न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर-दीपिका से लें हेल्दी रिलेशनशिप के ये टिप्स

आज इस कड़ी में हम आपको बॉलीवुड के इस पावर कपल से सीखने वाले रिलेशनशिप के कुछ गोल्डन रूल्स बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में भी खुशियां लेकर आएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Apr 2022 4:26:40

बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर-दीपिका से लें हेल्दी रिलेशनशिप के ये टिप्स

किसी भी रिलेशनशिप की अपनी अलग कहानी और रिश्ता होता हैं लेकिन किसी और कपल से कुछ अच्छी बातें सीखने को मिले तो इससे परहेज नहीं करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। रामलीला के सेट पर हुई दोनों की मुलाकात के बाद दोनों ने छह साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। दीपिका और रणवीर हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों ही एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। इसके बावजूद दीपिका और रणवीर एक दूसरे को बहुत अच्छे तरीके से समझते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बॉलीवुड के इस पावर कपल से सीखने वाले रिलेशनशिप के कुछ गोल्डन रूल्स बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में भी खुशियां लेकर आएंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

relationship tips,mates and me,ranveer deepika

प्रोफेशनल और प्राइवेट लाइफ को अलग रखना

दीपिका और रणवीर दोनों एक ही इंडस्ट्री से है पर कभी उनका व्यक्तिगत रिश्ता काम के बीच नहीं आया। दोनों ने एक दूसरे को खूब डेट किया पर लोगों को अपने काम के बारे में कुछ नहीं कहने दिया। दोनों ने साथ में भी काम किया पर उसमें प्रोफेशनल रहें। इससे उन लोगों को एक सीख मिल सकती है, जो एक ही ऑफिस में हैं और एक रिलेशनशिप शेयर कर रहें हैं। ऐसे रिश्ते में ये समझना बेहद जरूरी होता है कि प्यार के बीच ऑफिस का काम सफर न करे। साथ ही शादि के बाद भी काम को कैसे रोमांस और प्यार को सफर नहीं करने देना है, ये भी आप दीपवीर से सीख सकते हैं।

एक-दूसरे से सीखना

हर व्यक्ति की अपनी अलग पर्सनालिटी और गुण होते हैं, जो कभी पॉजिटिव और कभी निगेटिव नजर आते हैं। अधिकतर लोग कहते हैं कि मैं वह काम नहीं करता कर सकता, जो वह कर सकती है या मुझसे यह काम नहीं होगा। रणवीर सिंह ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी खूबसूरत वाइफ से टाइम मैनेजमेंट सीख रहे हैं।

दोस्तों के उतने ही पास रहें, जितने शादी से पहले थे

बहुत से लोगों को आपने देखा होगा कि शादि से पहले वे खूब यारी-दोस्ती निभाते हैं और शादि के बाद दोस्तों के लिए वक्त निकालना भी भूल जाते हैं। ऐसे में दीपवीर एक परफेक्ट उदहारण हैं। वो आज भी दोस्तों के उतने ही हैं, जितना पहले थे। इसी तरह आपकी भी अगर नई-नई शादि हुई है, तो दीपवीर से आप घर, काम और दोस्तों के बीच संतुलन रखना सीख सकते हैं। आप उनकी तरह अपने दोस्तों के लिए वक्त निकालिए और अलग से दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने बाहर जाएं।

relationship tips,mates and me,ranveer deepika

एक दूसरे को स्पेस दें

जरूरी नहीं कि आपका पार्टनर आपके ज्यादा सवाल-जवाब करने की आदतों को पसंद करता हो। शायद उन्हेम न अच्छा लगता हो जब आप उनका स्पेस ले लेते हों। ऐसे में इल बात का ख्याल रखें कि दोनों एक दूसरे को स्पेस दें। काम के वक्त या दोस्तों के साथ भी अपने पार्टनर को स्पेस दें। उन्हें उनके मन की करने दें। उन्हें जहां जाना हो, जिसके साथ समय बिताना हो, सब करने दें और बस भरोसा रखें। अगर आपको अपने पार्टनर पर भरोसा है, तो आपका थोड़ा सा स्पेस देना उन्हें बहुत खुश कर सकता है।

दोस्तों और परिवार को करें एक्सेप्ट

रणवीर और दीपिका ने हमेशा एक-दूसरे के दोस्तों और परिवार को एक्सेप्ट किया है। इस तरह से उन्होंने एक दूसरे के रिश्ते को एक्सेप्ट करके वैवाहिक जिंदगी को एक नयापन भी दिया है। अमूमन यह आम जोड़ों में देखा जाता है कि पत्नी तो पति के दोस्तों को एक्सेप्ट कर लेती है लेकिन पति ऐसा नहीं कर पाते हैं। रणवीर और दीपिका ने ऐसा करके एक-दूसरे की नजरों में अपने कद को और ऊपर कर लिया है। ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के माता- पिता के साथ भी दिख जाते हैं।

एक-दूसरे को अहमियत दें

दीपिका और रणवीर सिंह से आप अपने रिश्ते में एक-दूसरे को अहमियत देना सीख सकते हैं। आपने देखा होगा कि दीपिका और रणवीर हमेशा से ही अपने रिश्ते में एक-दूसरे को अहमियत देते आए हैं। जब दोनों ही रिलेशनशिप में थे तब भी दीपिका और रणवीर एक-दूसरे के लिए भरपूर वक्त निकालते थे और एक-दूसरे को तवज्जो देते थे। खुद दीपिका ने यह बात स्वीकार की थी कि रणवीर उनको रिश्ते में काफी अहमियत देते हैं।

relationship tips,mates and me,ranveer deepika

एक-दूसरे के लिए कुछ खास करते रहें

शादि के बाद कुछ लोगों का रिश्ता बोरिंग हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि आप शादि के बाद भी एक-दूसरे को स्पेशल फील कराते रहें। कोशिश करते रहें कि आप ऐसी छोटी-छोटी चीजें करें, जो आपके पार्टनर को ख़ुशी दे। आप उन्हें कभी किसी चीज से सरप्राइज कर दें तो, कभी कहीं घुमाने ले जाएं। इस तरह की चीजें आप दोनों के रिश्ते को जीवंत बनाए रखेगी। आप हमेशा अपने पार्टनर के करीब महसूस करेंगे और कभी भी आपका रिश्ता आपको बोझिल सा नहीं लगेगा।

पार्टनर को दें टाइम

आमतौर पर लोग सफल शादी के लिए फाइंनेशल कंडीशन का सही होना मानते हैं और ऐसा कहीं हद तक ठीक है, लेकिन पार्टनर को टाइम देना भी एक अच्छे रिलेशनशिप को कायम करने में मदद करता है। पार्टनर यदि एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे तो ही वे अधिक से अधिक खुश रह पाएंगे। रिलेशनशिप में आ जाने के बाद आपकी जिम्मेदारियां समाप्त नहीं हो जाती, बल्कि और बढ़ जाती हैं। ऐसे में आप दोनों के बीच का प्यार कहीं खो न जाए, इसके लिए प्रयास करते रहें। कभी कोई फिल्म तो कभी कैंडल लाइट डिनर को अपनी दिनचर्या में जगह में दें। अपने पार्टनर को कोई तोहफा लाकर दें। कभी कोई लेटर लिखें या फिर कार्ड भिजवाएं।

पार्टनर में ज्यादा बदलाव करने की कोशिश न करें

आपने जिस इंसान से प्यार किया था, तब वो जैसा था वैसा ही आप उसे पूरी जिंदगी रहने की आजादी दें। आप उसकी गलतियों के लिए सुझाव दें पर उसे उसकी मन के खिलाफ जाकर किसी काम को करने के लिए न कहें। भूलें नहीं कि आप प्यार में हैं, किसी डिल में नहीं कि हमेशा नियम और शर्तों के तहत ही चलेंगे। आप एक दूसरे को बदले बिना, सभी आदतों और कमियों के साथ खुद को स्वीकार करें। इस तरह आप दोनों हमेशा एक खुशहाल और खूबसूरत जिंदगी बिता सकते हैं, जैसे दीपिका और रणवीर सिंह बिता रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत