न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये बातें करती हैं पार्टनर को नाराज, रिश्ते पर आ सकती हैं आंच

। ये बातें पार्टनर को समझाना आसान नहीं हैं और बेवजह आपकी रिलेशनशिप में खटास आ जाती हैं। तो आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें आपको अपने पार्टनर को कभी भी नहीं बतानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 20 Mar 2022 3:02:46

आपकी ये बातें करती हैं पार्टनर को नाराज, रिश्ते पर आ सकती हैं आंच

हर कोई चाहता हैं कि उनकी रिलेशनशिप अच्छे से चले और उसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए। शादी का रिश्ता मजबूत करने के लिए दो लोगों के बीच प्यार, भरोसा और ईमानदारी होने के साथ दोस्त की तरह अच्छी बॉन्डिंग होना बहुत जरूरी है। कहा जाता है कि पार्टनर से अपनी हर छोटी-छोटी बात शेयर करने से रिश्ते में मजबूती बनी रहती है। लेकिन कई बार आपकी यह आदत आपके पार्टनर को नाराज करते हुए रिश्ते को खतरे में डाल सकती हैं। अपने सुखद वैवाहिक जीवन को बनाए रखना चाहते हैं तो अपने मन के कुछ राज अपने पार्टनर से शेयर कभी न करें। ये बातें पार्टनर को समझाना आसान नहीं हैं और बेवजह आपकी रिलेशनशिप में खटास आ जाती हैं। तो आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें आपको अपने पार्टनर को कभी भी नहीं बतानी चाहिए।

reasons why your partner get angry,mates and me,relationship tips

पुराने रिलेशनशिप के बारे में ना करें बात

आजकल के समय में हर लड़के या लड़की का कोई ना कोई पास्ट जरूर होता है। ऐसे में अगर लड़कों की बात करें तो वह अपने पार्टनर के पास्ट को बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आप पार्टनर को अपने पास्ट के बारे में बताते हैं तो वह हर छोटे-मोटे झगड़े में आपके पास्ट का मुद्दा उठा सकते हैं जिससे आपका रिलेशनशिप टूट सकता है।

एक्स से पार्टनर की तुलना करना

अक्सर लोग अपने पार्टनर के सामने एक्स की बातें करते हैं। उन्हें उनके पुराने रिश्ते और एक्स के बारे में बताते हैं। कई बार आपका पार्टनर आपसे अच्छा बर्ताव करता है तो आप उन्हें अपने एक्स के बुरे रवैये के बारे में बताते हैं तो कई बार उनसे अपने पुराने साथी की तुलना करने लगते हैं। पार्टनर की तारीफ में ही सही पर अपने एक्स की तुलना उनसे न करें। न ही पार्टनर के सामने एक्स के बारे में बात करें।

पार्टनर के पैरंट्स की न करें बुराई

हर इंसान में कोई न कोई अच्छाई-खामी होती है। ये बात सब पर लागू होती है। ऐसे में अगर आपको अपने पार्टनर के मां-बाप की कोई बात अच्छी नहीं लगती तो उनकी बुराई भूलकर भी पार्टनर से न करें। कोई भी व्यक्ति अपने मां-बाप की बुराई बर्दाश्त नहीं कर सकते। ऐसा करने से आपके रिश्तों में खटास आ सकती है, जिसका अंत कई बार रिलेशनशिप खत्म होने के रूप में भी सामने आता है।

reasons why your partner get angry,mates and me,relationship tips

पार्टनर को ना बताएं आपको क्या लगता है उनमें बुरा

ऐसा संभव नहीं है कि आपको अपने पार्टनर की हर बात पसंद आए। कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है हर व्यक्ति में कोई ना कोई कमी जरूर होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पार्टनर की कमियों को उजागर ना करें बल्कि उनकी अच्छी बातों पर ध्य़ान दें। जब आप किसी को उनकी कमियों के बारे में बताते हैं तो सामने वाले को बुरा लग सकता है। ऐसे में आपके पार्टनर को भी बुरा लग सकता है। इससे उनके आत्मविश्वास को ठेस पहुंच सकती है।

लुक्स पर कमेंट करना

अगर आप अपने पार्टनर के लुक्स को लेकर अधिक बाते करते हैं तो ये करना बंद कर दें। तारीफ उन्हें पसंद आ सकती है लेकिन अच्छा और सुंदर दिखने के लिए उन पर दबाव डालना, उनके लुक्स पर कमेंट करना पार्टनर को बुरा लग सकता है। उनके मन में आपके प्रति प्यार और सम्मान कम हो सकता है।

एक्स के साथ अगर टच में हैं तो पार्टनर को ना बताएं ये बात

आपका एक्स भले ही अब सिर्फ आपका दोस्त हो लेकिन इसके बारे में पार्टनर को कभी भी ना बताएं। अगर आपके पार्टनर को पता लगेगा कि आप अभी भी अपने एक्स से बात करते हैं तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकेगा। उन्हें लगेगा जैसे आप धोखा दे रहे हैं। भले ही एक्स अब आपका सिर्फ दोस्त हो लेकिन आपका जीवनसाथी इस बात को समझ नहीं पाएगा। ऐसे में इस बात को छिपाकर ही रखें।

तलाक की बात करने से बचें

कई बार कपल्स के बीच लड़ाई होने के बाद कुछ लोग गुस्से में तलाक देने की धमकी देने लगते हैं। हालांकि आपके बार-बार ऐसा करने पर उन्हें लगने लगता कि अब आप उनके साथ नहीं रहना चाहते हैं। आपकी बातें आपके पार्टनर को काफी बुरी लग सकती हैं। जिसका असर निश्चित रूप से आपके रिश्ते पर भी पड़ सकता है। इसलिए मजाक में भी अपने पार्टनर से कभी तलाक देने की बात न कहें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती