न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलेशनशिप में महिला पार्टनर करने लगी हैं इग्नोर, इन बातों को ध्यान रख बचाए अपना रिश्ता

आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि जो आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 31 Dec 2021 4:58:44

रिलेशनशिप में महिला पार्टनर करने लगी हैं इग्नोर, इन बातों को ध्यान रख बचाए अपना रिश्ता

रिलेशनशिप में अक्सर नोंकझोंक होती रहती हैं जो समय के साथ ठीक हो जाती हैं। लेकिन जब पार्टनर इग्नोर करने लग जाए तो रिश्ते में खटास बढ़ सकती हैं। हांलाकि लड़की जब लड़के को इग्नोर करने लगे तो इसका कुछ ना कुछ कारण जरूर होता हैं। समय रहते इस कारण को ना जान पाए तो रिश्ता टूटने की कगार पर भी पहुंच सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि जो आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

इग्नोर करने की वजह जानें

लड़की अगर अपने दोस्त या प्यार को इग्नोर कर रही है, तो अवश्य इसके पीछे कोई न कोई कारण जरूर होता है। ऐसे में लड़के को सबसे पहले उनके इग्नोर करने की वजह जाननी होगी। इसके लिए बीते दिनों की कुछ बातों को याद करें कि कहीं आपने उनसे कुछ ऐसा वैसा तो नहीं कह दिया, जो उन्हें पसंद न आया हो। बीते कुछ दिनों की चैट को दोबारा पढ़ें। एक बार कारण पता चल जाए कि आखिर लड़की क्यों इग्नोर कर रही, तो उसके अनुरूप ही तरीकों को अपनाना होगा।

प्रेशर न बनाएं

अगर लड़की एकाएक इग्नोर कर रही है, तो उसे बार-बार कॉल करके बात करने का प्रेशर न बनाएं। ऐसा बार-बार करने से वो इरिटेट हो जाएंगी। ऐसे में आप उन्हें फोन करने की जगह मैसेज करें ताकि समय मिलने पर जब वो नॉर्मल हो जाएं, तो वो आपको खुद कॉल करें और बताएं कि आखिर वो क्यों इग्नोर कर रही थी।

relationship tips,relationship tips in hindi,girl ignoring

माफी मांगें

अगर लड़की आपकी किसी गलती के कारण नाराज है या फिर उन्होंने आपको अचानक इग्नोर करना शुरू कर दिया है, तो बिना देर किए तुरंत उस गलती के लिए माफी मांग लें। ऐसा इसलिए क्योंकि गलती आपकी है और इसके बाद भी अगर आप माफी नहीं मांगेंगे तो इससे रिश्तों के बीच दूरियां बढ़ा सकती है। ऐसे में लड़के बिना देर किए तुरंत माफी मांग लें। अगर लड़की की फीलिंग्स आपके लिए सच्ची होंगी, तो वो समझेगी और आपकी गलती को माफ कर देंगी।

ज्यादा न सोचें

कई बार लड़की के इग्नोर करने पर कुछ लड़के बेहद परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें लगता है कि लड़की उन्हें धोखा दे रही है। ऐसी बातें मन में आते ही लड़के कुछ गलत कदम उठा लेते हैं, जिससे रिश्ता सुधरने की बजाय और ज्यादा बिगड़ सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि जब लड़की इग्नोर करे तो दिमाग में नकारात्मक सोच न आने दें।

मी टाइम के लिए समय दें

गर्लफ्रेंड इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए, इसका एक जवाब यह हो सकता है कि उन्हें उनके लिए समय दें। कई बार ऐसा होता है कि नए-नए रिश्ते में आने के बाद आप हर समय उनके साथ बिताने में लगे रहते हैं। अगर वो दूर होती हैं, तो पूरे समय फोन पर आप उनसे बात करते हैं। ऐसे में कई बार जब उन्हें उनका मी टाइम नहीं मिलता तो वो इरिटेट हो सकती हैं। कई बार इस बात से परेशान होकर भी वो आपको इग्नोर कर सकती है। इसलिए पार्टनर के मी टाइम का महत्व भी समझें।

relationship tips,relationship tips in hindi,girl ignoring

कमियां न निकालें

लड़की इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए, इसके लिए एक बात का ध्यान अवश्य रखें कि ऐसे समय में पार्टनर की कमियां न निकालें। अगर लड़की आपको नजरअंदाज कर रही है, तो उस समय लड़की में कमियां निकालने से बचें। साथ ही ऐसी कोई बात न करें, जिससे बात बनने की जगह और बिगड़ जाए। ऐसे में लड़की से प्यार से बात करके उसे मनाने की कोशिश करें।

तारीफ करें

गर्लफ्रेंड इग्नोर करे तो क्या करना चाहिए, अगर ये सोच रहे हैं तो ये तरीका काम आ सकता है। यह बात तो सच है कि लड़कियों को तारीफ सुनना पसंद होता है, इस बात का फायदा आपको यहां मिल सकता है। अगर लड़की आपको इग्नोर कर रही है, तो ऐसे में लड़की की तारीफ करें जैसे उसकी अच्छी आदते, लूक्स व स्वभाव को लेकर उन्हे कुछ कह सकते हैं। ऐसा करने से लड़की को अच्छा महसूस होगा और वो आपसे सही से बात करना शुरू कर सकती है।

दोस्ती का रिश्ता बनाएं

कई बार लड़कियां अपने मन की बात पार्टनर से शेयर नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उनकी परेशानी को समझने के लिए दोस्त बनकर उनसे बात करें। दोस्त बनकर बात करने से वो अपनी सारी बातें आपसे आसानी से कह सकती है। फिर आप भी उस समस्या को दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। इससे लड़की आपको इग्नोर करना बंद कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘Gen Z को भटकाने की कोशिश हुई, मेरे लिए पद...’
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
बिहार में शराबबंदी की खुली पोल? नशे में कार सवारों ने कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने पीटा
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
सूर्य का सिंह राशि में गोचर, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत; शिक्षा-करियर में मिलेंगे सफलता के नए मौके
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
दिल्ली में बारिश का कहर, देवली में पार्किंग की दीवार भरभराकर गिरी; मलबे में दबकर 10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश
बेगूसराय में टूटी टांग पर प्लास्टर की जगह बांधा गत्ते का टुकड़ा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप; जांच के आदेश