न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी इन गलतियों की वजह से आने लगती हैं रिश्ते में दूरियां, रखें ध्यान

लेकिन कई बार लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो रिश्ते में दूरियां पैदा करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते पर संकट लाने का काम करती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 2:29:44

आपकी इन गलतियों की वजह से आने लगती हैं रिश्ते में दूरियां, रखें ध्यान

जब भी कभी आप रिलेशनशिप में आते हैं तो आपको अपने पार्टनर की हर बात अच्छी लगती हैं। लेकिन जैसे-जैसे समय गुजरता हैं आप एक-दूसरे की खामियां उजागर करने में लग जाते हैं जो कि सही भी हैं लेकिन इसका एक तरीका होता हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद परिपक्वता दिखाना जरूरी हैं जो रिश्ते की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कई बार लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो रिश्ते में दूरियां पैदा करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन बातों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते पर संकट लाने का काम करती हैं।

relationship mistakes which brings differences,mates and me,relationship tips

पार्टनर की हर बात के बारे में ज्यादा सोचना

महिलाएं अपने प्यार को लेकर ज्यादा पॉजेसिव होती हैं। ऐसे में वह बात-बात पर इस बात को समझना चाहती हैं कि उनके लाइफ पार्टनर उनसे कितना प्यार करते हैं? उनकी एक-एक बात को वो पकड़ कर रखती हैं और उसे समझना चाहती है। जबकि पुरुषों को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं होता कि कोई उनकी छोटी-छोटी बात को पकड़ कर उस पर ज्यादा सोचे। महिलाओं की ये आदत दोनों के बीच मनमुटाव का कारण बन सकती है।

बेवजह ड्रामा करने से बचें

बेवजह का ड्रामा और बेकार की इमोशनल बातें एक पुरुष ज्यादा बर्दाश्त नहीं कर पाते। बिना वजह की फरमाइशे और उनको लेकर नाराज हो जाना यह आपके रिश्ते को बहुत ज्यादा बिगाड़ सकता है। अक्सर महिलाएं यह सोचती हैं कि ऐसा करके आप अपने लाइफ पार्टनर को अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। कई बार ये उल्टा हो जाता है और पुरुष आपसे दूर भी हो सकते हैं। इसलिए बेवजह इस तरह का ड्रामा करने से बचें।

हर समय नकारात्मक होना

पूरे दिन किसी ऐसे व्यक्ति के आसपास रहना जो स्वाभाविक रूप से ही नकारात्मक हो और आसपास के माहौल को भी नकारात्मक बनाता हो। यह किसी को भी पसंद नहीं होता है। खासतौर पर पुरुषों के लिए नकारात्मक माहौल उन्हें और भी ज्यादा चिड़चिड़ा बना सकता है। पुरुष ऐसी महिलाओं से दूर रहने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी ज्यादा नकारात्मक सोचती है और नकारात्मक बोलती है तो आपका लाइफ पार्टनर आपसे धीरे-धीरे दूर हो सकता है। इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाएं।

relationship mistakes which brings differences,mates and me,relationship tips

हर वक्त की आलोचना

हर रिश्ते में एक-दूसरे की तारीफ और आलोचना के बीच सही संतुलन होना चाहिए। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक गोल्डन अनुपात यह होता है- बातचीत में 80 प्रतिशत पॉज़िटिव बातें कही जाएं और 20 प्रतिशत ऐसी बातें जो आलोचनात्मक हैं लेकिन जरूरी भी। जरूरी नहीं है कि ये आलोचना तेज आवाज में लड़ाई की तरह की जाए। शांत और धीमी आवाज में भी अगर आपका पार्टनर रात-दिन आपको आपकी कमियां और गलतियां ही गिनवाए तो आपका इरिटेट होना स्वाभाविक है। कपल्स के बीच में बढ़ती दूरी की ये एक बड़ी वजह होती है।

जरूरत से ज्यादा उम्मीद

कई बार महिलाएं सोचती हैं कि उनका लाइफ पाटनर या उनके पति उनकी बातों को बिना कहे ही समझ जाए। वह उनके दिमाग को पढ़ ले और उसके अनुरूप ही व्यवहार करें। पर यह सच्चाई है कि बहुत से पुरुष एक बेहतरीन माइंड रीडर नहीं होते। बल्कि कई लोगों को साइकोलॉजी की भी इतनी अच्छी समझ नहीं होती है। ऐसे में उनसे यह उम्मीद रख कर आप अपने रिश्ते को और भी ज्यादा खराब कर सकती है। हर किसी का व्यवहार और उनकी आदतें अलग-अलग होती है। इसलिए बेवजह की उम्मीद लगाकर अपने रिश्ते को खराब करने की बजाय उनसे साफ तौर पर बातें करें।

सहानुभूति का अभाव

अगर कोई एक पार्टनर परेशान है, दुखी है या मानसिक रूप से अस्वस्थ है और दूसरा पार्टनर उन्हें अपनापन और सहानुभूति नहीं दिखाता तो ये रिश्ते के लिए बहुत बुरा संकेत हो सकता है। हम अपने पार्टनर से ये उम्मीद तो करते ही हैं कि वो हमारे मुश्किल समय में हमारा साथ दे। उसी से हम सबसे ज्यादा प्यार और सहयोग की उम्मीद रखते हैं। अगर वो इसमें असफल हो जाए तो हमारा दिल हर बार पहले से थोड़ा ज्यादा टूट जाता है। ऐसे में उम्मीदें कम होते-होते खत्म हो जाती हैं और दूरियां कई गुना बढ़ जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत