न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन रिलेशनशिप टिप्स से दूर करें रिश्ते में आई गलतफहमियां, स्ट्रॉन्ग बनेगा आपका बॉन्ड

ऐसे में आज हम आपको कुछ रिलेशनशिप टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से गलतफहमियां दूर होगी और पार्टनर से आपका बॉन्ड और स्ट्रॉन्ग बनेगा।

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 08 Dec 2022 1:51:02

इन रिलेशनशिप टिप्स से दूर करें रिश्ते में आई गलतफहमियां, स्ट्रॉन्ग बनेगा आपका बॉन्ड

किसी भी रिलेशनशिप में प्यार और भरोसे को पनपने में बहुत समय लगता हैं और जब यह भरोसा टूटता हैं तो रिश्ता टूटने में भी देर नहीं लगती हैं। हांलाकि रिलेशनशिप में छोटी-मोटी नोंक-झोंक होना आम बात है। लेकिन कई बार पार्टनर्स छोटे-मोटे झगड़े को इतना बड़ा बना देते हैं कि उनके बीच गलतफहमियां पनपने लगती हैं और धीरे-धीरे रिश्ते में दरार आनी शुरू हो जाती है। अगर आपके रिश्ते भी गलतफहमी का शिकार हो रहे हैं तो इन्हें समय रहते संभाल लें ताकि आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहे और कड़वाहट की इसमें कोई जगह न हो। रिश्तों को खूबसूरत बनाने के लिए एक-दूसरे पर तो विश्वास करें ही, साथ ही रिश्तों में गलतफहमी को भी ना बढ़ने दें। ऐसे में आज हम आपको कुछ रिलेशनशिप टिप्स बताने जा रहे है जिनकी मदद से गलतफहमियां दूर होगी और पार्टनर से आपका बॉन्ड और स्ट्रॉन्ग बनेगा।

remove misunderstandings in relationship with these relationship tips,your bond will become strong,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे के स्वभाव को समझें

हो सकता है आपके पार्टनर को ज्यादा गुस्सा आता हो। लेकिन गुस्से में बात करने से बात बनने के बजाए बिगड़ जाती है, इसलिए झगड़ा होने पर एक-दूसरे को स्पेस दें। अपने पार्टनर के गुस्से को कैसे शांत किया जाए, इस बात पर भी ध्यान दें। आप अपने पॉजिटिव अप्रोच से रिश्ते में आई समस्याओं को बेहतर ढंग से सुलझा सकते हैं। कई बार रिश्ते में प्रॉब्लम इतनी बड़ी नहीं होती, जितना हम उसको बना देते हैं। ऐसे में सकरात्मक सोच के साथ अपने रिश्ते पर ध्यान दें।

तय करें अपने रिश्ते का दायरा

अपने पार्टनर से इस बात पर जरूर चर्चा करें कि आप दोनों को क्या पसंद है और क्या नहीं। आपको अपने पार्टनर की किस बात से सबसे ज्यादा दुख पहुंच सकता है। एक दूसरे के बारे में सब कुछ अच्छे से जानने और समझने से रिश्ते में कड़वाहट नहीं आती और रिश्ता ज्यादा मजबूत भी होता है।

remove misunderstandings in relationship with these relationship tips,your bond will become strong,mates and me,relationship tips

ईगो को करें दूर

ईगो अच्छे-अच्छों रिश्तों को बिगाड़ देता है। एक बेहतर रिश्ते को बनाए रखने के लिए ईगो को खूद से बहुत दूर रखें। मैं ही पहले क्यों बात करूं, मैं ही क्यों हमेशा रिश्ते के लिए सोचूं? इस तरह की बातों को अपने अंदर से निकालना ही एक मजबूत रिश्ते को बनाए रखने के लिए जरूरी है। हमेशा रिश्तों में 'मैं' नहीं 'हम' होना महत्व रखता है। इसलिए हमेशा कौन पहले पहल कर रहा है, यह मायने नहीं रखता। मायने रखता है तो सिर्फ रिश्ता।

एक-दूसरे को समय दें

रिलेशन में एक-दूसरे को समय देना सबसे महत्वपूर्ण होता है। रिलेशन वही अच्छा माना जाता है, जहां आप एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझते हैं। मिलना संभव ना हो, तो कोशिश करें एक-दूसरे से फोन पर बात करते रहें। चैट, मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे के संपर्क में बने रहें। साथ ही रिलेशनशिप की महत्वपूर्ण तारीखों को ना भूलें, उन्हें सेलीब्रेट अवश्य करें। इससे रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होता है।

remove misunderstandings in relationship with these relationship tips,your bond will become strong,mates and me,relationship tips

त्याग की भावना लाए रिश्तों में मजबूती

त्याग की भावना हमेशा आपको एक-दूसरे के करीब लेकर आएगी। अगर आप खुद से पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचेंगे यानी खुद की खुशी से पहले अपने साथी की खुशी आपके लिए जरूरी होगी, तो आपके रिश्ते और भी ज्यादा खूबसूरत होंगे और ऐसे मजबूत रिश्तों में गलतफहमियों कि जगह होती ही नहीं है।

प्यार जताने में कंजूसी ना करें

रिलेशनशिप में कई बार ऐसा मौका आता है, जब हम रिश्ते को हल्के में लेने लगते हैं। इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं। रिश्ते को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के पसंदीदा गाने को गुनगुना सकते हैं। कई बार पार्टनर को सरप्राइज देकर भी आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी, साथ ही प्यार और विश्वास भी बढ़ेगा।

remove misunderstandings in relationship with these relationship tips,your bond will become strong,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे से कीजिए बात

अगर किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच में सहमति नहीं बन पा रही है, तो एक-दूसरे को समय दें। अपने पार्टनर की बात सुनें और अपनी बात भी पूरे प्रेम के साथ समझाएं। जो बात आपस में मिलकर हो सकती है, वो बिना बात किए या चुप रहे नहीं हो सकती। इसलिए एक-दूसरे से उस विषय पर बात जरूर करें, क्योंकि चुप्पी साधकर बैठने से सिर्फ गलतफहमियां ही रिश्तो में जगह बना पाती है।

एक-दूसरे पर विश्वास करें

रिश्ते में प्यार होने के साथ विश्वास होना भी जरूरी है। विश्वास नहीं होने पर रिलेशन में लगातार गलतफहमियां बढ़ती रहती हैं। ऐसे में रिश्ते को सही रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार रिश्ते में झूठ बोला जाने लगता है, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में झूठ बोलने से बचें।अगर कोई बात परेशान भी कर रही है, तो बेझिझक पार्टनर को बताएं। इससे आपको परेशानी का हल तो मिलेगा ही, साथ ही आपका एक-दूसरे पर विश्वास भी बढ़ेगा।

remove misunderstandings in relationship with these relationship tips,your bond will become strong,mates and me,relationship tips

पार्टनर को पर्सनल स्पेस जरूर दें

आपका रिलेशन चाहें नया हो या पुराना अपने पार्टनर को पर्सनल स्पेस जरूर दें। जिस रिश्ते में लोग अपने पार्टनर पर ज्यादा प्रतिबंध लगाते हैं वो रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चलता। हेल्दी रिलेशन के लिए जितना जरूरी अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना है उतना ही जरूरी खुद को समय देना और साथ ही अपने पार्टनर के पर्सनल स्पेस में दखल ना देना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती