ते में विश्वास से ज्यादा शक होने लगता है तो रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में आपको परिस्थिति संभालते हुए अपने पार्टनर को समझाने और विश्वास दिलाने की जरूरत होती हैं कि उनके अलावा उनकी जिंदगी में कोई ओर नहीं हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

signs of insecurity amongst women,mates and me,relationship tips

एक दूसरे को समझें

रिश्ते में विश्वास की कमी की एक वजह होती है, एक दूसरे के स्वभाव और दिल की बात से अंजान रहना। इसलिए रिश्ते में विश्वास बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका पार्टनर आप पर विश्वास करे। विश्वास कहने मात्र से नहीं होने लगता। कपल को एक दूसरे को समझना चाहिए। पार्टनर को यह पता होना चाहिए कि उनकी आपके जीवन में क्या भूमिका है। इसके साथ ही आपको भी उनके बारे में जानना और समझना होता। ताकि आपको पता रहे कि आपकी किस बात पर उन्हें शक करने का मौका मिल सकता है। जिससे समय रहते आप उनके शक को दूर कर पाएंगे।

शक को मजाक में न टालें

पत्नी यदि शक्की स्वभाव की है तो उसकी इस आदत को मजाक में हरगिज न लें वरना शक हमेशा के लिए उसकी सोच पर हावी हो सकता है। इससे पहले कि मामला बिगड़ जाए, उसे प्यार से समझाएं कि उसका आप पर शक करना बेबुनियाद है। अक्सर ऑफिस से लेट आना, पत्नी को पार्टी में न ले जाना, महिला कुलीग्स से हंस कर बातें करना या फोन आने पर अकेले में जाकर सुनना कुछ ऐसी बातें होती हैं जो आपको शक के घेरे में लाकर खड़ा करती हैं। अत: पत्नी के दिल में प्यार और विश्वास बनाए रखने के लिए इन बातों से बचें।

एक दूसरे से बातें न छुपाएं

पार्टनर आप पर शक तब करता है, जब उसे महसूस होता है कि आप उससे कुछ छुपा रहे हैं। आप उससे सच नहीं कहते। हर कपल एक दूसरे के जीवन से जुड़ी हर जरूरी बात जानना चाहता है। लेकिन अगर पार्टनर को यह महसूस होता है कि आप उनसे बातें छुपाते हैं या झूठ बोल रहे हैं तो वह आप पर हमेशा शक ही करेगा। इसलिए एक दूसरे से झूठ न बोले और बातें छुपाने से भी बचें। जब उन्हें आपसे जुड़ी हर बात पता होगी तो वह आश्वस्त रहेंगे कि आप उनसे कुछ छुपाते नहीं और ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिसका उन्हें डर है।

signs of insecurity amongst women,mates and me,relationship tips

सवालों का धैर्य से जवाब दें

जब पत्नी आप से बेतुके सवाल पूछती है जिनका कोई सिर-पैर नहीं होता तो आप उनका जवाब दें ताकि पत्नी का मन शांत रहे। कई मामलों में पति गुस्से में कह देते हैं-‘हां, चल रहा है मेरा चक्कर, तुम्हें जो करना है कर लो।’ आप तो गुस्से में कह कर निकल जाते हैं लेकिन आपके पीछे पत्नी के मन में न जाने क्या-क्या विचार आने लगते हैं। गलत सोचने से उसे टैंशन हो सकती है, कोई स्वास्थ्य से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है या घर में झगड़े बढ़ सकते हैं। ऐसे में उसके सभी सवालों का आराम से सीधा जवाब दें ताकि वह संतुष्ट रहे।

पार्टनर को पर्सनल स्पेस के बारे में समझाएं

कई बार आपका पार्टनर अपने शक के कारण हर थोड़ी थोड़ी देर में आपको मैसेज या काॅल करके ये जानना चाहते हैं कि आप कहां है, क्या कर रहे हैं और किस के साथ हैं। लेकिन आप अपने पार्टनर को समझाएं कि रिश्ते में एक दूसरे के पर्सनल स्पेस का सम्मान करना भी जरूरी है। हर बात न बताने के पीछे कोई खास वजह नहीं होती, लेकिन यह आपका पर्सनल स्पेस है, जिसका उन्हें सम्मान करना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती