न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किंग खान शाहरुख और गौरी से सीखें परफेक्ट कपल बनने के ये टिप्स

1991 में दोनों ने परिवार वालों को मनाते हुए लव मैरिज की और आज 31 साल बाद भी यह जोड़ा एकदम नया लगता हैं। उनका यह सफ़र कई कपल के लिए प्रेरणादायक हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं इस कपल के परफेक्ट होने का राज...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Feb 2023 4:57:29

किंग खान शाहरुख और गौरी से सीखें परफेक्ट कपल बनने के ये टिप्स

अभिनेता शाहरुख खान को अपनी अदाकारी और हाजिर जवाबी के लिए दुनियाभर में जाना जाता हैं। इस समय उनकी फिल्म पठान का दुनियाभर में बोलबाला हैं। शाहरुख खान को अपनी कामयाबी के चलते बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता हैं। शाहरुख खान की इस कामयाबी में उनकी पत्नी गौरी का भी बराबर हिस्सा रहा हैं। आज यह कपल दुनिया के लिए एक बेहतरीन उदाहरण बना हुआ हैं। अगर देखा जाए तो उनकी लव स्टोरी किसी रियल लाइफ बॉलीवुड रोमांस से कम नहीं है। 1991 में दोनों ने परिवार वालों को मनाते हुए लव मैरिज की और आज 31 साल बाद भी यह जोड़ा एकदम नया लगता हैं। उनका यह सफ़र कई कपल के लिए प्रेरणादायक हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं इस कपल के परफेक्ट होने का राज...

relationship tips,mates and me,shahrukh khan,gauri khan

फैमिली कमिटमेंट

बॉलीवुड का सबसे सफल एक्टर और दुनिया का दूसरा सबसे अमीर एक्टर होने के बावजूद शाहरुख हमेशा अपने परिवार के लिए समय निकालते हैं और वो अपनी फैमिली के लिए काफी प्रोटेक्टिव भी हैं। गौरी को जब भी उनकी जरूरत होती है वो हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं। अपने बच्चों को भी वो हमेशा मीडिया से दूर ही रखना चाहते हैं। शाहरुख एक परफेक्ट हसबैंड होने के साथ-साथ परफेक्ट पिता भी हैं।

प्यार में जाति-धर्म आड़े नहीं आते

वैसे तो ये डायलॉग शाहरुख खान ने फिल्म 'ओम शांति ओम' में बोला था, मगर उनकी लव स्टोरी के मामले में भी ये बात पूरी तरह फिट बैठती है। शाहरूख गौरी खान से प्यार जरूर करते थे, मगर मुस्लिम होने के कारण हिंदू ब्राम्हण लड़की के साथ उनकी शादी आसान बात नहीं थी। शाहरुख जब गौरी के मां-बाप से मिले थे, तो उन्होंने अपने आप को हिंदू बताया था। लेकिन अंत में शाहरुख के प्यार की जीत हुई और दोनों ने शादी कर ली।

प्यार के लिए समर्पण

शाहरुख और गौरी की लव-स्टोरी साधारण लेकिन बहुत खूबसूरत है। शाहरुख गौरी की खूबसूरती पर मर मिटे थे वहीं गौरी को शाहरुख का स्वभाव, उनका आत्म-विश्वास काफी पसंद आया था। दोनों के लिए शादी करना आसान नहीं था। शाहरुख को गौरी के परिवार को मनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। अलग धर्म का होना तो कारण था ही साथ ही समस्या यह भी थी कि शाहरुख उस समय सैटल नहीं थे। लेकिन दोनों परिवार को मनाने में सफल रहे और 25 अक्टूबर,1991 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। ये दोनों का कमिटमेंट और प्यार ही था कि दोनों अपने सपने को पूरा कर पाए।

relationship tips,mates and me,shahrukh khan,gauri khan

एक-दुसरे पर विश्वास

शाहरुख की इमेज हमेशा से साफ रही है। लिंकअप की खबरें हर बॉलीवुड अभिनेता की जिंदगी का हिस्सा होते हैं और शाहरुख इससे कैसे बच सकते थे। कुछ समय के लिए उनका नाम प्रियंका चोपड़ा से जोड़ा गया था लेकिन उस समय गौरी ने उन पर विश्वास रखा। दोनों एक-दूसरे पर पूरा विश्वास करते हैं और यही उनके सफल शादीशुदा जिंदगी का आधार है। कई बार अफवाहों के कारण कुछ सेलेब्स का रिश्ता भी प्रभावित होता है। ऐसी ही एक अफवाह शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की नजदीकी की भी आई थी। अफवाह ये भी थी कि शाहरुख ने प्रियंका से छुपकर शादी कर ली है। खबर ये भी आई थी कि गौरी ने शाहरुख पर प्रियंका के साथ काम करने की पाबंदी लगा दी थी। लेकिन सच्चाई ये है कि गौरी और शाहरुख को एक-दूसरे पर पूरा भरोसा था इसलिए उनके रिश्ते को कोई आंच नहीं आई।

एक-दूसरे का आदर

आज के समय में औरतें करियर को ज्यादा तवज्जो देती हैं, जिससे पार्टनर्स के बीच में इगो आ जाता है। लेकिन गौरी ऐसी नहीं है। गौरी ने शुरुआत में एक परफेक्ट मदर और हाउसफाइफ का रोल बखूबी निभाया। लेकिन ऐसा नहीं है कि गौरी की खुद की कोई पहचान नहीं है। वो एक सफल इंटीरियर डिजाइनर हैं। इन सब के बावजूद गौरी ने करियर को कभी अपने परिवार के ऊपर नहीं समझा। इन्हीं सब कारणों से शाहरुख-गौरी की शादी इतनी सफल है।

अभी भी रिश्ते में है रोमांच

शाहरुख और गौरी की शादी को 28 साल हो रहे हैं। अमूमन इतने लंबे समय बाद ज्यादातर हसबैंड-वाइफ के बीच प्यार और रोमांच खत्म हो जाता है। सेलेब्स के मामले में इतने लंबे समय तक बिना किसी विवाद के रिश्ता कायम रहना कम ही देखा जाता है। मगर आज भी शाहरुख और गौरी एक दूसरे के प्रति समर्पित प्रेमी और पति-पत्नी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती