न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आत्मविश्वास से ही आता हैं आत्मसम्मान, इन टिप्स की मदद से बढाएं खुद पर भरोसा

हर इंसान अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता हैं और इसके लिए उसे जरूरत होती हैं स्व प्रोत्साहन की। खुद पर विश्वास हो तो इंसान अपना आत्मविश्वास बढ़ाते हुए आत्मसम्मान प्राप्त कर सकता हैं। आत्मसम्मान से आप खुद की नजरों में तो ऊपर उठ ही जाते हैं बल्कि दूसरों के सामने भी एक उदाहरण बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Sep 2022 4:15:58

आत्मविश्वास से ही आता हैं आत्मसम्मान, इन टिप्स की मदद से बढाएं खुद पर भरोसा

हर इंसान अपने जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहता हैं और इसके लिए उसे जरूरत होती हैं स्व प्रोत्साहन की। खुद पर विश्वास हो तो इंसान अपना आत्मविश्वास बढ़ाते हुए आत्मसम्मान प्राप्त कर सकता हैं। आत्मसम्मान से आप खुद की नजरों में तो ऊपर उठ ही जाते हैं बल्कि दूसरों के सामने भी एक उदाहरण बनते हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आप खुद पर भरोसा रखें और यह विश्वास रखें कि आप अपनी हर हार को जीत में बदल सकते हैं। हालांकि, कई लोगों का आत्मविश्वास तभी तक रहता है जब तक वे किसी क्षेत्र में आगे बढ़ते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप खुद का आत्मविश्वास बढ़ा सकेंगे और आत्मसम्मान पाएंगे।

self-confidence comes from self respect

समय पर काम पूरा करें

अपने जीवन के छोटे छोटे कामों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। जब आप खुद के लिए एक लक्ष्य बना लेते हैं और अपने उस लक्ष्य या टास्क को समय रहते सही तरीके से पूरा करते हैं, तो आप में आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे में आपके अंदर कार्य क्षमता और आत्मविश्वास की बढ़ोतरी दोनों होती हैं और खुद के प्रति सम्मान को आप महसूस कर पाते हैं।

एक्टिविटीज़ में लें हिस्सा

आप उन एक्टिविटीज़ में हिस्सा लेना शुरू करें जिसे करने पर आप बेहतर महसूस करते हैं। मसलन अगर आप अच्छे खिलाड़ी हैं तो ग्राउंड में खेलने जाएं। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप खुश रहेंगे। ये नकारात्मक एनर्जी को दूर करने के लिए फायदेमंद है।

उपलब्धियों को करें याद

कई बार हमारा आत्म-सम्मान और आत्म-विश्वास तब डगमगाता है, जब वह अपने से बेहतर किसी इंसान को देखता है। ऐसे में उसे खुद में कमियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में वह लो फील करने लगता है। ऐसे में आत्मसम्मान को बूस्ट करने का यह आसान तरीका है। बस आप खुद को अपनी उपलब्धियों को याद दिलाएं और खुद से कहें कि आप भी किसी से कम नहीं हैं। इतना ही नहीं, आप अपनी ताकत पर ध्यान दें। यकीनन इससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

तुलना से बचें

अगर आप हर वक्त लोगों से खुद की तुलना करेंगे तो इससे आपको मानसिक रूप से परेशानी ही होगी। आपको ये समझना होगा कि हर इंसान की अपनी अलग दुनिया और परिस्थितियां होती हैं और सभी को एक साथ सफलता नहीं मिलती।

self-confidence comes from self respect

प्रगति का आंकलन करें

अपने जीवन में आपने जो भी प्रगति या लक्ष्यों की प्राप्ति की है, उसका आंकलन करें। आपने अपने जीवन में जो कुछ भी हासिल किया है, उसकी एक लिस्ट बनाएं। इससे आपको महसूस होगा कि आप कमजोर नहीं हैं। आप बेहतर काम कर रहे हैं। प्रगति का स्व आंकलन आपको नए लक्ष्य देगा और आत्म सम्मान का बढ़ाएगा।

खुद को बनाएं बेहतर

अगर आप बाहरी दुनिया में किसी ऐसे व्यक्ति से टकराई हैं, जो आपसे अधिक बेहतर है और इसलिए आपका आत्मसम्मान कमजोर होने लगा है तो आप खुद को बुरा फील ना होने दें। ना ही खुद को कोसें। इसकी जगह आप कोशिश करें कि आप खुद को बेहतर बनाने के प्रयास शुरू कर दें। आप सबसे पहले यह देखें कि आपमें कहां कमी है और आप उसे किस तरह पूरा कर सकती हैं। जब आप ऐसा करना शुरू करती हैं तो इससे आपको अच्छा लगना शुरू होता है। साथ ही साथ धीरे-धीरे आपका कॉन्फिडेंस और आत्म सम्मान भी बूस्ट होने लगता है।

खुद के निर्णय लें

जब आप अपने जीवन में निर्णय स्वयं लेते हैं तो आप उनके प्रति उत्तरदायी होते हैं। जीवन की हर सफलता और असफलता के निर्णय आपने खुद से लिए होते हैं तो दूसरों के फैसलों पर आपका जीवन नहीं टिका होता। ऐसे में खुद के प्रति सम्मान बढ़ता है और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
नेपाल बाढ़ के बीच शर्मनाक घटना, शव से बालियां निकालते दो युवक गिरफ्तार; VIDEO वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ एक्ट्रेस का पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता