न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हुई हैं नई-नई शादी तो दोनों पार्टनर दें इन बातों पर ध्यान, रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए है जरूरी

हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख अपने शादी के बंधन के शुरुआती दौर में गलतफहमियां ना पनपने दें और रिश्ते को मधुर बनाने के प्रयास करें। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 06 Mar 2022 9:52:39

हुई हैं नई-नई शादी तो दोनों पार्टनर दें इन बातों पर ध्यान, रिश्ते में मिठास बनाए रखने के लिए है जरूरी

शादी दो अक्षर का शब्द हैं लेकिन इसमें दो लोगों को जिंदगीभर का साथ मिलता हैं और दो परिवारों की जिम्मेदारी उनपर आ जाती हैं। ऐसे में जिम्मेदारियों को निभाते हुए अपने रिश्ते में प्यार और मिठास बनाए रखना भी आप पर ही निर्भर हैं। शादी के बाद सब कुछ बेहतर हो इसके लिए जरूरी हैं कि नवदंपति एक-दूसके को अच्छी तरह से जानें और समझें। कई बार देखा जाता हैं कि शादी के बाद भी रिश्तो में वह आपसी समझ आने में समय लग जाता है जिसकी वजह से रिश्ता फीका पड़ जाता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख अपने शादी के बंधन के शुरुआती दौर में गलतफहमियां ना पनपने दें और रिश्ते को मधुर बनाने के प्रयास करें। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

tips for newly wed couples,relationship tips,mates and me

एक दूसरे से करें बातचीत

किसी भी रिश्ते में दरार या दूरी आने की एक वजह खुलकर बातचीत न करना होता है। कोई पुरुष और महिला जब शादी के बंधन में बंधते हैं तो हो सकता है कि वह एक दूसरे से ज्यादा परिचित न हों। अक्सर अरेंज मैरिज में दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को अच्छे से नहीं जानते। इसलिए दोनों को खुलकर बातचीत करने की जरूरत होती है, ताकि वह एक दूसरे की आदतों और पसंद नापसंद को समझ सकें। जब वह अपनी भावनाएं आपस में शेयर करते हैं तो कई तरह की गलतफहमियां भी दूर हो जाती हैं।

बदलाव लेकिन जरूरत अनुसार

शादी के बाद आप उस तरह से नहीं रह सकते जैसे आप पहले थे। शादी के बाद आपको अपने अंदर कुछ बदलाव लाने होने हैं क्योंकि अब आप सिंगल नहीं है आपके साथ आपका पार्टनर भी है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि आप अपने पार्टनर को अपने हिसाब से ना ढालें। ऐसेमें आपका रिश्ता खराब हो सकता है। आप एक दूसरे की प्राइवेसी का ध्यान रखें।

न करें अधिक रोक टोक

शादी होने से पहले तक लड़का और लड़की अपने मनमुताबिक जीवन जी रहे होते हैं। लेकिन शादी के बाद कई दोनों का जीवन बदल जाता है। ऐसे में उन्हें नए जीवन में ढलने का मौका और समय चाहिए होता है। इस बीच एक दूसरे को स्पेस देना चाहिए। अपने पार्टनर पर रोक टोक न लगाएं। ऐसा करने से आपका पार्टनर आपके दूरी बना सकता है। अगर आपको उनकी कोई बात गलत लग रही है या आप उन्हें किसी काम को करने से रोकना चाहते हैं तो उन्हें समझाने का प्रयास करें।

tips for newly wed couples,relationship tips,mates and me

एडजस्ट होने के लिए दें वक्त

नई नई शादी हुई है तो पार्टनर को एक दूसरे के साथ एडजस्ट करने में दिक्कत हो सकती है। एक दूसरे के साथ रहने या उन्हें समझने में वक्त भी लग सकता है। इस बीच आपको ये उम्मीद नहीं रखनी चाहिए कि आपका पार्टनर आपके मनमुताबिक रहे। उसे इस नए रिश्ते में एडजस्ट करने का समय दें। इससे आप दोनों के बीच बेहतर समझदारी विकसित होगी।

मिलकर करें घर का काम

ज्यादातर घरों में महिलाओं को ही घर का सारा काम करना पड़ता है। वहीं अगर वर्किंग महिलाओं की बात की जाए तो उनके लिए घर और बाहर का काम कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है ऐसे में वह काफी चिड़चिड़ी होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि दोनों पति-पत्नी घर का काम मिलकर करें। ताकि किसी पर काम का ज्यादा बोझ ना पड़े।

खुद भी एडजस्ट करना सीखें

खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए जरूरी है कि अगर आप अपने पार्टनर से कुछ उम्मीदे रखते हैं, तो उनकी उम्मीदों को भी पूरा करें। रिश्ते में दोनों को एडजस्ट करना होता है। इसलिए उन्हें एडजस्ट करने का समय दे रहे हैं तो खुद भी एडजस्ट करें। अपने पार्टनर के लिए नई नई शादी के बंधन को आसान बनाने की कोशिश करें। उन्हें स्पेस दें। जैसे आपको उनसे बात करनी है तो अपनी मर्जी के मुताबिक कभी भी पार्टनर से बात करने की कोशिश करने के बजाए उनके समय के मुताबिक बातचीत करें। ताकि वह आप से मन से बात कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती