न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में दरार पैदा कर सकती हैं गलतफहमियां, इन बातों पर ध्यान देकर सुधारें अपने रिश्ते

ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते रिश्तों के बीच आई गलतफहमियों को दूर किया जाए और अपने रिश्ते को बिगड़ने से बचाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे इस स्थिति को संभाला जाए ताकि आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहे और कड़वाहट की इसमें कोई जगह न हो। आइये जानते हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 11 Jul 2022 6:33:37

रिलेशनशिप में दरार पैदा कर सकती हैं गलतफहमियां, इन बातों पर ध्यान देकर सुधारें अपने रिश्ते

किसी भी रिश्ते को सफल बनाने के लिए उसमें प्यार के साथ समझदारी होना भी बहुत जरूरी है। आपसी तालमेल के साथ ही रिलेशनशिप को अच्छे से चलाया जा सकता हैं। हांलाकि रिलेशनशिप में कई बार नोंक-झोंक हो जाती हैं जो कि आम बात है। लेकिन जा यह नोकझोंक बढ़ते हुए लड़ाई का रूप ले लेती हैं तो रिलेशनशिप में कमजोरी आने लगती हैं। कई बार इसका कारण गलतफहमियां बनती हैं जो बढ़ते हुए रिलेशनशिप में दरार पैदा कर देती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि समय रहते रिश्तों के बीच आई गलतफहमियों को दूर किया जाए और अपने रिश्ते को बिगड़ने से बचाया जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे है कि कैसे इस स्थिति को संभाला जाए ताकि आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहे और कड़वाहट की इसमें कोई जगह न हो। आइये जानते हैं...

relatiosnhip me darar paida krti hai ye galatfehmiya,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे के स्वभाव को समझें

हो सकता है आपके पार्टनर को ज्यादा गुस्सा आता हो। लेकिन गुस्से में बात करने से बात बनने के बजाए बिगड़ जाती है, इसलिए झगड़ा होने पर एक-दूसरे को स्पेस दें। अपने पार्टनर के गुस्से को कैसे शांत किया जाए, इस बात पर भी ध्यान दें। आप अपने पॉजिटिव अप्रोच से रिश्ते में आई समस्याओं को बेहतर ढंग से सुलझा सकते हैं। कई बार रिश्ते में प्रॉब्लम इतनी बड़ी नहीं होती, जितना हम उसको बना देते हैं। ऐसे में सकरात्मक सोच के साथ अपने रिश्ते पर ध्यान दें।

एक-दूसरे को समय दें

रिलेशन में एक-दूसरे को समय देना सबसे महत्वपूर्ण होता है। रिलेशन वही अच्छा माना जाता है, जहां आप एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझते हैं। मिलना संभव ना हो, तो कोशिश करें एक-दूसरे से फोन पर बात करते रहें। चैट, मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे के संपर्क में बने रहें। साथ ही रिलेशनशिप की महत्वपूर्ण तारीखों को ना भूलें, उन्हें सेलीब्रेट अवश्य करें। इससे रिश्तों में नई ऊर्जा का संचार होता है।

इमोशन्स को समझें

अक्सर लोग रिश्ते में आई गलतफहमियों के चलते एक-दूसरे की भावनाओं की कदर करना बंद कर देते हैं। वे अपने गुस्से और इगो के कारण पार्टनर को दुख पहुंचाते रहते हैं और ऐसे में रिश्ते में दरार आ सकती है। इसके बजाय अगर आप पार्टनर के इमोशन्स को समझना शुरू करेंगे, तो एक समय पर वह भी आपकी भावनाओं की कदर करने लगेगा। पार्टनर की फीलिंग्स को ढंग से समझें और उसके द्वारा की जाने वाली बात को आराम से सुनें। ऐसा करने से आपका पार्टनर भी आपकी बात को आराम से सुनेगा।

relatiosnhip me darar paida krti hai ye galatfehmiya,mates and me,relationship tips

ईगो को करें दूर

ईगो अच्छे-अच्छों रिश्तों को बिगाड़ देता है। एक बेहतर रिश्ते को बनाए रखने के लिए ईगो को खूद से बहुत दूर रखें। मैं ही पहले क्यों बात करूं, मैं ही क्यों हमेशा रिश्ते के लिए सोचूं? इस तरह की बातों को अपने अंदर से निकालना ही एक मजबूत रिश्ते को बनाए रखने के लिए जरूरी है। हमेशा रिश्तों में 'मैं' नहीं 'हम' होना महत्व रखता है। इसलिए हमेशा कौन पहले पहल कर रहा है, यह मायने नहीं रखता। मायने रखता है तो सिर्फ रिश्ता।

प्यार जताने में कंजूसी ना करें

रिलेशनशिप में कई बार ऐसा मौका आता है, जब हम रिश्ते को हल्के में लेने लगते हैं। इससे रिश्तों में दूरियां बढ़ने लगती हैं। रिश्ते को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के पसंदीदा गाने को गुनगुना सकते हैं। कई बार पार्टनर को सरप्राइज देकर भी आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी, साथ ही प्यार और विश्वास भी बढ़ेगा।

एक-दूसरे से कीजिए बात

अगर किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच में सहमति नहीं बन पा रही है, तो एक-दूसरे को समय दें। अपने पार्टनर की बात सुनें और अपनी बात भी पूरे प्रेम के साथ समझाएं। जो बात आपस में मिलकर हो सकती है, वो बिना बात किए या चुप रहे नहीं हो सकती। इसलिए एक-दूसरे से उस विषय पर बात जरूर करें, क्योंकि चुप्पी साधकर बैठने से सिर्फ गलतफहमियां ही रिश्तो में जगह बना पाती है।

relatiosnhip me darar paida krti hai ye galatfehmiya,mates and me,relationship tips

एक-दूसरे पर विश्वास करें

रिश्ते में प्यार होने के साथ विश्वास होना भी जरूरी है। विश्वास नहीं होने पर रिलेशन में लगातार गलतफहमियां बढ़ती रहती हैं। ऐसे में रिश्ते को सही रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार रिश्ते में झूठ बोला जाने लगता है, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। ऐसे में झूठ बोलने से बचें।अगर कोई बात परेशान भी कर रही है, तो बेझिझक पार्टनर को बताएं। इससे आपको परेशानी का हल तो मिलेगा ही, साथ ही आपका एक-दूसरे पर विश्वास भी बढ़ेगा।

त्याग की भावना

त्याग की भावना हमेशा आपको एक-दूसरे के करीब लेकर आएगी। अगर आप खुद से पहले अपने पार्टनर के बारे में सोचेंगे यानी खुद की खुशी से पहले अपने साथी की खुशी आपके लिए जरूरी होगी, तो आपके रिश्ते और भी ज्यादा खूबसूरत होंगे और ऐसे मजबूत रिश्तों में गलतफहमियों की जगह होती ही नहीं है।

इग्नोर न करें

ज्यादातर लोग नाराज होने पर या झगड़े के दौरान अपने पार्टनर को इग्नोर करने की भूल करते हैं। वे बैठकर बात करने से बजाय पार्टनर से दूर रहना ही पसंद करते है। घर में साथ होने के बावजूद कुछ लोग अपने पार्टनर को इग्नोर करने की भूल करते हैं। हो सकता है कि इस तरीके को अपनाने से वह आपसे इतना दूर हो जाए कि कभी फिर आपकी जिंदगी में वापस ही न आए। इससे बेहतर है कि इग्नोर करने के बजाय चीजों को समझना शुरू करें।

प्यार में गलतफहमी कब बढ़ती है, यह जानना है जरूरी

रिश्ते में किसी परेशानी का हल बातचीत करके ही निकाला जा सकता है, मुश्किल तब हो जाती है, जब आप अपने पार्टनर से बात करना बंद कर देते हैं या उस टॉपिक को अवॉयड करना शुरू कर देते हैं। बात को अवॉयड करने के बजाय पार्टनर के सामने अपने विचार रखें और उसका हल निकालने की कोशिश करें। रिश्ते के प्रति अपने अंदर आ रही नेगेटिव बातों को खत्म करें क्योंकि जब तक आपके मन में नेगेटिव बात रहेगी, आप उस समस्या का हल नहीं निकाल पाएंगे। रिश्तों को खूबसूरत बनाने के लिए एक-दूसरे पर तो विश्वास करें ही, साथ ही रिश्तों में गलतफहमी को भी ना बढ़ने दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती